भारतीय रेलवे में बड़ी भर्ती

रेलवे में नौकरी पाने का गोल्डन चांस, जान लें कौन कर सकता है अप्लाई?

रेलवे में नौकरी करने का आपका सपना भी पूरा हो सकता है, क्योंकि रेलवे ने 11,127 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए 10वीं पास उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकते हैं।

By : सपना तंवर
रेलवे में नौकरी पाने का गोल्डन चांस, जान लें कौन कर सकता है अप्लाई?

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी रेलवे में नौकरी पाने का शानदार मौका है। भारतीय रेलवे ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 11,127 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे कैंडिडेट्स के लिए यह सुनहरा मौका हो सकता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि इसमें कौन-कौन अप्लाई कर सकता है?

17 रेलवे जोनों में होगी भर्ती

रेलवे की ओर से जारी सूचना के मुताबिक यह भर्ती देश के 17 रेलवे जोनों में की जाएगी। इसके लिए सभी जोनल रेलवे और CLW को निर्देश भेज दिए गए हैं। बड़ी संख्या में पद होने के कारण देशभर के युवाओं को इसका लाभ मिलेगा।

राजस्थान के कैंडिडेट के लिए खास मौका
इस भर्ती में राजस्थान के युवाओं को खास मौका मिलने वाला है। उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) जोन भी इस प्रोसेस में शामिल है। इस जोन के अंतर्गत जयपुर, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर रेल मंडल आते हैं। जानकारी के अनुसार इस जोन में करीब 600 असिस्टेंट लोको पायलट पदों पर भर्ती की जाएगी, जिससे प्रदेश के युवाओं को अपने क्षेत्र में नौकरी पाने का अवसर मिल सकता है।

क्या है योग्यता?
असिस्टेंट लोको पायलट पोस्ट पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट किसी भी बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। इसके साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) या डिप्लोमा होना जरूरी है। इसमें अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट की उम्र कम से कम 18 साल की होनी चाहिए और अधिकतम उम्र 30 साल तक होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट को अलग से छुट मिलेगी। साथ ही आपको बता दें, इसमें अप्लाई करने के लिए आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।

जो कैंडिडेट रेलवे में तकनीकी पद पर करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह बेहतरीन अवसर है। अप्लाई करने से पहले स्टूडेंट्स को पूरी अधिसूचना ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है।

संबंधित सामग्री

वंदे भारत अब विदेशों में भी दौड़ेगी! 3-4 साल में ट्रेन निर्यात शुरू करने की तैयारी

वंदे भारत अब विदेशों में भी दौड़ेगी! 3-4 साल में ट्रेन निर्यात शुरू करने की तैयारी

भारत अगले 3-4 साल में वंदे भारत ट्रेनों का निर्यात शुरू कर सकता है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारतीय रेलवे के कई आधुनिक पार्ट्स पहले से विदेशों में भेजे जा रहे हैं।

Nov 02, 2026
UP Assistant Teacher: यूपी सहायक अध्यापक भर्ती में इस डिग्री के कैंडिडेट भी पात्र, जानें फॉर्म की लास्ट Date

UP Assistant Teacher: यूपी सहायक अध्यापक भर्ती में इस डिग्री के कैंडिडेट भी पात्र, जानें फॉर्म की लास्ट Date

यूपी सहायक अध्यापक भर्ती में अब B.El.Ed और दो वर्षीय स्पेशल एजुकेशन डिप्लोमा वाले भी आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 4 नवंबर और संसोधन की 7 नवंबर हुई।

Oct 29, 2026
UP News: युवाओं के लिएयोगी सरकार का बड़ा फैसला! अब चरित्र सत्यापन से पहले मिलेगी सरकारी नौकरी में जॉइनिंग, जानें नए नियम

UP News: युवाओं के लिएयोगी सरकार का बड़ा फैसला! अब चरित्र सत्यापन से पहले मिलेगी सरकारी नौकरी में जॉइनिंग, जानें नए नियम

उत्तर प्रदेश में सामान्य पदों पर चयनित अभ्यर्थी पुलिस सत्यापन से पहले प्रोविजनल जॉइनिंग कर सकेंगे। जांच 30 दिन में पूरी होगी, जबकि गंभीर अपराध और गलत जानकारी पर सख्त कार्रवाई होगी।

Oct 29, 2026
Festival Special Train: दिवाली पर बिना रिजर्वेशन घर जाइए, ग्वालियर दतिया के लिए 5 नवंबर से स्पेशल ट्रेन

Festival Special Train: दिवाली पर बिना रिजर्वेशन घर जाइए, ग्वालियर दतिया के लिए 5 नवंबर से स्पेशल ट्रेन

उत्तर रेलवे ने त्योहारों की भीड़ देखते हुए निजामुद्दीन और झांसी के बीच 16 जनरल कोच वाली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 5 से 8 नवंबर तक चलेगी और ग्वालियर, दतिया, डबरा में रुकेगी।

Oct 27, 2026
MPPSC Bharti: एमपी जेल विभाग में लॉ ऑफिसर की भर्ती, 5 नवंबर तक आवेदन, वेतन 1.77 लाख तक

MPPSC Bharti: एमपी जेल विभाग में लॉ ऑफिसर की भर्ती, 5 नवंबर तक आवेदन, वेतन 1.77 लाख तक

एमपीपीएससी ने मध्य प्रदेश जेल विभाग में लॉ ऑफिसर के 4 पदों पर भर्ती निकाली है। एलएलबी और 2 साल के अनुभव वाले उम्मीदवार 5 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

Oct 22, 2026