जब AI ने छीन ली नौकरी, उसी AI ने दिला दी 100% सैलरी बढ़ोतरी, एक इंजीनियर की कहानी

जब AI ने छीन ली नौकरी, उसी AI ने दिला दी 100% सैलरी बढ़ोतरी, एक इंजीनियर की कहानी

AI के चलते बदली नौकरी, लेकिन हार नहीं मानी। एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने नए स्किल्स सीखकर 100% सैलरी हाइक हासिल की।

By : Swadesh Bhopal
जब AI ने छीन ली नौकरी, उसी AI ने दिला दी 100% सैलरी बढ़ोतरी, एक इंजीनियर की कहानी

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) अब सिर्फ भविष्य की चीज नहीं रह गई है। यह आज ही, इसी वक्त लोगों की नौकरियां बदल रही है। किसी के लिए यह डर की वजह है, तो किसी के लिए मौका। बेंगलुरु की रहने वाली सृष्टि ने X पर अपने चचेरे भाई की कहानी साझा की, जिसने यह दिखा दिया कि AI से भागने के बजाय अगर उसे समझ लिया जाए, तो तस्वीर पूरी तरह बदल सकती है।

FAANG कंपनी में बदली भूमिका

सृष्टि के मुताबिक, उनके चचेरे भाई के पास आठ साल से ज्यादा का अनुभव था। वह बैकएंड और सिस्टम से जुड़ा काम करते थे और एक सक्षम इंजीनियर माने जाते थे। तकनीकी समझ मजबूत थी और काम का व्यावहारिक अनुभव भी। पिछले साल वह एक FAANG कंपनी में काम कर रहे थे, तभी उनकी भूमिका को चुपचाप रीस्ट्रक्चर कर दिया गया। इसका मतलब साफ था, टीम छोटी कर दी गई और वही काम अब AI टूल्स की मदद से ज्यादा तेज़ी से होने लगा। उनके आसपास के लोगों ने इसे माहौल या वाइब कोडिंग कहकर टाल दिया। कई लोगों का मानना था कि AI असली इंजीनियरों की जगह नहीं ले सकता, वह सिर्फ एक सपोर्ट टूल है। बात आंशिक रूप से सही थी लेकिन पूरी नहीं।

शिकायत नहीं, सीखने का फैसला

जहां बहुत से लोग ऐसी स्थिति में सोशल मीडिया पर गुस्सा निकालते हैं वहीं सृष्टि के चचेरे भाई ने अलग रास्ता चुना। उन्होंने पूरे एक साल तक खुद को अपस्किल करने में लगा दिया। उन्होंने सिर्फ प्रॉम्प्ट लिखना या ट्रेंड्स फॉलो करना नहीं सीखा। इसके बजाय उन्होंने लार्ज लैंग्वेज मॉडल, एम्बेडिंग, AI एजेंट्स, सिस्टम की सीमाएं और इन टूल्स से असली प्रोडक्ट कैसे बनाए जाते हैं इस पर फोकस किया। एक साल की मेहनत के बाद उन्हें नई नौकरी मिली। पद अलग था काम करने का तरीका बदला हुआ था लेकिन इंजीनियरिंग की मूल समझ वही रही. सबसे अहम बात उनकी सैलरी 100 प्रतिशत बढ़ गई।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

सृष्टि की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा देखने को मिली। कई यूजर्स ने कहा कि यह कहानी उनके ऑफिस में हो रहे बदलावों से मेल खाती है। एक यूजर ने लिखा, यह अभी हर जगह हो रहा है। दूसरे ने कहा कोड सोचने का नतीजा है, AI सिर्फ लिखने की रफ्तार बढ़ाता है।

यह कहानी सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं है। यह उस बदलाव की झलक है, जो धीरे-धीरे हर इंडस्ट्री में दिख रहा है। AI नौकरियां खत्म कर रहा है या बना रहा है इस बहस से ज्यादा जरूरी सवाल यह है कि लोग खुद को उसके हिसाब से ढाल रहे हैं या नहीं। क्योंकि जैसा इस मामले में दिखा, सही समय पर सही स्किल सीख ली जाए, तो AI खतरा नहीं मौका बन सकता है। 

संबंधित सामग्री

भारतीय मूल के राजेश अंबाती को Apple में बड़ी जिम्मेदारी, बने इंजीनियरिंग के उपाध्यक्ष

भारतीय मूल के राजेश अंबाती को Apple में बड़ी जिम्मेदारी, बने इंजीनियरिंग के उपाध्यक्ष

भारतीय मूल के इंजीनियर राजेश अंबाती को Apple में इंजीनियरिंग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। जानिए उनके करियर, पढ़ाई और कंपनी में उनकी जिम्मेदारियों के बारे में।

Oct 29, 2026
केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अब 63% मिलेगा; पेंशनर्स को भी फायदा

केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अब 63% मिलेगा; पेंशनर्स को भी फायदा

केंद्र सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ाकर 63% कर दिया है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी। जानिए सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी।

Oct 28, 2026
UP DA Hike: दिवाली से पहले योगी सरकार का श्रमिकों को तोहफा, अब इतनी की न्यूनतम मजदूरी

UP DA Hike: दिवाली से पहले योगी सरकार का श्रमिकों को तोहफा, अब इतनी की न्यूनतम मजदूरी

उत्तर प्रदेश में VDA की नई दरें 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी। अकुशल, अर्द्धकुशल और कुशल श्रमिकों की न्यूनतम मासिक मजदूरी बढ़कर ₹13,883.59 से ₹17,106.39 तक होगी।

Oct 28, 2026
MP Teachers: 70 हजार शिक्षकों को झटका! छठवें वेतनमान और एरियर पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, अब आगे क्या?

MP Teachers: 70 हजार शिक्षकों को झटका! छठवें वेतनमान और एरियर पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, अब आगे क्या?

सुप्रीम कोर्ट ने मध्यप्रदेश के शिक्षकों को 2006 से 2016 तक छठवें वेतनमान और एरियर भुगतान संबंधी हाईकोर्ट के निर्देश पर अंतरिम रोक लगाई। अगली सुनवाई डेढ़ महीने बाद होगी।

Oct 27, 2026
MP Probation Employees: पुराना नियम रद्द, कर्मचारियों को मिलेगा अब पूरा वेतन, बड़ी राहत

MP Probation Employees: पुराना नियम रद्द, कर्मचारियों को मिलेगा अब पूरा वेतन, बड़ी राहत

मध्य प्रदेश के हजारों प्रोबेशन सरकारी कर्मचारियों के लिए जबलपुर हाईकोर्ट से बहुत बड़ी राहत की खबर आई है। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने प्रोबेशन पीरियड के दौरान कर्मचारियों को न्यूनतम वेतनमान का महज...

Sep 09, 2026