UPI Charges: New MDR Rules From October 15

UPI Charge: यूपीआई चार्ज पर सरकार का रुख साफ, 15 अक्टूबर से लागू होगा नया MDR, SC में भी चुनौती

केंद्र सरकार ने 2000 रुपये से अधिक के चुनिंदा यूपीआई पेमेंट पर एमडीआर लागू करने के फैसले को वापस लेने से इनकार किया है। नया नियम 15 अक्टूबर से लागू होगा। इस बीच सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई।

By : संजय चतुर्वेदी
UPI Charge: यूपीआई चार्ज पर सरकार का रुख साफ, 15 अक्टूबर से लागू होगा नया MDR, SC में भी चुनौती

UPI MDR Charges Row

नई दिल्ली। यूनिफाईड पेमेंट सिस्टम यानी यूपीआई  को लेकर बुधवार को सरकार ने अपना रुख साफ कर दिया। यूपीआई को 2000 से ज्यादा के कुछ मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर ललगने वाले मर्चेंट डिस्काउंट रेट यानी एमडीआर के फैसले को वापस लेने से फिलहाल वापस लेने से मना कर दिया है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह शुल्क सीधे ग्राहकों से नहीं लिया जाएगा। नया फ्रेमवर्क 15 अक्टूबर से लागू होगा।

हालांकि इसी फैसले के खिलाफ बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दाखिल हुई है। याचिकाकर्ता ने वित्त मंत्रालय की ओर से 14 और 15 सितंबर को जारी नोटिफिकेशन को चुनौती दी है। मामले में केंद्र सरकार, भारतीय रिजर्व बैंक, एनपीसीआई और यूपीआई को पक्षकार बनाया गया है।

2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर क्या बदलेगा

एनपीसीआई के नए फ्रेमवर्क के अनुसार, ऑनलाइन 2000 रुपये से अधिक के पर्सन टू मर्चेंट (P2M) यूपीआई ट्रांजैक्शन पर सामान्य तौर पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर लागू होगा। वहीं, 75000 रुपये या उससे अधिक के लेनदेन पर यह शुल्क अधिकतम 300 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन रहेगा। उदाहरण से समझे तो 2000 से अधिक ट्रांजैक्शन पर 0.4 प्रतिशत के हिसाब से 8 रुपये एमडीआर बनता है। यह शुल्क मर्चेंट पेमेंट इकोसिस्टम में तय हिस्सेदारों के बीच बांटा जाएगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि एमडीआर कोई सरकारी टैक्स नहीं है और ग्राहक इसे अलग से वसूलने का प्रावधान नहीं है।

आम यूजर पर कितना असर

सरकार के अनुसार पर्सन टू पर्सन यानी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को किया जाने वाला यूपीआई भुगतान किसी भी राशि पर मुफ्त रहेगा। 2000 रुपये तक के मर्चेंट पेमेंट भी शुल्क से बाहर रहेंगे। छोटे कारोबारियों के लिए भी जीरो एमडीआर की व्यवस्था जारी रहेगी। सरकार का कहना है कि करीब 96 प्रतिशत P2M ट्रांजैक्शन इस बदलाव से प्रभावित नहीं होंगे।

इसका सीधा मतलब यह है कि किसी दोस्त या परिवार के सदस्य को पैसे भेजने पर नया एमडीआर नहीं लगेगा। रोजमर्रा की छोटी खरीदारी के लिए 2000 रुपये तक का यूपीआई भुगतान भी पहले की तरह शुल्क मुक्त रहेगा।

रेलवे, ईंधन और बीमा के लिए अलग व्यवस्था

कुछ जरूरी और कम मार्जिन वाले क्षेत्रों के लिए अलग शुल्क तय किया गया है। रेलवे, टेलीकॉम, बीमा, ईंधन और कृषि इनपुट जैसी श्रेणियों में 2000 रुपये से ऊपर के भुगतान पर 5 रुपये का फ्लैट एमडीआर रखा गया है। वहीं, कैपिटल मार्केट से जुड़े कुछ भुगतान के लिए 0.02 प्रतिशत एमडीआर और अधिकतम 300 रुपये की सीमा तय की गई है।

सरकार ने इस व्यवस्था के पीछे यूपीआई इकोसिस्टम को लंबे समय तक टिकाऊ बनाए रखने की जरूरत बताई है। दूसरी ओर, सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में इस व्यवस्था के आम नागरिकों पर पड़ने वाले संभावित असर का मुद्दा उठाया गया है। अब इस चुनौती पर अदालत में आगे की कार्यवाही होगी।

संबंधित सामग्री

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 1225 अंक चढ़कर 76917 पर और निफ्टी 370 अंक बढ़कर 23810 पर बंद हुआ। जानिए तेजी की वो 6 वजहें कौन सी है।

Nov 03, 2026
Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

कुबेरपुर हादसे के बाद हुए बवाल में लापरवाही पर सरगुजा कमिश्नर ने प्रभारी तहसीलदार करमचंद जाटवर को निलंबित कर दिया। कलेक्टर की जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026