Aadhaar DBT Alert

Aadhaar लिंक नहीं तो अटक सकता है DBT पैसा, PM Kisan से सब्सिडी तक पर असर

अगर आपका बैंक अकाउंट Aadhaar से लिंक नहीं है तो PM Kisan, गैस सब्सिडी, पेंशन और DBT योजनाओं का पैसा अटक सकता है। घर बैठे स्टेटस चेक करने का आसान तरीका जानिए।

Aadhaar लिंक नहीं तो अटक सकता है DBT पैसा, PM Kisan से सब्सिडी तक पर असर

Adhar Varification For DBT

सरकारी योजनाओं का पैसा सीधे खाते में पहुंचाने के लिए अब DBT सिस्टम सबसे बड़ा माध्यम बन चुका है। लेकिन लाखों लोग सिर्फ एक छोटी सी तकनीकी गलती की वजह से सब्सिडी, पेंशन और किसान सम्मान निधि जैसी सुविधाओं से वंचित हो रहे हैं। सबसे बड़ी वजह बैंक खाते का Aadhaar से लिंक न होना या गलत जानकारी होना है। कई मामलों में पैसा जारी हो जाता है, लेकिन खाते में पहुंचने से पहले ही ट्रांजैक्शन फेल हो जाता है।

ऐसे में Aadhaar-Bank Linking Status चेक करना अब सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि जरूरी प्रक्रिया बन गया है। खासकर उन लोगों के लिए जो DBT आधारित योजनाओं पर निर्भर हैं।

DBT सिस्टम में आधार लिंकिंग क्यों जरूरी

केंद्र और राज्य सरकार की ज्यादातर योजनाएं अब डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (DBT) मॉडल पर काम कर रही हैं। इसका मकसद बिचौलियों को हटाकर पैसा सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजना है। इसके लिए आधार नंबर को बैंक खाते से जोड़ना अनिवार्य किया गया है। अगर लिंकिंग सही नहीं होगी तो सिस्टम लाभार्थी की पहचान सत्यापित नहीं कर पाएगा और भुगतान अटक सकता है। इसमें पीएम किसान, एलपीजी सब्सिडी, स्कॉलरशिप, पेंशन और राशन जैसी योजनाओं में यह प्रक्रिया बेहद अहम मानी जा रही है।

अन्नपूर्णा भंडार DBT के बाद बढ़ी लोगों की चिंता

पश्चिम बंगाल सरकार की Annapurna Bhandar DBT योजना के बाद बड़ी संख्या में लोग आधार लिंकिंग स्टेटस चेक कर रहे हैं। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता सीधे खाते में भेजी जानी है। इसी वजह से लोग यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि उनका बैंक अकाउंट DBT के लिए एक्टिव है या नहीं। कई यूजर्स को तब परेशानी पता चलती है जब पैसा आने के बावजूद खाते में क्रेडिट नहीं होता। विशेषज्ञों का कहना है कि समय रहते बैंक और आधार रिकॉर्ड अपडेट कर लेना सबसे सुरक्षित तरीका है।

घर बैठे ऐसे चेक करें लिंकिंग स्टेटस

UIDAI की वेबसाइट पर जाकर कोई भी व्यक्ति आसानी से आधार नंबर और बैंक लिंकिंग स्टेटस देख सकता है। इसके लिए Aadhaar Services सेक्शन में जाकर 'Check Aadhaar & Bank Account Linking Status' विकल्प चुनना होता है। फिर आधार नंबर दर्ज कर OTP वेरिफिकेशन पूरा करना पड़ता है।
वेरिफिकेशन के बाद स्क्रीन पर यह जानकारी दिख जाती है कि कौन सा बैंक खाता Aadhaar से लिंक है और DBT के लिए एक्टिव है या नहीं।

मोबाइल से भी आसानी से हो जाएगा काम

अब यह प्रक्रिया सिर्फ कंप्यूटर तक सीमित नहीं रही। mAadhaar App और मोबाइल ब्राउजर के जरिए भी लिंकिंग स्टेटस चेक किया जा सकता है। इसके लिए जरूरी है कि आपका मोबाइल नंबर आधार रिकॉर्ड में अपडेट हो। अगर पुराना नंबर दर्ज होगा तो OTP नहीं आएगा और वेरिफिकेशन रुक जाएगा। यही वजह है कि UIDAI लगातार लोगों को आधार डिटेल्स अपडेट रखने की सलाह देता रहा है।

बैंक खाते में पैसा नहीं आने की ये वजह

कई बार योजना का पैसा जारी होने के बाद भी खाते में नहीं पहुंचता। इसके पीछे सबसे सामान्य कारण आधार और बैंक रिकॉर्ड में मिसमैच  होता है। नाम की स्पेलिंग अलग होना, जन्मतिथि में गलती या मोबाइल नंबर अपडेट न होना वेरिफिकेशन फेल करा सकता है। ऐसे मामलों में DBT भुगतान अटक जाता है। अगर Linking Status में समस्या दिख रही है तो बैंक जाकर आधार सीडिंग करवाना जरूरी हो जाता है। कई बैंक नेटबैंकिंग, एटीएम और मोबाइल बैंकिंग के जरिए भी यह सुविधा दे रहे हैं।

आने वाले समय में और बढ़ेगी व्यवस्था

डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार DBT मॉडल को विस्तार दे रही है। इसका असर आने वाले समय में और ज्यादा योजनाओं में दिखाई देगा। ऐसे में लाभार्थियों के लिए जरूरी हो गया है कि वे सिर्फ योजना में आवेदन भरकर न रुकें, बल्कि बैंक और Aadhaar रिकॉर्ड भी समय-समय पर जांचते रहें। विशेषज्ञ मानते हैं कि छोटी तकनीकी गलतियां भविष्य में बड़ी आर्थिक परेशानी का कारण बन सकती हैं, खासकर उन परिवारों के लिए जो सरकारी सहायता पर निर्भर हैं।

संबंधित सामग्री

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 1225 अंक चढ़कर 76917 पर और निफ्टी 370 अंक बढ़कर 23810 पर बंद हुआ। जानिए तेजी की वो 6 वजहें कौन सी है।

Nov 03, 2026
Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

कुबेरपुर हादसे के बाद हुए बवाल में लापरवाही पर सरगुजा कमिश्नर ने प्रभारी तहसीलदार करमचंद जाटवर को निलंबित कर दिया। कलेक्टर की जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026