Sensex Falls 1124 Points Nifty Below 23000

Share Market Crash: सेंसेक्स 1124 अंक टूटा, निफ्टी 22,780 पर फिसला, ईरान-अमेरिका तनाव ने बिगाड़ा खेल

सोमवार को शेयर बाजार में भारी बिकवाली रही। सेंसेक्स 1124 अंक गिरकर 72771 पर और निफ्टी 360 अंक टूटकर 22780 पर बंद हुआ। ईरान- अमेरिका तनाव और महंगे तेल ने निवेशकों को डराया।

By : संजय चतुर्वेदी
Share Market Crash: सेंसेक्स 1124 अंक टूटा, निफ्टी 22,780 पर फिसला, ईरान-अमेरिका तनाव ने बिगाड़ा खेल

Share Market Crash Down On Monday

बिजनेस। शेयर बाजार के निवेशकों के लिए सोमवार का दिन भारी पड़ा। सेंसेक्स 1124.02 अंक यानी 1.52 फीसदी गिरकर 72771.72 पर बंद हुआ। निफ्टी 360.25 अंक यानी 1.56 फीसदी टूटकर 22780.25 के स्तर पर आ गया और 23000 का अहम स्तर भी हाथ से निकल गया। बाजार में चारों तरफ बिकवाली का दबाव दिखा।

गिरावट के पीछे ये 6 वजहें

बाजार की इस बड़ी गिरावट के पीछे 6 मुख्य कारण बताए गए हैं। सबसे बड़ी वजह ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ता संघर्ष रही। इसका असर कच्चे तेल पर पड़ा और उसकी कीमतों में तेज उछाल आया। बॉन्ड प्रतिफल भी चढ़ गया। रुपया कमजोर हुआ, इससे निवेशकों की चिंता और बढ़ी। विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी एफआईआई ने भी बाजार से पैसा निकाला। ऊपर से कमजोर वैश्विक संकेतों ने माहौल और खराब कर दिया।

किन सेक्टरों पर सबसे ज्यादा मार पड़ी

निफ्टी के सेक्टोरल सूचकांकों में वित्तीय, धातु और रियल एस्टेट शेयर सबसे ज्यादा दबाव में रहे। निजी बैंक और ऊर्जा से जुड़े शेयरों में भी तेज गिरावट आई। ऑटोमोबाइल,सरकारी बैंक और केमिकल शेयर भी कमजोर रहे। आईटी सेक्टर ने कुछ हद तक मजबूती दिखाई। मीडिया फार्मा अपेक्षाकृत स्थिर रहे। हालांकि इनमें भी गिरावट दर्ज हुई। कुल मिलाकर बाजार की चाल नकारात्मक रही।

ग्लोबल मार्केट का हाल

दुनिया भर के बाजारों में भी कमजोरी का माहौल रहा। एसएंडपी 500 वायदा 0.4 प्रतिशत और नैस्डैक 100 वायदा 0.9 फीसदी नीचे रहा। डॉव जोन्स वायदा में 0.3 प्रतिशत की गिरावट आई। एमएससीआई एशिया प्रशांत इंडेक्सिंग 0.7 प्रतिशत और एमएससीआई उभरते बाजार सूचकांक 1 प्रतिशत फिसल गया। यूरोप में तस्वीर थोड़ी अलग रही। लंदन समय के अनुसार, सुबह 9:18 बजे तक स्टॉक्स यूरोप 600 में 0.5 प्रतिशत की बढ़त दिखी।

संबंधित सामग्री

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 1225 अंक चढ़कर 76917 पर और निफ्टी 370 अंक बढ़कर 23810 पर बंद हुआ। जानिए तेजी की वो 6 वजहें कौन सी है।

Nov 03, 2026
Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

कुबेरपुर हादसे के बाद हुए बवाल में लापरवाही पर सरगुजा कमिश्नर ने प्रभारी तहसीलदार करमचंद जाटवर को निलंबित कर दिया। कलेक्टर की जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026