CGPSC main exam 2026 postponed again

CGPSC Mains exam Postponed: सीजीपीएससी टलने से सूबेदार SI प्लाटून कमांडर के 7301 उम्मीदवार अधर में, नई तारीख कब?

सीजीपीएससी ने सूबेदार, एसआई और प्लाटून कमांडर भर्ती की मुख्य परीक्षा स्थगित कर दी है। परीक्षा 2 से 4 नवंबर को होनी थी। नई तारीख की अलग से सूचना आयोग जल्दी जारी करेगा।

By : संजय चतुर्वेदी
CGPSC Mains exam Postponed: सीजीपीएससी टलने से सूबेदार SI प्लाटून कमांडर के 7301 उम्मीदवार अधर में, नई तारीख कब?

cgpsc Mains Exam Postponed

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग यानी सीजीपीएससी ने सूबेदार, सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर भर्ती की मुख्य परीक्षा को स्थगित कर दिया है। सीजीपीएससी मेंस एग्जाम 2026 की यह परीक्षा 2 नवंबर से 4 नवंबर के बीच होनी थी। पुलिस की वर्दी का सपना देख रहे हजारों युवाओं को अब नई तारीख का इंतजार करना होगा। आयोग ने स्थगन की वजह अपरिहार्य कारण बताया है। 

दूसरी बार बदली गई सीजीपीएससी मेंस परीक्षा की तारीख

मुख्य परीक्षा तक पहुंचे उम्मीदवार तैयारी को आखिरी रूप देने में जुटे थे। इसी बीच आए इस फैसले से उन्हें झटका लगा है। यह परीक्षा पहले 24 से 26 अक्टूबर के लिए तय थी। इसे बदलकर 2 से 4 नवंबर किया गया था। अब तारीखों पर भी परीक्षा नहीं होगी।

राज्योत्सव से टकराव बनी संभावित वजह

प्रदेश में 1 नवंबर से राज्योत्सव प्रस्तावित है। वहीं, परीक्षा की तारीखें भी इसी दौरान पड़ रही थीं। इसी टकराव को स्थगन की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि सीजीपीएससी ने अपनी अधिकारिक सूचना में इसका कोई जिक्र नहीं किया है।

341 पदों की भर्ती में 7301 कैंडिडेट्स पास हुए थे

इस भर्ती से पुलिस विभाग में कुल 341 पद भरे जाने हैं। प्रदेश भर से करीब 1.37 लाख ऑनलाइन आवेदन आए थे। दस्तावेज जांच और शारीरिक माप परीक्षण के बाद 63,342 अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा के लिए पात्र मिले। प्रारंभिक परीक्षा 12 जुलाई को हुई और नतीजे 4 अगस्त को आए। इसमें 7,301 अभ्यर्थी सफल रहे, जिन्हें मुख्य परीक्षा के लिए अलग से ऑनलाइन आवेदन करना था।

नई तारीख पर क्या बोला आयोग

CGPSC ने अभी परीक्षा की अगली या संभावित तारीख घोषित नहीं की है। आयोग का कहना है कि नए शेड्यूल की पूरी जानकारी के साथ अलग से आधिकारिक सूचना जल्द जारी होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और नई तारीख व दिशा निर्देशों के लिए आयोग की वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर नजर बनाए रखें।

संबंधित सामग्री

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 1225 अंक चढ़कर 76917 पर और निफ्टी 370 अंक बढ़कर 23810 पर बंद हुआ। जानिए तेजी की वो 6 वजहें कौन सी है।

Nov 03, 2026
Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

कुबेरपुर हादसे के बाद हुए बवाल में लापरवाही पर सरगुजा कमिश्नर ने प्रभारी तहसीलदार करमचंद जाटवर को निलंबित कर दिया। कलेक्टर की जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026