मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ऑनलाइन फ़ूड डिलीवरी ऐप जोमैटो और स्विगी को टक्कर देने के लिए नए फूड डिलीवरी ऐप Waayu को लॉन्च किया है। ऐप को लेकर दावा किया जा रहा है की इस ऐप पर अन्य फ़ूड ऐप्स की तुलना में 15 से 20 फीसदी सस्ता खाना उपलब्ध होगा।

वायु एप को डेस्टेक होरेका ने पेश किया है। इसे तकनीकी उद्यमियों अनिरुद्ध कोटगिरे और मंदार लांडे ने तैयार किया है। मुंबई बेस्ड इंडियन होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन एवं अन्य व्यवसायी संस्थाओं का समर्थन प्राप्त है। इस प्लेटफार्म से मुंबई के 1,000 से अधिक रेस्तरां जुड़े हुए हैं, जिसमें भगत ताराचंद, महेश लंच होम, बनाना लीफ, शिव सागर, गुरु कृपा, कीर्ति महल, फारसी दरबार और लाडू सम्राट भी शामिल हैं। कंपनी ने सुनील शेट्टी को ऐप का ब्रांड एम्बेस्डर बनाया है।
ऐप दो वर्जन में लांच -
कंपनी का दावा है की वायु ऐप रेस्त्रां संचालकों से किसी तरह का कमीशन नहीं लेगा। इससे लोगों को ऐप से खरीदने पर खाना अन्य ऐप्स की तुलना में सस्ता मिलेगा। कंपनी का कहना है कि इससे कस्टमर्स को ज्यादा कीमत, डिलीवरी में देरी, खराब क्वालिटी का खाना जैसी दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा। कंपनी ने ऐप को दो वर्जन में लांच किया है। इसमें डिलीवरी वालों के लिए Waayu Delivery Partner और कस्टमर्स के लिए Waayu ऐप शामिल है।यूजर्स इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है।