US-China Scientists Death Mystery

20 वैज्ञानिकों की रहस्यमयी मौत, गायब होने से परेशान 2 दिग्गज देश 

अमेरिका और चीन में 20 से ज्यादा रक्षा वैज्ञानिकों की संदिग्ध मौत और गायब होने की घटनाएं सामने आई हैं। न्यूक्लियर, एआई और हाइपरसोनिक टेक्नोलॉजी से जुड़े इन मामलों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ाई।

By : स्वदेश डेस्क
20 वैज्ञानिकों की रहस्यमयी मौत, गायब होने से परेशान 2 दिग्गज देश 

अमेरिका और चीन में शीर्ष रक्षा वैज्ञानिकों की मौत और गायब होने की घटनाएं बढ़ रही हैं। ये वैज्ञानिक न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी, हाइपरसोनिक हथियार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्पेस रिसर्च और एडवांस्ड वेपन्स जैसे अत्यंत संवेदनशील क्षेत्रों में काम कर रहे थे। अमेरिका में अब तक 11 घटनाएं सामने आई हैं, जबकि चीन में 9 से ज्यादा वैज्ञानिकों की मौत हो चुकी है। ये घटनाएं सामान्य लग रही हैं, लेकिन इनका पैटर्न देखकर साजिश की आशंका जताई जा रही है।

अमेरिका में कई वैज्ञानिक अचानक गायब

अमेरिका में कई वैज्ञानिक अचानक गायब हो रहे हैं या उनकी मौत हो रही है। इनमें नासा के इंजीनियर, एयर फोर्स के जनरल और लॉस एलामोस जैसे न्यूक्लियर लैब के वैज्ञानिक शामिल हैं। सबसे चर्चित मामला है मेजर जनरल विलियम नील मैककैसलैंड का। वे यूएफओ (अज्ञात उड़न तश्तरियों) की जांच कर चुके थे। एयर फोर्स रिसर्च लेबोरेटरी के कमांडर रह चुके हैं। फरवरी 2026 में वे घर से वॉक पर निकले और उसके बाद गायब हो गए। उन्होंने फोन, चश्मा और स्मार्टवॉच घर पर छोड़ दी थी, सिर्फ रिवॉल्वर साथ लिया था। अब तक उनकी कोई खोज नहीं हुई है। इसी तरह मोनिका रेजा, एनएएस जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी की एयरोस्पेस इंजीनियर, कैलिफोर्निया के जंगल में दोस्तों के साथ ट्रेकिंग कर रही थीं। अचानक वे 30 फीट पीछे रह गई और गायब हो गई।

बचाव टीम ने कई दिनों तक खोज की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। वे रॉकेट्स में इस्तेमाल होने वाले सुपर-अलॉय मेटल पर काम कर रही थीं। जोशुआ ले ब्लैंक, नासा के न्यूक्लियर प्रोपल्शन प्रोजेक्ट पर काम कर रहे 29 वर्षीय इंजीनियर, अपने टेस्ला कार में जलकर मर गए। परिवार का कहना है कि वे काम पर नहीं पहुंचे और फोन-वॉलेट घर पर छोड़ गए थे। इसके अलावा लॉस एलामोस न्यूक्लियर लैब की एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट मेलिसा कैसियास और रिटायर्ड वैज्ञानिक एंथनी चावेज भी गायब हो गए। कई मामलों में वैज्ञानिक घर से पैदल निकले और फिर कभी वापस नहीं लौटे।

चीन में भी वैज्ञानिकों की संदिग्ध मौतें 

चीन में भी इसी तरह के मामलों की संख्या बढ़ रही है। कम से कम 9 वैज्ञानिकों की मौत पिछले कुछ वर्षों में हुई है। ज्यादातर मौतें कार दुर्घटना, अचानक बीमारी या अज्ञात कारणों से बताई जा रही हैं। सबसे चर्चित मामला फेंग यांगहे का है। 38 वर्षीय प्रोफेसर नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ डिफेंस टेक्नोलॉजी में काम करते थे। वे ताइवान से जुड़े एआई सिमुलेशन मॉडल पर काम कर रहे थे। जुलाई 2023 में रात 2:35 बजे बीजिंग में कार दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। सरकारी रिपोर्ट में उन्हें 'सरकारी ड्यूटी करते हुए बलिदान' बताया गया, जो आमतौर पर सैनिकों के लिए इस्तेमाल होने वाला शब्द है।

अन्य मौतें

चेन शुमिग (57) -माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स विशेषज्ञ, 2018 में कार दुर्घटना

झोउ गुआंगयुआन केमिस्ट, दिसंबर 2023

 झांग शियाओशिन (62) स्पेस विशेषज्ञ, दिसंबर 2024 में कार दुर्घटना

 फांग दाइनिंग हाइपरसोनिक्स विशेषज्ञ, फरवरी 2026 में विदेश में मेडिकल एपिसोड

यान होंग हाइपरसोनिक्स रिसर्चर, मार्च 2026 में बीमारी से मौत

ये वैज्ञानिक हाइपरसोनिक हथियार, मिलिट्री एआई, स्वार्म टेक्नोलॉजी और न्यूक्लियर रिसर्च जैसे क्षेत्रों में काम कर रहे थे।


 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026