AIIMS CRE 5 Recruitment 2026: 1400+ Group B & C

AIIMS CRE 5 Recruitment 2026: एम्स में 1400+ पदों पर बंपर भर्ती, 3 जुलाई तक करें आवेदन

AIIMS CRE 5 भर्ती 2026 के तहत 1400 से अधिक ग्रुप बी और सी पदों पर आवेदन शुरू। नर्सिंग ऑफिसर, फार्मासिस्ट, जूनियर इंजीनियर समेत कई पदों पर 3 जुलाई तक करें आवेदन।

By : स्वदेश डेस्क
AIIMS CRE 5 Recruitment 2026: एम्स में 1400+ पदों पर बंपर भर्ती, 3 जुलाई तक करें आवेदन

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन-5 (CRE-5) भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत देशभर के विभिन्न एम्स संस्थानों और केंद्रीय स्वास्थ्य संस्थानों में ग्रुप-बी और ग्रुप-सी के 1400 से अधिक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार 3 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

किन संस्थानों में होगी भर्ती?

CRE-5 भर्ती के माध्यम से देश के कई प्रमुख संस्थानों में नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें शामिल हैं:

  • एम्स भोपाल

  • एम्स भुवनेश्वर

  • एम्स जोधपुर

  • एम्स पटना

  • अन्य एम्स संस्थान

  • ईएसआईसी

  • आईसीएमआर

  • सीएनसीआई, कोलकाता

  • डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल

  • लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज

  • रिपंस, आइजोल

  • एम्स-CAPFIMS

  • पाश्चर इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया

महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम तिथि
आवेदन शुरू 13 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई 2026
एनओसी जमा करने की अंतिम तिथि 8 जुलाई 2026
आवेदन स्थिति जारी 11 जुलाई 2026
एडमिट कार्ड जुलाई के दूसरे सप्ताह में
सीबीटी परीक्षा 25 से 27 जुलाई 2026

किन पदों पर होगी भर्ती?

भर्ती अभियान में कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं:

  • सीनियर नर्सिंग ऑफिसर

  • फार्मासिस्ट

  • जूनियर इंजीनियर

  • असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर

  • एलडीसी और यूडीसी

  • ऑफिस सुपरिटेंडेंट

  • स्टोर ऑफिसर

  • मेडिकल रिकॉर्ड ऑफिसर

  • पर्सनल असिस्टेंट

  • ड्राइवर

  • फायर टेक्निशियन

  • योगा इंस्ट्रक्टर

  • रिसर्च असिस्टेंट

  • जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर

  • मल्टी पर्पज वर्कर

  • अन्य कई ग्रुप-बी और ग्रुप-सी पद

आयु सीमा और योग्यता

भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु पद के अनुसार 27, 30 और 35 वर्ष तक रखी गई है। शैक्षणिक योग्यता भी पदानुसार अलग-अलग होगी। उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में स्नातक, स्नातकोत्तर या तकनीकी योग्यता होना आवश्यक है।

परीक्षा पैटर्न

चयन प्रक्रिया का पहला चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगा।

  • कुल प्रश्न: 100

  • कुल अंक: 400

  • परीक्षा अवधि: 90 मिनट

  • 20 प्रश्न सामान्य ज्ञान, एप्टीट्यूड और कंप्यूटर से

  • 80 प्रश्न संबंधित विषय से

मार्किंग स्कीम

  • सही उत्तर: 4 अंक

  • गलत उत्तर: 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग

कुछ पदों के लिए सीबीटी के बाद स्किल टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

श्रेणी शुल्क
सामान्य 3000
ओबीसी 3000
ईडब्ल्यूएस 2400
एससी 2400
एसटी 2400
PwBD निःशुल्क

ऐसे करें आवेदन

  1. एम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. नया रजिस्ट्रेशन करें।

  3. लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें।

  4. फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

  5. शुल्क जमा करें।

  6. फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

एम्स ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन पत्र भरते समय सभी जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज करें, क्योंकि बाद में सुधार के लिए भेजे गए अनुरोध स्वीकार नहीं किए जाएंगे।  

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026