Instagram New Feature Update

Instagram का बड़ा अपडेट, अब Carousel की हर फोटो पर लगा सकेंगे अलग Caption

Instagram ने नया Multiple Captions फीचर लॉन्च किया है। अब यूजर्स Carousel पोस्ट की हर स्लाइड पर अलग-अलग कैप्शन जोड़ सकेंगे। भारत में रोलआउट हुए इस अपडेट से कंटेंट बनाना आसान होगा।

Instagram का बड़ा अपडेट, अब Carousel की हर फोटो पर लगा सकेंगे अलग Caption

Instagram News

इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए प्लेटफॉर्म ने एक नया फीचर जारी किया है। यह खासतौर पर कैरोसेल पोस्ट बनाने वालों के काम आने वाला है। इससे अब एक ही पोस्ट में शामिल हर फोटो या वीडियो के लिए अलग-अलग कैप्शन लिखा जा सकेगा। बता दें कि इससे पहले कैरोसेल पोस्ट में सिर्फ एक कैप्शन पूरी पोस्ट पर लागू होता था।

दरअसल, मेटा के स्वामित्व वाले Instagram ने इस फीचर को “Multiple Captions on a Carousel” नाम दिया है। फिलहाल यह अपडेट भारत के यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है और आने वाले समय में इसे दूसरे क्षेत्रों में भी उपलब्ध कराया जाएगा।

कैरोसेल पोस्ट बनाने का तरीका बदलेगा

इंस्टाग्राम के नए फीचर के बाद यूजर्स जब एक से ज्यादा फोटो या वीडियो वाली पोस्ट बनाएंगे तो उन्हें कैप्शन सेक्शन में नया विकल्प मिलेगा। Multiple Captions ऑप्शन को एक्टिव करने के बाद हर स्लाइड के लिए अलग टेक्स्ट जोड़ा जा सकेगा। अब अगर किसी Carousel पोस्ट में कई अलग-अलग जानकारी वाली तस्वीरें हैं तो यूजर हर तस्वीर के साथ उससे जुड़ा कैप्शन दिखा पाएंगे। इससे पोस्ट देखने वाले लोगों को कंटेंट समझने में आसानी होगी और जानकारी ज्यादा व्यवस्थित तरीके से सामने आएगी।

Creators के लिए बढ़ेगी कंटेंट की आजादी

यह अपडेट सबसे ज्यादा कंटेंट क्रिएटर्स, ब्रांड्स और बिजनेस अकाउंट्स के लिए उपयोगी माना जा रहा है। ट्रैवल स्टोरी, प्रोडक्ट डिटेल, ट्यूटोरियल या किसी प्रक्रिया को स्टेप-बाय-स्टेप समझाने वाले कंटेंट में यह फीचर काफी मदद कर सकता है। पहले क्रिएटर्स को एक ही कैप्शन में पूरी जानकारी देनी पड़ती थी। अब वे हर स्लाइड के हिसाब से अपनी बात रख सकेंगे, जिससे यूजर का पोस्ट के साथ जुड़ाव बढ़ सकता है।

Instagram ने बढ़ाया यूजर कंट्रोल

इंस्टाग्राम पिछले कुछ समय से यूजर्स को पोस्ट और प्रोफाइल मैनेज करने के ज्यादा विकल्प दे रहा है। इससे पहले प्लेटफॉर्म ने ऐसा अपडेट भी दिया था जिसमें यूजर्स बिना पोस्ट डिलीट किए अपनी प्रोफाइल ग्रिड को दोबारा व्यवस्थित कर सकते हैं। नए Carousel Caption फीचर को भी इसी दिशा में एक कदम माना जा रहा है। कंपनी का फोकस यूजर्स को ज्यादा क्रिएटिव कंट्रोल देने पर है ताकि वे अपनी पोस्ट को अपनी जरूरत के हिसाब से पेश कर सकें।


भारत में पहले मिल रहा है नया फीचर

इंस्टाग्राम का यह नया फीचर फिलहाल भारतीय यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। हालांकि सभी अकाउंट्स तक पहुंचने में थोड़ा समय लग सकता है क्योंकि कंपनी अपडेट को चरणबद्ध तरीके से जारी कर रही है। यूजर्स को अगर यह विकल्प अभी दिखाई नहीं दे रहा है तो Instagram ऐप को अपडेट करने के बाद कुछ समय इंतजार करना पड़ सकता है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026