Religious Extremism: Child Radicalization Concern

धार्मिक कट्टरवाद का जहर: पाठशालाओं में छात्रों को बाल जिहादी बनाने का खेल

धार्मिक कट्टरवाद और बाल कट्टरपंथ पर चिंता। पाकिस्तान में बच्चों को कट्टरपंथी बनाने के आरोप, वैश्विक रिपोर्ट और सुरक्षा चुनौतियों का विश्लेषण।

By : स्वदेश डेस्क
धार्मिक कट्टरवाद का जहर: पाठशालाओं में छात्रों को बाल जिहादी बनाने का खेल

प्रमोद भार्गव

पाकिस्तान और गुलाम जम्मू-कश्मीर में जैश ऐ-मोहम्मद और लश्करे-तैयबा की नई साजिश अब बाल जिहादी पैदा करने की शुरू हो गई है। आतंकी शिविरों, धार्मिक सम्मेलनों और जुलूसों के बाद अब पाठशालाओं में छात्रों को बाल जिहादी बनाने के लिए प्रशिक्षित करने का खेल शुरू हो गया है। इन आतंकी संगठनों ने इस्लाम, पीओके में जिहाद और शिक्षा के बहाने आतंकियां की नई फौज खड़ी करने के लिए छात्रों की भर्ती आरंभ की है। इसके लिए बकायदा विज्ञापन व पोस्टर जारी कर माता-पिताओं से कहा जा रहा है कि वे 7 से 13 साल तक के बच्चों को उनके द्वारा संचालित मदरसों में भर्ती करें। यहां उन्हें शिक्षा के साथ मुफ्त खाना, मासिक भत्ता और इस्लाम की मान्यताओं के अनुसार जंग में लड़ने की तालीम भी दी जाएगी। यही नहीं आतंकी संगठनों के उठोरक पीओके के सरकारी व गैर-ससरकारी स्कूलों में जाकर जिहादी भाषण दे रहे हैं। छात्रों के लिए इन स्कूलों में नाटकों के जरिए आतंकियों की वेशभूषा में प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं, जिससे बालपन से ही इन छात्रों में आतंकी मानसिकता विकसित हो जाए। यह खेल सितंबर 2025 से चल राय है। 

ये संगठन मुख्य रूप से गरीब बच्चों के अभिभावकों को बरगला रहे हैं। इन सब कारणों के चलते वैश्विक आतंकवाद सूचकांक-2026 के अनुसार पाकिस्तान सूचकांक के शीर्ष पर होने के साथ आतंकवाद से सबसे अधिक प्रभावित देश बना हुआ है। जबकि अफगानिस्तान में हालात सुधर रहे हैं। इस कारण यह देश अब शीर्ष 10 देशों की सूची से बाहर हो गया है। हालांकि दक्षिण एशिया अभी भी आतंकवाद से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र बना हुआ है। बावजूद भारत के लिए यह अच्छी बात है कि यहां आतंकी घटनाओं में 43 प्रतिशत की कमी आई है। दुनियाभर में 2025 में आतंकवाद से होने वाली मौतों में 28 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। कुल मिलाकर आतंक से ग्रस्त 81 देशों में स्थिति सुधरी है, जबकि 19 देशों में बदतर हुई है। इनमें सबसे खराब स्थिति पाकिस्तान की है। क्योंकि वह आतंकी हालात से उबरने की बजाय अपने ही देश के बाल गोपालों को जिहादी बना देने का क्रूरतम खेल खेलने में लंबे समय से लगा है। पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिद्दीन ने जम्मू-कश्मीर में सेना और सुरक्षा बलों पर जो भी आत्मघाती हमले कराए हैं, उनमें बड़ी संख्या में मासूम बच्चों और किशोरों का इस्तेमाल किया गया था। 

