केंद्र सरकार ने कच्चे तेल पर घटाया विंडफॉल टैक्स, जानिए क्या अब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल

केंद्र सरकार ने कच्चे तेल पर घटाया विंडफॉल टैक्स, जानिए क्या अब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल

पेट्रोल और विमान ईंधन (एटीएफ) पर लगने वाले कर में कोई बदलाव नहीं किया गया है

By : स्वदेश डेस्क
केंद्र सरकार ने कच्चे तेल पर घटाया विंडफॉल टैक्स, जानिए क्या अब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल

नईदिल्ली। सरकार ने वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच अप्रत्याशित लाभ कर (विंडफॉल टैक्स) में संशोधन किया है। घरेलू स्तर पर उत्पादित क्रूड के निर्यात पर लगने वाले कर में कटौती की गई है जबकि डीजल के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स को बढ़ाकर एक रुपये रुपये प्रति लीटर किया गया है। नई दरें मंगलवार से लागू हो गई है। 

सरकार की ओर से 20 मार्च को जारी आदेश के मुताबिक ओएनजीसी जैसी तेल उत्पादक कंपनियों के कच्चे तेल के उत्पादन पर लगने वाले शुल्क को 4,400 रुपये प्रति टन से घटाकर 3,500 रुपये प्रति टन किया गया है। डीजल के निर्यात पर मौजूदा विंडफॉल टैक्स 0.50 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है, जो बढ़कर एक रुपये प्रति लीटर किया गया है। हालांकि पेट्रोल और विमान ईंधन (एटीएफ) पर लगने वाले कर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह शून्य बना हुआ है।

क्या होता है विंडफॉल टैक्स - 

उल्लेखनीय है कि विंडफॉल टैक्स किसी विशेष कंपनी या इंडस्ट्री को हुए बड़े प्रॉफिट पर लगाया गया हाई टैक्स रेट होता है। केंद्र सरकार ने एक जुलाई, 2022 से ऑयल कंपनियों को अचानक होने वाले प्रॉफिट पर विंडफॉल टैक्स लगाने का ऐलान किया था। मौजूदा समय में दुनिया के कई देश एनर्जी कंपनियों के दमदार प्रॉफिट पर विंडफॉल टैक्स लगा रहे हैं।

घट सकती है पेट्रोल-डीजल की कीमत 

कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स कम होने से देश में पेट्रोल-डीजल के कीमतें घटने की संभावना बढ़ गई है . इससे कंपनियां द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती करने की उम्मीद है। बता दें कि सरकार के इस कदम से घरेलू उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा, क्योंकि विंडफॉल टैक्स सिर्फ उसी तेल पर कम किया गया है, जिसका देश में उत्पादन हो रहा है।  


संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026