Hormuz Crisis: Oil Prices Surge Risk

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद किया: ईरान की चेतावनी से थमा समुद्री ट्रैफिक, तेल 100 डॉलर पार जाने का खतरा

होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान की चेतावनी के बाद तेल बाजार में उथल-पुथल। कच्चा तेल 100 डॉलर पार जाने का खतरा, भारत और यूरोप पर बढ़ता दबाव।

By : स्वदेश डेस्क
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद किया: ईरान की चेतावनी से थमा समुद्री ट्रैफिक, तेल 100 डॉलर पार जाने का खतरा

सुभाष सिंह सुमन
ये है होर्मुज जलडमरूमध्य। ईरान का सबसे बड़ा हथियार। तेल-गैस से अमीर बने अरब के जितने देश हैं, सबकी गर्दन इसमें फंसी है। सबका तेल-गैस इसी रास्ते से जाता है। रास्ता बंद, तेल-गैस का व्यापार बंद। यह जलडमरूमध्य एक जगह सिर्फ 33 किलोमीटर चौड़ा है। मतलब इसको बंद करने के लिए ईरान को मिसाइल चलाने की भी जरूरत नहीं है। सस्ते ड्रोन ही यह काम बड़े आराम से कर सकते हैं, जो ईरान के पास भरपूर मात्रा में उपलब्ध हैं।

ईरान ने कल धमकाया कि कोई गुजर मत जाना इस रास्ते से। जो जहाज आयेगा इधर, उसमें आग लगा दिया जायेगा। अमेरिका वाले इसका खंडन कर रहे हैं। अमेरिकी सेना का कहना है होर्मुज बंद नहीं है। पहले की तरह खुला है। कोई दिक्कत नहीं है। सब आम दिनों की तरह आयें-जायें।

लेकिन मजे की बात है कि अमेरिकी सेना के इस दावे पर किसी को भरोसा नहीं हो रहा है। ईरान ने पहले रेडियो से चेतावनी दी थी, तो उसके बाद 70% आवाजाही बंद हुई। अब ईरानी सेना के अधिकारी ने टीवी पर आकर चेतावनी दी है, तो ऑलमोस्ट 100% आवाजाही बंद हो गयी है।

अब इसका असर दूर-देश तक हो रहा है। कच्चा तेल 80 डॉलर पर है। होर्मुज एक सप्ताह भी बंद रहा तो कच्चा तेल 100 डॉलर बिना किसी हिचक के पार करेगा। यह ट्रंप चचा के ईगो पर अटैक होगा। चचा के लिए कच्चे तेल को सस्ता रखना टैरिफ की तरह प्रतिष्ठा का प्रश्न है। ओपेक प्लस के देश बोल रहे थे उत्पादन बढ़ाने के लिए। निश्चित ट्रंप चचा के कहने पर योजना बनी होगी। लेकिन मुद्दा है कि ओपेक प्लस उत्पादन तो बढ़ा लेगा, लेकिन तेल-गैस भेजेगा किस रास्ते से? फिर ट्रंप चचा के पास विकल्प बचता है कि सबको रूस से तेल खरीदने के लिए बोलें।

ट्रंप चचा की इस ग्रैंड मस्ती में सबसे बुरी तरह कट रही है यूरोप की। चचा के कहने पर यूरोप ने रूसी गैस खरीदना बंद किया। अब यूरोप को गैस मिल रही है या तो अमेरिका से या गल्फ से। गैस सबसे अधिक निकालता और बेचता है कतर। कतर के कुछ सबसे बड़े गैस संयंत्रों पर ईरान ने ड्रोन गिराये हैं। संयंत्र बंद हो गये हैं। जो छोटे-मोटे चल रहे हैं, उसका भी फायदा नहीं है, क्योंकि गैस बाहर जा नहीं सकता। तो यूरोप में कल गैस के भाव एक दिन में 50% चढ़ गये।

