ग्वालियर मंदिर हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर हादसे की मजिस्ट्रियल जांच, 7 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश

 ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास ट्रक हादसे में 14 लोगों की मौत और 27 घायल होने की शुरुआती जानकारी के बाद मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं

By : हितेंद्र शर्मा
ग्वालियर के शीतला माता मंदिर हादसे की मजिस्ट्रियल जांच, 7 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शीतला माता मंदिर के पास हुए दर्दनाक  ट्रक हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं । कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रुचिका चौहान ने जांच के लिए अपर जिला मजिस्ट्रेट सीबी प्रसाद को अधिकारी नियुक्त किया है।  उन्हें घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर सात दिन के भीतर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन के आदेश के मुताबिक , 17 और 18 अक्टूबर की दरमियानी रात आंतरी थाना क्षेत्र में स्थित शीतला माता मंदिर के पास यह हादसा हुआ था। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हुई और 27 लोग घायल हुए।  

बेकाबू ट्रक पांच दुकानों को रौंदते हुए मंदिर के गेट से टकराया

प्रशासन के मुताबिक  नवरात्रि की सप्तमी के दौरान चीनौर रोड की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू हो गया। ट्रक ने सड़क किनारे प्रसाद की पांच दुकानों को रौंद दिया और फिर शीतला माता मंदिर के मुख्य द्वार से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया ।

हादसे के बाद मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना में  लोगों की जान जाने और कई लोगों के घायल होने के बाद दुर्घटना के कारणों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था की भी होगी जांच

जिला दंडाधिकारी ने जांच अधिकारी को हादसे के मूल कारण का पता लगाने के निर्देश दिए हैं। जांच में यह भी देखा जाएगा कि ट्रक घटनास्थल तक कैसे पहुंचा और क्या दुर्घटना के पीछे किसी स्तर पर लापरवाही हुई थी।

यदि लापरवाही सामने आती है तो इसके लिए जिम्मेदार लोगों की भूमिका का भी विवरण रिपोर्ट में शामिल करना होगा। इसके अलावा भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी उपाय सुझाने को कहा गया है। जांच अधिकारी को सात दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट कलेक्टर कार्यालय में प्रस्तुत करनी होगी। 

संबंधित सामग्री

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
भारत ने पहली बार एक लॉन्चर से दो मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट तबाह, टेस्ट सफल

भारत ने पहली बार एक लॉन्चर से दो मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट तबाह, टेस्ट सफल

भारत की स्वदेशी प्रलय मिसाइल एक ही लॉन्चर से लगातार दो मिसाइलें दागने की क्षमता दिखा चुकी है। जानिए इसकी मारक क्षमता और खासियत।

Nov 03, 2026
Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 1225 अंक चढ़कर 76917 पर और निफ्टी 370 अंक बढ़कर 23810 पर बंद हुआ। जानिए तेजी की वो 6 वजहें कौन सी है।

Nov 03, 2026