देश में जल्द शुरू होगी 5G सर्विस, टेलीकॉम कंपनियों को मिले असाइनमेंट लेटर

देश में जल्द शुरू होगी 5G सर्विस, टेलीकॉम कंपनियों को मिले असाइनमेंट लेटर

By : स्वदेश डेस्क
देश में जल्द शुरू होगी 5G सर्विस, टेलीकॉम कंपनियों को मिले असाइनमेंट लेटर

नईदिल्ली। देश में हाई स्पीड की इंटरनेट सेवा मुहैया कराने के लिए 5जी सर्विस लॉन्च करने की उलटी गिनती की शुरुआत हो गई है। दूरसंचार विभाग (डॉट) ने इसके लिए दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) को 5जी स्पेक्ट्रम के आवंटन पत्र जारी कर दिए हैं। 

दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को निजी क्षेत्र की दूरसंचार सेवा प्रदाताओं से 5जी सर्विस की लॉन्चिंग तैयारी में तेजी लाने को कहा। उन्होंने इन कंपनियों को स्पेक्ट्रम आवंटन पत्र जारी करने के बाद यह बात कही। दरअसल डॉट ने पहली बार उसी दिन स्पेक्ट्रम आवंटन पत्र जारी किए हैं, जिस दिन सफल बोलीदाताओं ने अपना अग्रिम भुगतान किया है।डॉट को 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में शामिल निजी क्षेत्र की दूरसंचार सेवा प्रदाताओं भारती एयरटेल, रिलायंस जियो, अडाणी डेटा नेटवर्क्स और वोडाफोन आइडिया से लगभग 17,876 करोड़ रुपये मिले हैं। अन्य सभी दूरसंचार परिचालकों ने 20 सालाना किश्तों में भुगतान का विकल्प चुना है, जबकि भारती एयरटेल ने 4 सालाना किश्तों के बराबर 8,312.4 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।

दूरसंचार विभाग के मुताबिक देश में सबसे पहले 13 शहरों में 5जी सर्विस की शुरुआत होगी। इन शहरों में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, अहमदाबाद, गुरुग्राम, चंडीगढ़, गांधीनगर, हैदराबाद, जामनगर, पुणे और लखनऊ शामिल हैं। इससे पहले 5जी को लेकर सभी ट्रायल पूरी तरह सफल रहे हैं।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026