Nalanda Temple Stampede: 9 Dead in Bihar

शीतला माता मंदिर में मौत की भगदड़

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़ से 9 श्रद्धालुओं की मौत। प्रशासनिक लापरवाही और भीड़ प्रबंधन पर सवाल, कई लोग घायल।

By : स्वदेश डेस्क
शीतला माता मंदिर में मौत की भगदड़

बिहार के नालंदा के मघडा गांव स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में मंगलवार सुबह भगदड़ मचने से नौ श्रद्धालु काल का ग्रास बन गए, जिनमें आठ महिलाएं शामिल हैं। घायलों की संख्या इससे कहीं अधिक है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। भगवान न करे मृतकों की संख्या में और बढ़ोतरी हो। हादसे के 36 घंटे बाद अभी तक भगदड़ के कारणों का पता नहीं चल सका है।

इसलिए इसे प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा बताया जा रहा है। लेकिन मौत का तांडव देखकर यह तो साफ है कि हमारे व्यवस्थापक, नीतिनियन्ता और अधिकारी दुर्घटनाओं से न तो सबक लेते हैं और न ही संभावित दुर्घटनाओं से निपटने के लिए इनके पास कोई ठोस समाधान है। नालंदा के शीतला माता मंदिर की दुर्घटना इसका ताजा उदाहरण है। यह ठीक है कि हादसे अचानक ही होते हैं, लेकिन इनके होने की वजह अवश्य होती है। फिर हाल के कुछ महिनों में भीड़ या भगदड में मरने वालों का आंकड़ा देखा जाए तो व्यवस्था के नाम सिर्फ छलावा ही नजर आता है। ऐसा लगता है कि भावुक जनता ऐसे ही भेड़ की चाल चल रही है और प्रशासन अपनी जिम्मेदारी समझे बगैर केवल ढर्रा द्वोये जा रहा है। 

इस दुर्घटना ने एक बार देश को लहूलुहान कर दिया है। जहां तक श्रद्धालुओं का सवाल है तो उनमें इतना धैर्य ही नहीं होता कि व्यवस्था बना कर चले। अक्सर देखने में यह आता है कि सार्वजनिक अथवा धार्मिक स्थलों पर लोग पहले पाने की होड़ में धैर्य तो दूर की बात रही, नैतिकता भी त्याग देते हैं। एक-दो लोगों के गलत नजरिये का खामियाजा निर्दोष लोगों को भुगतना पड़ता है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानी जाए तो शीतला माता मंदिर में भगदड़ का बहुत कुछ कारण वहां लोगों द्वारा की गई उदडयता ही है। श्रद्धालुओं में दर्शन की होड़ के कारण अफरा-तफरी मचने से हादसा हुआ। भीड़ अधिक होने के बावजूद पुलिस की तरफ से उसे नियंत्रित करने के कोई पुख्ता उपाय नहीं किए गए थे। 

अफरा-तफरी मचने पर कुछ श्रद्धालु जमीन पर गिर गए और फिर लोग एक दूसरे को कुचलते बले गए। कुछ स्थानीय लोगों ने तो यह भी आरोप लगाया है कि पैसों के लालच में ज्यादा लोगों को एक साथ आगे बढ़ने दिया गया जिससे यह हादसा हो गया। हाल के दिनों में देश में भगदड़ की घटनाओं में वृद्धि एक गंभीर चिंता का विषय है, जो भीड़ प्रबंधन और प्रशासन की लापरवाही को उजागर करती है। 2025 में करूर (तमिलनाडु) में विजय की रैली, हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर, और बेंगलुरु (आरसीबी जश्न) में हुई भगदड़ की घटनाओं ने देश को चिंता में डाल दिया था। इन हादसों में सबसे बड़ा कारण प्रशासन की घोर निष्क्रियता है। जब किसी कार्यक्रम में बड़ी भीड़ जुटने की संभावना हो, तो पुलिस को पहले से ही सुरक्षा घेरा और निकासी योजना तैयार रखनी चाहिए। 

यह ठीक है कि भगदड़ में जान गंवाने वालों के परिवारों को मुआवजा देना सरकार का पुनीत कर्तव्य है, लेकिन यह त्रासदी को नहीं मिटा सकता। करूर और हरिद्वार जैसी घटनाओं से हमने सबक नहीं सीखा तो अब तो चेत जाइये। अगर हमने भीड़ प्रबंधन के प्रति लापरवाही जारी रखी, तो हम उत्सवों के देश में हर दिन शोक मनाने के लिए मजबूर होंगे।

 

संबंधित सामग्री

Gwalior Sheetla Mata mandir Accident: ग्वालियर में CM काफिले के सामने लेटी घायल की परिजन, फिर जो हुआ...

Gwalior Sheetla Mata mandir Accident: ग्वालियर में CM काफिले के सामने लेटी घायल की परिजन, फिर जो हुआ...

ग्वालियर में शीतला माता मंदिर हादसे के घायलों से मिलने सीएम मोहन यादव ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। लौटते वक्त एक घायल की परिजन काफिले के आगे लेट गईं, डीन से मारपीट की सूचना भी आई।

Oct 19, 2026
Maharajganj Police: दशहरा को लेकर महराजगंज में चाक-चौबंद सुरक्षा, 1747 दुर्गा प्रतिमाओं पर रहेगी नजर

Maharajganj Police: दशहरा को लेकर महराजगंज में चाक-चौबंद सुरक्षा, 1747 दुर्गा प्रतिमाओं पर रहेगी नजर

शारदीय नवरात्रि, दुर्गापूजा और विजयदशमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए महराजगंज पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं।

Oct 19, 2026
Gwalior Truck Accident : ग्वालियर हादसे में अपडेट, नशे में था ड्रायवर, गूगल मैप के जरिए नो एंट्री में घुसा था ट्रक

Gwalior Truck Accident : ग्वालियर हादसे में अपडेट, नशे में था ड्रायवर, गूगल मैप के जरिए नो एंट्री में घुसा था ट्रक

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास बीते शनिवार की देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है।

Oct 19, 2026
ग्वालियर के शीतला माता मंदिर हादसे की मजिस्ट्रियल जांच, 7 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर हादसे की मजिस्ट्रियल जांच, 7 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश

 ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास ट्रक हादसे में 14 लोगों की मौत और 27 घायल होने की शुरुआती जानकारी के बाद मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं

Oct 18, 2026
बिहार के नालंदा में शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 महिलाओं की मौत

बिहार के नालंदा में शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 महिलाओं की मौत

नालंदा के शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़ से 8 महिलाओं की मौत, कई घायल। भीड़ और अव्यवस्था के बीच हादसा, जांच के आदेश और परिजनों को मुआवजे की घोषणा।

Mar 31, 2026