Gold Silver Price Fall Today Iran War Impact

सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 34 दिन में रिकॉर्ड टूटे, गोल्ड 16000 सस्ता तो सिल्वर में 42 हजार की कमी

आज बाजार में सोना 3263 तो चांदी में 13 हजार गिरावट हुई है। वहीं, 34 दिन में रिकॉर्ड टूटते हुए 16 हजार सस्ता, चांदी 42 हजार सस्ती हुई। ईरान जंग और बाजार के दबाव से कीमतें लगातार नीचे आईं।

सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 34 दिन में रिकॉर्ड टूटे, गोल्ड 16000 सस्ता तो सिल्वर में 42 हजार की कमी

Gold-Silver Price Down In India

मिडिल ईस्ट के तनाव के बीच बाजार ने अचानक करवट ली है। जहां आमतौर पर युद्ध के समय सोना-चांदी महंगे होते हैं, इस बार तस्वीर उलटी दिख रही है। कीमतों में तेज गिरावट ने निवेशकों को चौंका दिया है।

एक दिन में भारी गिरावट

गुरुवार को सोने और चांदी दोनों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट सोना ₹5346 टूटकर ₹1.46 लाख प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, चांदी ₹15176 गिरकर ₹2.25 लाख प्रति किलो रह गई। पिछले दिन के मुकाबले यह गिरावट काफी तेज मानी जा रही है। 

34 दिन में कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी

बीते एक महीने में कीमती धातुओं में लगातार गिरावट का ट्रेंड बना हुआ है। सोना जहां करीब 13590 तक सस्ता हुआ जो ऑल टाइम हाई से करीब 31000 नीचे गया है। वहीं, चांदी करीब 42040 की गिरावट दर्ज की गई है। यह हाई से 1.61 लाख तक टूट चुकी है।

ऑल टाइम हाई से अब कहां पहुंची कीमत

कुछ ही हफ्तों पहले बाजार बिल्कुल अलग तस्वीर दिखा रहा था। सोना 29 जनवरी 2026 को 1.76 लाख (ऑल टाइम हाई) पर पहुंचा था जो अब ₹1.46 लाख पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी 29 जनवरी 2026 को 3.86 लाख रुपये पहुंचा जो अब अब 2.25 लाख रुपये पहुंचा। यानी दोनों धातुओं ने रिकॉर्ड स्तर से तेज गिरावट दर्ज की है।

क्यों आ रही है इतनी गिरावट?

1. कैश की डिमांड बढ़ी- जंग के माहौल में निवेशक जोखिम कम करने के लिए गोल्ड-सिल्वर बेचकर नकदी बढ़ा रहे हैं।
2. मुनाफावसूली- जनवरी में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे दामों पर बड़े निवेशकों ने भारी बिकवाली की।
3. ब्याज दरों का असर- अमेरिका में सख्त मौद्रिक नीति के कारण निवेशक सोना-चांदी से दूरी बना रहे हैं।

लोकल लेवल पर भी असर

कीमतें सिर्फ इंटरनेशनल फैक्टर से ही नहीं, बल्कि लोकल कारणों से भी प्रभावित होती हैं। इसमें शहरों के बीच ट्रांसपोर्ट और सिक्योरिटी खर्च, अलग-अलग राज्यों में डिमांड का फर्क, ज्वेलर्स के पुराने स्टॉक की कीमत और स्थानीय एसोसिएशन की रेट तय करने की भूमिका होती है।

बाजार में क्या संकेत मिल रहे

कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक, फिलहाल बाजार में दबाव बना हुआ है और कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026