Ayushman Card: Check Free Hospitals List

Ayushman Card है तो जरूर जानें: आपके शहर में कहां मिलेगा मुफ्त इलाज, ऐसे करें अस्पताल की पहचान

आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज लेना है? जानें आपके शहर के किन अस्पतालों में यह सुविधा मिलती है और कैसे ऑनलाइन चेक करें पूरी लिस्ट।

Ayushman Card है तो जरूर जानें: आपके शहर में कहां मिलेगा मुफ्त इलाज, ऐसे करें अस्पताल की पहचान

Ayushman Bharat Yojana benefit

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की शुरूआत की है। इस के तहत करोड़ों लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी जा रही है। इस योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड जारी किया जाता है। जिसके जरिए वे चयनित अस्पतालों में बिना खर्च इलाज करा सकते हैं।

हालांकि, यह सुविधा केवल उन्हीं अस्पतालों में मिलती है जो इस योजना में पंजीकृत हैं। ऐसे में इलाज से पहले यह जानना जरूरी है कि आपके शहर में कौन-कौन से अस्पताल इस योजना से जुड़े हुए हैं।

ऐसे करें अपने शहर के अस्पतालों की जांच

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपके शहर में आयुष्मान कार्ड से कहां इलाज मिल सकता है, तो इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

-pmjay.gov.in पर जाएं
-‘Find Hospital’ विकल्प पर क्लिक करें
-राज्य, जिला और अन्य जरूरी जानकारी भरें
सबमिट करने के बाद आपके शहर के पंजीकृत अस्पतालों की सूची सामने आ जाएगी। हालांकि इस प्रक्रिया से आप आसानी से उन अस्पतालों की पहचान कर सकते हैं, जहां आयुष्मान कार्ड मान्य है।

क्यों जरूरी है पहले जानकारी लेना

कई बार मरीज सीधे अस्पताल पहुंच जाते हैं और बाद में पता चलता है कि वहां आयुष्मान योजना लागू नहीं है। इससे समय और पैसे दोनों की परेशानी होती है। इसलिए पहले से सूची देखकर ही अस्पताल का चयन करना बेहतर विकल्प माना जाता है।

आयुष्मान कार्ड के बड़े फायदे

इस योजना के तहत पात्र परिवारों को सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है। इसमें महंगे इलाज का खर्च सरकार उठाती है। सरकारी और निजी दोनों अस्पतालों में सुविधा मिलती है। साथ ही गंभीर बीमारियों के इलाज में बड़ी राहत मिलती है।

यह योजना खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करती है और इलाज का बोझ कम करती है।

संबंधित सामग्री

India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

बारिश से बाधित पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से मात दी। डकवर्थ लुईस नियम से 32 ओवर में 143 रन का लक्ष्य मिला, जिसे भारत ने 22.4 ओवर में हासिल कर लिया।

Nov 04, 2026
Mahadev Satta App Running: सौरभ चंद्राकर के भारत आने के बाद भी थमा नहीं सट्टा नेटवर्क, दो डोमेन से चल रहा खेल

Mahadev Satta App Running: सौरभ चंद्राकर के भारत आने के बाद भी थमा नहीं सट्टा नेटवर्क, दो डोमेन से चल रहा खेल

महादेव सट्टा केस के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाए जाने के बाद भी इंटरनेट पर दो डोमने सक्रिय मिले हैं। एक साइट वीपीएन से खुलती है, दूसरी सीधे भारत में चल रही है।

Nov 04, 2026
भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026