Mohan Yadav Breaks Political Chakravyuh, Congress

जो लिखूंगा सच लिखूंगा...

मध्यप्रदेश की राजनीति पर नजर। मोहन यादव ने सियासी चक्रव्यूह तोड़ा, कांग्रेस भीतरू खींचतान में उलझी, राहुल गांधी के भाषण पर सवाल

By : स्वदेश डेस्क
जो लिखूंगा सच लिखूंगा...

अनुराग उपाध्याय

अब मोहन ने तोड़ा चक्रव्यूह

राजनीति को समझें तो ऐसा लगता कुछ लोग मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को अभिमन्यु की तरह चक्रव्यूह में घेरना चाहते हैं। लेकिन अब तक मोहन इस सियासी चक्रव्यूह को तोड़ने में कामयाब रहे हैं। सुशासन की देवी अहिल्याबाई के नगर इंदौर के भागीरथपुरा से रेसीडेंसी कोठी तक जो हंगामा सड़क से सदन तक मचा उसमें भी मुख्यमंत्री को टार्गेट किया गया। लेकिन मुख्यमंत्री ने हर जगह सदाशयता का परिचय दिया, कहीं माफी मांगी तो कहीं माकूल जवाब दिया और चक्रव्यूह को तोड़ दिया।

राहुल के भाषण के बाद क्या होता है

राहुल गांधी भोपाल आ रहे हैं। इससे कांग्रेस नेता उत्साहित हैं लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता बड़े निराश और असमंजस में हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता कहते हैं राहुल जी हमारे बड़े नेता हैं किंतु उनके भाषण और बातें जनता की समझ से दूर हैं। उनके भाषण के बाद जनता कांग्रेस को कोसती और कांग्रेसियों को खोजती है। कांग्रेस कार्यकर्ता खुद ही कहते हैं हमारी पार्टी राहुल जी के नहीं भगवान भरोसे है।

कांग्रेस में पटे न पटे का खेल

कांग्रेस इस समय सबसे बड़ी चुनौतियों से जूझ रही है। ऐसे में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार से नहीं पट रही है और उमंग सिंघार की उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे से नहीं पट रही है। इन सब की दिग्विजय सिंह से नहीं पटती और दिग्विजय सिंह की कमलनाथ से नहीं पटती। ऐसे में कांग्रेस की जनता से नहीं पटती और कांग्रेस कहती है वो अगली बार सरकार बनाएगी ।

चीता भी जीता है

एक पेय पदार्थ की चर्चित पंक्ति है चीता भी पीता है। लेकिन मध्यप्रदेश में यह पंक्ति बदल गई है। जंगलात महकमे की बड़ी बैठक चल रही थी। चर्चा कूनो के चीतों पर हो रही थी। उसी दिन एक मादा चीता ने बच्चों को जन्म दिया था। खुशी के माहौल में कूनो के स्टाफ को बधाई दी गई। चीतों के जीवन पर चर्चा के बीच सबसे अच्छी बात यह हुई कि यह मध्यप्रदेश है यहां चीता भी जीत है।

 

संबंधित सामग्री

Panchayat Chunav: MP में पंचायत उपचुनाव में 104 पदों पर वोटिंग, सुसनेर में EVM पर हंगामा, इन जिलों में बहिष्कार

Panchayat Chunav: MP में पंचायत उपचुनाव में 104 पदों पर वोटिंग, सुसनेर में EVM पर हंगामा, इन जिलों में बहिष्कार

मध्य प्रदेश में मंगलवार को पंचायत उपचुनाव के 103 पदों पर सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद पर वोटिंग हुई। सुसनेर में ईवीएम विवाद रहा। वहीं, रायसेन और खरगोन में ग्रामीणों ने बहिष्कार किया।

Sep 29, 2026
MP Panchayat Chunav: रायसेन जिला पंचायत उपचुनाव बहिष्कार, मऊ पथरई के ग्रामीणों का सड़क नहीं तो वोट नहीं नारा

MP Panchayat Chunav: रायसेन जिला पंचायत उपचुनाव बहिष्कार, मऊ पथरई के ग्रामीणों का सड़क नहीं तो वोट नहीं नारा

रायसेन के मऊ पथरई गांव में बदहाल सड़क से नाराज ग्रामीणों ने जिला पंचायत उपचुनाव का बहिष्कार किया। एसडीएम और एडीएम के आश्वासन के बाद बूथ 144 और 145 पर मतदान शुरू हुआ।

Sep 29, 2026
Rahul Gandhi Ujjain Visit: उज्जैन आ रहे राहुल गांधी, करेंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

Rahul Gandhi Ujjain Visit: उज्जैन आ रहे राहुल गांधी, करेंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी एक बार फिर मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। इंदौर में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम के बाद उनका अगला पड़ाव धार्मिक नगरी उज्जैन होगा।

Sep 23, 2026
Uma Bharti: उमा भारती का बयान, बुड्ढे डुकरा हो गए राहुल गांधी 

Uma Bharti: उमा भारती का बयान, बुड्ढे डुकरा हो गए राहुल गांधी 

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने भोपाल में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोलते हुए तंज कसा है। राहुल गांधी की उम्र का जिक्र करते हुए उमा भारती...

Sep 15, 2026
MP Congress: मध्यप्रदेश कांग्रेस में भूचाल, सभी विभाग और प्रकोष्ठ भंग

MP Congress: मध्यप्रदेश कांग्रेस में भूचाल, सभी विभाग और प्रकोष्ठ भंग

मध्यप्रदेश की सियासत से एक बड़ी खबर सामने आई है। मध्यप्रदेश में संगठन सृजन और संगठन के विस्तार की कड़ी में प्रदेश कांग्रेस ने एक बड़ी फैसला लिया है।

Aug 05, 2026