Ballia Sattu Laddu Reaches Global Market

बलिया के सत्तू का लड्डू अब अमेरिका और खाड़ी देशों में बिखेरेगा स्वाद

यूपी के बलिया का सत्तू अब अमेरिका और खाड़ी देशों तक पहुंच रहा है। ओडीओपी योजना से सत्तू लड्डू को नई पहचान मिली, 700 महिलाओं को रोजगार भी मिला।

By : स्वदेश डेस्क
बलिया के सत्तू का लड्डू अब अमेरिका और खाड़ी देशों में बिखेरेगा स्वाद

एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना अब उत्तर प्रदेश के पारंपरिक उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने का मजबूत माध्यम बनती जा रही है। इसी कड़ी में बलिया का मशहूर चने का सत्तू अब देश की सीमाएं पार कर यूएसए, चीन, नेपाल और दुबई समेत कई खाड़ी देशों तक अपनी पहचान बना चुका है। अब बलिया के सत्तू से तैयार होने वाले लड्डू को भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में भेजने की तैयारी पूरी कर ली गई है। सबसे खास बात यह है कि इसके जरिए 700 से अधिक महिलाओं को रोजगार से जोड़ा गया है।

योगी सरकार की पहल से बलिया का यह पारंपरिक और पौष्टिक उत्पाद आज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। अमेजन, फ्लिपकार्ट और जियो मार्ट जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों के लोग अब यूपी के इस उत्पाद को पसंद कर रहे हैं।बलिया का सत्तू जब से ओडीओपी योजना में शामिल हुआ है, तब से इसका व्यापार कई गुना बढ़ गया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ ही महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के कई राज्यों में इसकी मांग तेजी से बढ़ी है। सत्तू अब केवल गांवों तक सीमित नहीं रह गया, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने वाले शहरी लोगों की भी पहली पसंद बनता जा रहा है।

अब विदेशों में भेजे जाएंगे सत्तू के लड्डू

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि एक जिला एक उत्पाद योजना का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। इससे न सिर्फ स्थानीय उत्पादों को पहचान मिल रही है, बल्कि रोजगार के अवसर भी तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बलिया की सांस्कृतिक पहचान अब देशभर में फैल रही है।निधि उद्योग की संस्थापक नीति अग्रवाल ने बताया कि बलिया के सत्तू से बनने वाले लड्डू को अमेरिका और खाड़ी देशों में भेजने की पूरी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बलिया का यह पारंपरिक स्वाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान बनाएगा। वहीं, बलिया में सत्तू का कारोबार कई गुना बढ़ा है। ओडीओपी में शामिल होने के बाद इसकी मांग लगातार बढ़ती जा रही है।

एफपीओ बनाकर लोगों और किसानों को जोड़ा गया

मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने बताया कि भृगु मंदिर के आसपास बड़ी संख्या में सत्तू के स्टॉल लगते हैं। यहां लोग सत्तू को बाबा का प्रसाद मानते हैं। ऐसे में सबसे पहले चने के सत्तू को ब्रांड बनाने की योजना तैयार की गई।सबसे पहले आकर्षक बॉक्स तैयार कर होली, दिवाली समेत विशेष अवसरों पर विशिष्ट लोगों और पुलिस कर्मियों को सत्तू भेंट किया गया, जिससे इसकी व्यापक पहचान बनी। वहीं, इंडस्ट्रियल एरिया में प्रोसेसिंग यूनिट शुरू होने के बाद एफपीओ बनाकर लोगों और किसानों को जोड़ा गया। वर्तमान में करीब साढ़े छह हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में चने की खेती की जा रही है और किसानों को उपज का वाजिब दाम भी मिल रहा है।

700 महिलाओं को मिला रोजगार

व्यवस्थापक सौरभ अग्रवाल ने बताया कि सत्तू उत्पादन और पैकेजिंग के इस बढ़ते कारोबार ने महिलाओं को बड़े स्तर पर रोजगार दिया है। करीब 700 से अधिक महिलाएं इस कार्य से जुड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं।वहीं, द्वाबा क्षेत्र के किसानों का चना हाथोंहाथ खरीदा जा रहा है, जिससे उन्हें फसल का वाजिब दाम मिल रहा है। उन्होंने बताया कि जीआई टैग मिलने के बाद सत्तू को एक अलग पहचान मिलेगी। साथ ही नकली उत्पादों पर रोक लगेगी और देश-विदेश में ब्रांडिंग मजबूत होगी। इसके अलावा किसानों को ज्यादा दाम मिल सकेंगे और एक्सपोर्ट के अवसर भी बढ़ जाएंगे।

मंत्रियों और विधायकों तक पहुंचा बलिया का सत्तू

ओडीओपी उत्पाद को लेकर बहुत अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने प्रदेश के सभी मंत्रियों और विधायकों को बलिया के सत्तू के पैकेट भी भेजे हैं, ताकि प्रदेश के इस पारंपरिक उत्पाद को व्यापक स्तर पर बढ़ावा मिल सके।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026