5जी स्पेक्ट्रम : एयरटेल ने किया 4 साल की किश्त का भुगतान, DoT को दिए 8,312 करोड़ रुपये

5जी स्पेक्ट्रम : एयरटेल ने किया 4 साल की किश्त का भुगतान, DoT को दिए 8,312 करोड़ रुपये

का किया भुगतान

By : स्वदेश डेस्क
5जी स्पेक्ट्रम : एयरटेल ने किया 4 साल की किश्त का भुगतान, DoT को दिए 8,312 करोड़ रुपये

नईदिल्ली। निजी क्षेत्र की संचार कंपनी एयरटेल ने 5जी स्पेक्ट्रम के लिए दूरसंचार विभाग (डॉट) को 8,312.4 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। कारोबारी सुनील भारती मित्तल की अगुवाई वाली एयरटेल ने हाल ही में खरीदे गए 5जी स्पेक्ट्रम के लिए 4 साल की किश्त के तौर पर इस राशि का भुगतान किया है। 

एयरटेल ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि ने कंपनी ने 8,312.4 करोड़ रुपये की यह राशि 4 साल की किश्त के अग्रिम भुगतान के तौर पर दी है। एयरटेल ने कहा कि इस अग्रिम भुगतान के साथ ही 4 साल के लिए समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) से संबंधित भुगतान के बाद कंपनी भविष्य में 5जी लागू करने पर ध्यान केंद्रित कर सकेगी। 

कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गोपाल विट्टल ने कहा कि 4 साल का यह अग्रिम भुगतान हमें अपने परिचालन मुक्त नकदी प्रवाह को देखते हुए 5जी लागू करने के प्रयास को ठोस तरीके से आगे बढ़ाने की अनुमति देता है। उन्होंने कहा कि आदर्श स्पेक्ट्रम बैंक, बेहतरीन तकनीक और पर्याप्त नकदी प्रवाह के साथ हम देश में विश्वस्तरीय 5जी अनुभव लाने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि एयरटेल राइट निर्गम से अभी 15,740.5 करोड़ रुपये तक जुटा सकती है। 

निजी क्षेत्र की दिग्गज दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने पांचवीं पीढ़ी की 5जी स्पेक्ट्रम के लिए 43,039.63 करोड़ रुपये की सफल बोली लगाई थी। कंपनी के पास 3,848.88 करोड़ रुपये अग्रिम और शेष राशि 19 वार्षिक किश्तों में चुकाने का विकल्प था। इसके बावजूद कंपनी ने 5जी स्पेक्ट्रम के लिए दूरसंचार विभाग को 8,312.4 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026