बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी नाम बदलने पर बवाल

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के नाम परिवर्तन के विरोध में जमीअत के साथ NSUI, आंदोलन की चेतावनी दी

भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के नाम परिवर्तन प्रस्ताव पर जमीअत उलमा, एनएसयूआई और अन्य संगठनों ने विरोध तेज कर दिया है। NSUI की आंदोलन की चेतावनी जानिए क्या हैं विरोध की वजह?

By : स्वदेश डेस्क
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के नाम परिवर्तन के विरोध में जमीअत के साथ NSUI,  आंदोलन की चेतावनी दी

भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के नाम परिवर्तन प्रस्ताव को लेकर विरोध होने आने लगा है। जमीअत उलमा, एनएसयूआई और अन्य सामाजिक संगठनों ने फैसले पर आपत्ति जताते हुए इसे स्वतंत्रता सेनानी मौलाना बरकतउल्ला भोपाली के योगदान के साथ अन्याय बताया है। विरोध कर रहे संगठनों का कहना है कि यह फैसला इतिहास, विरासत और सामाजिक सौहार्द से जुड़ा हुआ है।  

जमीअत उलमा ने जताई आपत्ति?

जमीअत उलमा जिला भोपाल के अध्यक्ष हाफिज इस्माईल बैग ने कहा कि मौलाना बरकतउल्ला भोपाली देश के स्वतंत्रता संग्राम के महत्वपूर्ण नायकों में से एक थे। उनका दावा है कि उन्होंने विदेश में रहकर ब्रिटिश शासन के खिलाफ आंदोलन को मजबूत किया और 1915 में अफगानिस्तान में गठित भारत की पहली निर्वासित सरकार में अहम भूमिका निभाई थी। बैग ने कहा कि विश्वविद्यालय का नाम बदलना केवल एक प्रशासनिक फैसला नहीं है, बल्कि एक ऐतिहासिक पहचान को कमजोर करने जैसा है।  

नाम परिवर्तन के विरोध में रखी गईं प्रमुख मांगें

विरोध कर रहे संगठनों ने सरकार से मांग की है कि नाम परिवर्तन का प्रस्ताव तत्काल वापस लिया जाए। उनका कहना है कि यदि किसी नए नाम को सम्मान देना है तो उसके लिए अलग संस्थान स्थापित किया जा सकता है। साथ ही यह मांग भी उठाई गई है कि मौलाना बरकतउल्ला भोपाली के योगदान को शैक्षणिक पाठ्यक्रमों में शामिल किया जाए, ताकि नई पीढ़ी स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका को बेहतर ढंग से समझ सके।  

एनएसयूआई ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने नाम परिवर्तन की प्रक्रिया को लेकर सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन पर निशाना साधा है। उनका आरोप है कि यह कदम विश्वविद्यालय से जुड़े अन्य विवादों और कथित अनियमितताओं से ध्यान हटाने का प्रयास है।

NSUI के कार्यकर्ताओं ने मौलाना बरकतउल्ला भोपाली का फोटो रखकर यज्ञ किया

उन्होंने दावा किया कि विश्वविद्यालय में फर्जी कॉलेजों को संबद्धता देने जैसे मुद्दे पहले से चर्चा में रहे हैं। ऐसे में नाम परिवर्तन का प्रस्ताव वास्तविक समस्याओं से ध्यान भटकाने का माध्यम बन सकता है। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया। 

संबंधित सामग्री

Mahadev Satta App Running: सौरभ चंद्राकर के भारत आने के बाद भी थमा नहीं सट्टा नेटवर्क, दो डोमेन से चल रहा खेल

Mahadev Satta App Running: सौरभ चंद्राकर के भारत आने के बाद भी थमा नहीं सट्टा नेटवर्क, दो डोमेन से चल रहा खेल

महादेव सट्टा केस के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाए जाने के बाद भी इंटरनेट पर दो डोमने सक्रिय मिले हैं। एक साइट वीपीएन से खुलती है, दूसरी सीधे भारत में चल रही है।

Nov 04, 2026
भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026