Documentary On Nida Fazli Wins National Award

72th National Film Festival: ‘मैं निदा’ को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, अतुल गंगवार बोले - 'निदा आधुनिक युग के कबीर थे'

केवड़िया में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में डॉक्यूमेंट्री मैं निदा को सर्वश्रेष्ठ कला संस्कृति फिल्म पुरस्कार मिला, निर्देशक अतुल गंगवार ने निदा फाजली को आधुनिक युग का कबीर बताया

By : संजय चतुर्वेदी
72th National Film Festival: ‘मैं निदा’ को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, अतुल गंगवार बोले - 'निदा आधुनिक युग के कबीर थे'

72th National Film Festival Award Win

केवड़िया, गुजरात। अनिता चौधरी।

केवड़िया में आयोजित 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में डॉक्यूमेंट्री ‘मैं निदा’ को सर्वश्रेष्ठ कला एवं संस्कृति फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। फिल्म के निर्माता-निर्देशक अतुल गंगवार का निदा फाजली से करीब 20 साल पुराना रिश्ता रहा है। ‘स्वदेश’ से बातचीत में गंगवार ने कहा, “निदा फाजली मेरे लिए आधुनिक युग के कबीर थे। उन्होंने जो कहा, सबके लिए कहा और बेबाकी से कहा।”

गंगवार ने बताया कि डॉक्यूमेंट्री बनाने का विचार निदा के व्यक्तित्व के उन पहलुओं को सामने लाने से जुड़ा था, जो उनकी लोकप्रिय शायरी के पीछे छिपे रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि निदा सिर्फ बड़े शायर नहीं, बल्कि आम आदमी के शायर थे। उनकी रचनाओं में रिश्ते, अकेलापन, अधूरापन और रोजमर्रा की जिंदगी सहज भाषा में दिखाई देती है।

गंगवार के मुताबिक निदा की एक पंक्ति है-एक आदमी के भीतर कई आदमी होते हैं। इसी तरह उनके भीतर भी कई रूप थे-शायर, इंसान, विचारक और संवेदनशील व्यक्तित्व। ‘मैं निदा’ में इन्हीं अलग-अलग पहलुओं को समझने की कोशिश की गई है।

निदा के भारत से जुड़ाव को याद करते हुए गंगवार ने कहा कि उनका परिवार पाकिस्तान चला गया था, लेकिन उन्होंने भारत को चुना और यह जुड़ाव उनकी शायरी में भी दिखाई देता है। पाकिस्तान में उनकी एक रचना पर कुछ मौलवियों ने सवाल उठाए थे, लेकिन निदा अपने मानवीय दृष्टिकोण पर कायम रहे। गंगवार ने कहा कि निदा धार्मिक पहचान से पहले इंसान को देखते थे।

राष्ट्रीय सम्मान पर उन्होंने कहा कि यह खुशी उनके लिए इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें निदा साहब का स्नेह महसूस होता है। गंगवार को उम्मीद है कि फिल्म के जरिए नई पीढ़ी निदा की किताबों और शायरी तक पहुंचेगी। “अगर कुछ युवा निदा साहब को पढ़ना शुरू करते हैं तो इससे बड़ी उपलब्धि मेरे लिए कुछ नहीं होगी।”


(लेखिका स्वदेश दिल्ली में वरिष्ठ विशेष प्रतिनिधि हैं)

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026