अगर मई 2026 में आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के अनुसार अगले महीने देश के अलग-अलग हिस्सों में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा कई क्षेत्रीय अवकाश भी शामिल हैं।
महीने की शुरुआत 1 मई की छुट्टी से होगी. इस दिन महाराष्ट्र दिवस, मजदूर दिवस (लेबर Day) और बुद्ध पूर्णिमा के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों में स्थानीय त्योहारों और आयोजनों के चलते भी बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
मई 2026 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
RBI के अवकाश कैलेंडर के मुताबिक मई महीने में 5 रविवार और 2 शनिवार को सभी बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 5 दिन विभिन्न राज्यों में स्थानीय छुट्टियों के कारण कामकाज नहीं होगा।
मई 2026 की प्रमुख बैंक छुट्टियां
- 1 मई – महाराष्ट्र दिवस, मजदूर दिवस, बुद्ध पूर्णिमा
- 2 मई – दूसरा शनिवार
- 3 मई – रविवार
- 10 मई – रविवार
- 16 मई – चौथा शनिवार
- 17 मई – रविवार
- 24 मई – रविवार
- 28 मई – बकरीद (कुछ राज्यों में)
- 31 मई – रविवार
इसके अलावा कुछ राज्यों में स्थानीय त्योहारों और क्षेत्रीय आयोजनों के कारण अतिरिक्त छुट्टियां भी रह सकती हैं।
ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू
बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग और ATM सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे. UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और कैश निकासी जैसी सुविधाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी, हालांकि चेक क्लियरेंस, पासबुक अपडेट और शाखा से जुड़े काम छुट्टी वाले दिनों में प्रभावित हो सकते हैं।
शेयर बाजार में भी 12 दिन कारोबार नहीं
मई 2026 में शेयर बाजार भी कुल 12 दिन बंद रहेगा। इसमें शनिवार और रविवार की 10 छुट्टियां शामिल हैं, इसके अलावा 1 मई को महाराष्ट्र दिवस और 28 मई को बकरीद के अवसर पर बाजार में कारोबार नहीं होगा. BSE और NSE दोनों एक्सचेंज इन दिनों बंद रहेंगे। निवेशकों को ट्रेडिंग और सेटलमेंट प्लानिंग पहले से करने की सलाह दी गई है।
बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देखें
गर्मी की छुट्टियों और त्योहारों के बीच मई में लगातार कई दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में नकद लेनदेन, ड्राफ्ट, चेक या अन्य जरूरी बैंकिंग काम पहले से निपटाना बेहतर रहेगा. RBI की आधिकारिक छुट्टियों की सूची के अनुसार अलग-अलग राज्यों में अवकाश अलग हो सकते हैं, इसलिए अपने राज्य की बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक करें।