बची भारत की बात, तो हमारी यूरोप से कम नहीं कट रही है। चचा के आदेश पर आदर्श बालक की तरह हमने रूसी तेल खरीदना बहुत कम कर दिया है। जनवरी में भारत द्वारा रूसी तेल की खरीद 44 महीने के निचले स्तर पर आ गयी। फरवरी के आँकड़े आयेंगे तो और कम मिलेंगे। अब हमारा तेल आ रहा अमेरिका (वेनेजुएला वाला भी अमेरिका का ही है) से या गल्फ से। नोमुरा का विश्लेषण बता रहा है- अभी भारत जो तेल खरीदा रहा, उसमें आधे से अधिक होर्मुज के रास्ते आ रहा था। यह आ नहीं सकेगा। भारत के पास नहीं खरीदने का विकल्प नहीं है। हम अपनी जरूरत का 85% तेल बाहर से खरीदते हैं। तो इसपर आ गयी आफत। कच्चा तेल 100 डॉलर जायेगा, ये अलग आफत। अब ट्रंप चचा थोड़ी दया दिखायें और कुछ समय रूसी तेल खरीदने पर डंडा न चलायें, तभी भारत को राहत मिल सकती है।

संबंधित सामग्री

Israel Elections 2026: नेतन्याहू की कुर्सी पर संकट! आज वोटिंग से तय होगी इजरायल की सियासत

Israel Elections 2026: नेतन्याहू की कुर्सी पर संकट! आज वोटिंग से तय होगी इजरायल की सियासत

इजरायल में 27 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। नेतन्याहू को गादी आइज़ेनकोट समेत विपक्षी नेताओं से चुनौती है। सरकार बनाने के लिए 61 सीटें जरूरी हैं।

Oct 27, 2026
ट्रम्प बोले- पेरिस जल्द मुस्लिम शहर बनेगा, फ्रांस की हिंसा पर मैक्रों की इमिग्रेशन नीति को ठहराया जिम्मेदार

ट्रम्प बोले- पेरिस जल्द मुस्लिम शहर बनेगा, फ्रांस की हिंसा पर मैक्रों की इमिग्रेशन नीति को ठहराया जिम्मेदार

फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बीच डोनाल्ड ट्रम्प ने इमिग्रेशन नीति को जिम्मेदार ठहराया। पेरिस की मुस्लिम आबादी, हिंसा की वजह और मैक्रों सरकार की कार्रवाई पर जानिए अहम बातें।

Oct 20, 2026
भारत बना अमेरिका की रणनीतिक अनिवार्यता

भारत बना अमेरिका की रणनीतिक अनिवार्यता

नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की हालिया वार्ता में रक्षा, व्यापार और प्रौद्योगिकी में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया। भारत अमेरिका के लिए रणनीतिक रूप से अनिवार्य है।

Oct 03, 2026
Share Market Crash: सेंसेक्स 1124 अंक टूटा, निफ्टी 22,780 पर फिसला, ईरान-अमेरिका तनाव ने बिगाड़ा खेल

Share Market Crash: सेंसेक्स 1124 अंक टूटा, निफ्टी 22,780 पर फिसला, ईरान-अमेरिका तनाव ने बिगाड़ा खेल

सोमवार को शेयर बाजार में भारी बिकवाली रही। सेंसेक्स 1124 अंक गिरकर 72771 पर और निफ्टी 360 अंक टूटकर 22780 पर बंद हुआ। ईरान- अमेरिका तनाव और महंगे तेल ने निवेशकों को डराया।

Sep 28, 2026
US-Iran War: न्यूयॉर्क में यूएस-ईरान की 3 घंटे बातचीत; होर्मुज खोलने पर ईरान की शर्त, जानें क्या बोला अमेरिका

US-Iran War: न्यूयॉर्क में यूएस-ईरान की 3 घंटे बातचीत; होर्मुज खोलने पर ईरान की शर्त, जानें क्या बोला अमेरिका

अमेरिका और ईरान के बीच न्यूयॉर्क में करीब 3 घंटे की बातचीत हुई। ईरान ने शर्त में कहा दबाव घटे तो सात दिन में होर्मुज खोलेंगे। ट्रंप ने डील या तबाही की चेतावनी भी दी।

Sep 23, 2026