एमपी पुलिस में ASI और सूबेदार के एडमिट कार्ड हुए जारी, जानें डाउनलोड करने की पूरी प्रोसेस

एमपी पुलिस में ASI और सूबेदार के एडमिट कार्ड हुए जारी, जानें डाउनलोड करने की पूरी प्रोसेस

मध्य प्रदेश में पुलिस की सूबेदार (स्टेनोग्राफर) और एएसआई की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। परीक्षा आयोजित करवाने वाली संस्था ईएसबी ने एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

By : स्वदेश डेस्क
एमपी पुलिस में ASI और सूबेदार के एडमिट कार्ड हुए जारी, जानें डाउनलोड करने की पूरी प्रोसेस

भोपालः मध्य प्रदेश में पुलिस में सूबेदार और एसआई बनने का सपना देखकर तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को लिए बड़ी खबर सामने आई है। उनकी पढ़ाई की परीक्षा लेने वाले एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। अब उम्मीदवार esb.mp.gov.in वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यह एडमिट कार्ड मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की तरफ से जारी किया गया है।

इस आर्टिकल में हम आपको Subedar (Stenographer) & Asst. Sub-Inspector Recruitment Test -2025 के एडिमट कार्ड डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताएंगे।

ईएसबी की साइट पर जारी हुए एडमिट कार्ड

आपको बता दें कि एमपी पुलिस एएसआई-सूबेदार एडिमट कार्ड परीक्षा तिथि से एक सप्ताह पहले जारी किए जाते हैं। जिससे अभ्यर्थियों को परीक्षा तिथि और स्थान का पता चल जाए। वहीं हॉल टिकट 3 दिन पहले जारी किए जाते हैं। इसमें परीक्षा केंद्र का नाम और समय की जानकारी होती है। एमपी पुलिस विभाग परीक्षा से पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर एमपी एसआई एडमिट कार्ड 2025 जारी करेगा।

परीक्षा के लिए जरूरी है एडमिट कार्ड

परीक्षा लेने वाली एजेंसी की तरफ से जारी एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का नाम, उसका पता, उम्मीदवार का नाम, उसका रोल नंबर, जन्म तिथि आदि जैसे महत्वपूर्ण विवरण हैं। आधिकारिक भर्ती अधिसूचना और परीक्षा तिथियां प्रकाशित होने के बाद, एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक भी सक्रिय हो जाएगा।

डाउनलोड करने की प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, परीक्षा पैटर्न, महत्वपूर्ण निर्देश और परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी विस्तार से बताएंगे-

एमपी एसआई का एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करते समय कैंडिडेट को कुछ सावधानियों का पालन करना होता है। नहीं तो वह एडमिट कार्ड और हॉल टिकट को डाउनलोड नहीं कर पाएगा। इसके लिए है कि सबसे पहले आपने परीक्षा के लिए फॉर्म भरा हो। दूसरा उस भरे हुए फॉर्म का एप्लिकेशन नंबर आपके पास मौजूद हो।

-एडमिट कार्ड के लिए परीक्षा कराने वाली संस्था की ऑफिशियल वेबसाइट में जाना होगा। इसकी ऑफिशियल वेबसाइट  esb.mp.gov.in पर जाना होगा।

-यहां पर होम पेज में ही रेड कलर में Subedar (Stenographer) & Asst. Sub-Inspector Recruitment Test -2025 लिखा दिख जाएगा।

-यदि नहीं दिखे तो सब कैटेगरी में ADMIT CARD लिखा दिखेगा। वहां पर क्लिक करके अभ्यर्थी Subedar (Stenographer) & Asst. Sub-Inspector Recruitment Test -2025 को सर्च कर सकते हैं।

-Subedar (Stenographer) & Asst. Sub-Inspector Recruitment Test -2025 पर क्लिक करते ही नया विंडो ओपन होगा। इसमें ऊपर की तरफ Subedar (Stenographer) & Asst. Sub-Inspector Recruitment Test -2025 लिखा होगा।

-नीचे ब्लू बॉक्स में Admit card लिखा होगा। इसमें आपसे परीक्षा के लिए भरे फॉर्म का एप्लिकेशन नंबर मांगा जाएगा।

-इसके बाद आपकी डेट ऑफ बर्थ मांगी जाएगी। इतना करने के बाद आगे के इसमें एक कोड भरना होगा। जिसमें आपकी मां के नाम के पहले दो अक्षर और आपके आधार कार्ड में लिखे आधार नंबर के आखिरी के चार नंबर लिखना होगा।

इतना करने के बाद एक संख्या वाला सवाल दिखेगा जिसे प्लस या घटाने के बाद जवाब लिखना होगा। फिर सर्च (SEARCH) लिखा दिखेगा। इस पर क्लिक करते ही नंबर मिल जाएगा।

ध्यान रखने वाली बात

ध्यान रखें की यदि आपने फॉर्म भरा है और उसका अपना एप्लिकेशन नंबर खो देते हैं तो भी घबराने की जरूरत नहीं है। आप ईएसबी में फोन कर अपना नाम बताकर भी फॉर्म का एप्लिकेशन नंबर पता कर सकते हैं।

संबंधित सामग्री

एमपीपीएससी परीक्षा 2026 में पहली बार लागू होगी तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, 26 अप्रैल को परीक्षा

एमपीपीएससी परीक्षा 2026 में पहली बार लागू होगी तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, 26 अप्रैल को परीक्षा

एमपीपीएससी प्री परीक्षा 2026 में पहली बार तीन चरणों की सुरक्षा प्रणाली लागू की गई है। बायोमेट्रिक, मेटल डिटेक्टर और CCTV निगरानी के साथ परीक्षा 26 अप्रैल को होगी।

Apr 23, 2026
ESB एग्जाम में अब नहीं बैठ सकेंगे 'मुन्नाभाई', ऐसे पकड़ाएगा फर्जीवाड़ा

ESB एग्जाम में अब नहीं बैठ सकेंगे 'मुन्नाभाई', ऐसे पकड़ाएगा फर्जीवाड़ा

मध्य प्रदेश में ईएसबी भर्ती परीक्षाओं में अब आधार, आइरिस स्कैन, फेस रिकोग्निशन और एआई से फर्जी अभ्यर्थियों पर रोक लगेगी।

Jan 10, 2026
एमपी पुलिस में ASI और सूबेदार के एडमिट कार्ड हुए जारी, जानें डाउनलोड करने की पूरी प्रोसेस

एमपी पुलिस में ASI और सूबेदार के एडमिट कार्ड हुए जारी, जानें डाउनलोड करने की पूरी प्रोसेस

मध्य प्रदेश में पुलिस की सूबेदार (स्टेनोग्राफर) और एएसआई की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। परीक्षा आयोजित करवाने वाली संस्था ईएसबी ने एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

Dec 10, 2025
मध्य प्रदेश में निकली 13 हजार से अधिक पदों पर शिक्षक भर्ती, आवेदन आज से शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया

मध्य प्रदेश में निकली 13 हजार से अधिक पदों पर शिक्षक भर्ती, आवेदन आज से शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया

13,089 प्राथमिक शिक्षक के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। जो कि स्कूल शिक्षा विभाग और जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत की जा रही है।

Jul 18, 2025