इस सत्य का खुलासा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिशद् की 'बच्चे एवं सशस्त्र संघर्ष' नाम से आई रिपोर्ट में भी किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक ऐसे आतंकी संगठनों में शामिल किए जाने वाले बच्चे और किशोरों को आतंक का पाठ मदरसों में पढ़ाया गया है। पुलवामा जिले में मुठभेड़ के दौरान 15 साल का एक नाबालिग मारा गया था और नाबालिग सज्जाद बट शामिल था, जिसे अगस्त-2020 में सुरक्षाबलों ने मार गिराया था। मुबंई के ताज होटल पर हुए आतंकी हमले में भी पाक द्वारा प्रशिक्षित नाबालिग अजमल कसाब शामिल था। इस रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में मौजूद आतंकी संगठनों ने ऐसे वीडियो जारी किए हैं, जिनमें किशोरों को आत्मघाती हमलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पाकिस्तान में सशस्त्र समूहों द्वारा बच्चों व किशोरों को भर्ती किए जाने और उनका इस्तेमाल आत्मघाती हमलों में किए जाने की लगातार खबरें मिल रही हैं। कुछ साल पहले तहरीक-ए-तालिबान ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें लड़कियों सहित बच्चों को सिखाया जा रहा है कि आत्मघाती हमले किस तरह किए जाते हैं। दरअसल पाक की अवाम में यह मंसूबा पल रहा है कि 'हंस के लिया पाकिस्तान, लड़के लेंगे हिंदुस्तान।'

इस मकसदपूर्ति के लिए मुस्लिम कोम के उन गरीब और लाचार बच्चों, किशोर और युवाओं को इस्लाम के बहाने आतंकवादी बनाने का काम में किया जा रहा है, जो अपने परिवार की आर्थिक बदहाली दूर करने के लिए आर्थिक सुरक्षा चाहते हैं। पाक सेना के भेश में यही आतंकी अंतरराष्ट्रीय नियंत्रण रेखा को पार कर भारत-पाक सीमा पर छा युद्ध लड़ रहे हैं। कारगिल युद्ध में भी इन छद्म बहरुपियों की मुख्य भूमिका थी। इस सच्चाई से पर्दा संयुक्त राष्ट्र ने तो बहुत बाद में उठाया, पाक के पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल एवं पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई के सेवानिवृत्त अधिकारी रहे, शाहिद अजीज ने 'द नेशनल डेली अखबार में पहले ही उठा दिया था। अजीज ने कहा था कि 'कारगिल की तरह हमने कोई सबक नहीं लिया है। हकीकत यह है कि हमारे गलत और जिही कामों की कीमत हमारे बच्चे अपने खून से चुका रहे हैं।' इसे पाकिस्तान के बच्चों का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि वह आज भी आतंकी बनाए जाने के लिए 'गिनी-पिग' बनाए जा रहे हैं। आतंकवाद के बहाने धार्मिक कट्टरवाद का जहर मुस्लिम समाज की भीतरी सतहों को संकीर्ण बनाने का काम कर रहा है। यह संकीर्णता मुस्लिम बहुलता वाले देशों में रहने वाले अल्पसंख्यकों के लिए तो घातक साबित हो ही रही है, इस्लाम धर्म से जुड़ी विभिन्न नस्लों को भी आपस में लड़ाने का काम कर रही है। अफगानिस्तान, इराक, मित्र, नाइजरिया, सीरिया, पाकिस्तान में अलकायदा और आईएस आखिरकार किससे लड़े थे? यह लड़ाई सिया, सुन्नी, कुर्द अहमदिया और बहावी इस्लाम धर्मावांलबियों में ही तो परस्पर हुई थी। 

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध में हम देख रहे हैं कि ईरान मुस्लिम देशों को ही ध्वस्त करने में लगा है। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर हवाई हमले करके 400 से भी अधिक लोगों को मार डाला। पाक में शिया-सुन्नियों के बीच भी हिंसक वारदातें निरंतर होती रहती है। पाक में सुन्नी-मुस्लिमों के हालात इसलिए ठीक नहीं हैं, क्योंकि ईरान पाकिस्तानी शियाओं के हित साधता रहा है।

 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026