Gold Silver Cheap, Sensex Falls 400 Points in Mark

इधर सोना-चांदी सस्ता… उधर शेयर बाजार भी धड़ाम, सेंसेक्स ने लगाया 400 अंकों का गोता

गुरुवार को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी टूटे। उधर सोना-चांदी भी रिकॉर्ड हाई से काफी सस्ते हो गए।

By : नरेंद्र कुमार
इधर सोना-चांदी सस्ता… उधर शेयर बाजार भी धड़ाम, सेंसेक्स ने लगाया 400 अंकों का गोता

भारतीय बाजार में गुरुवार की सुबह निवेशकों के लिए दोहरी मायूसी लेकर आई। एक तरफ शेयर बाजार खुलते ही फिसल गया, तो दूसरी ओर सेफ हेवन माने जाने वाले सोना-चांदी की चमक भी फीकी पड़ती दिखी। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी रेड जोन में रहे, वहीं एमसीएक्स पर गोल्ड-सिल्वर अपने हाई लेवल से काफी नीचे आ चुके हैं, बाजार में बेचैनी साफ महसूस हुई।

शेयर बाजार की खराब शुरुआत

कारोबार शुरू होते ही बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले बंद 84,233.64 से नीचे 83,968.43 पर खुला और कुछ ही मिनटों में 400 अंकों से ज्यादा लुढ़क गया। शुरुआती सेशन में यह 83,795.65 तक फिसलता दिखा. एनएसई निफ्टी की हालत भी कुछ अलग नहीं रही। 25,953.85 के पिछले बंद के मुकाबले यह 25,906.70 पर खुला और गिरते-गिरते 25,822.30 तक आ गया। शुरुआती कारोबार में निफ्टी करीब 130 अंक टूट गया।

आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा मार

गिरावट के बीच आईटी सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव में नजर आया। बीएसई लार्जकैप में शामिल  Infosys करीब 4.5%, Tech Mahindra 4.2%, TCS 3.8% और HCL Tech 3.4% तक टूटते दिखे. बाजार जानकारों का कहना है कि अमेरिकी टेक शेयरों में हालिया कमजोरी और एआई टूल्स को लेकर बनी अनिश्चितता का असर भारतीय आईटी शेयरों पर पड़ रहा है। लार्जकैप में Eternal और M&M के शेयर फिसले. मिडकैप सेगमेंट में Coforge, Mphasis, Persistent और Godrej Properties दबाव में रहे. स्मॉलकैप में ARE&M, Cyient, KFintech और FSL जैसे शेयरों में भी तेज गिरावट देखने को मिली।

सोना-चांदी भी हुए सस्ते

शेयर बाजार की कमजोरी के साथ ही कमोडिटी मार्केट से भी राहत नहीं मिली। एमसीएक्स पर चांदी और सोना दोनों फिसल गए. 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी 2,63,018 रुपये प्रति किलो से गिरकर 2,60,453 रुपये पर आ गई। अपने रिकॉर्ड हाई से चांदी करीब 1.59 लाख रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो चुकी है. वहीं 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) 2 अप्रैल एक्सपायरी के साथ 1,58,755 रुपये से फिसलकर 1,57,701 रुपये पर खुला। रिकॉर्ड हाई के मुकाबले सोना अब 35 हजार रुपये से ज्यादा नीचे है।

ग्लोबल मार्केट का मिला-जुला संकेत

एशियाई बाजारों में तस्वीर मिली-जुली रही। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स बढ़त में रहा, जापान का निक्केई लगभग फ्लैट दिखा। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग लाल निशान में रहा, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट हल्की बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आया. अमेरिकी बाजारों में भी पिछले कारोबारी सत्र में डाउ जोंस और नैस्डैक मामूली गिरावट के साथ बंद हुए.कुल मिलाकर, निवेशकों के लिए यह दिन सतर्क रहने का है। बाजार की चाल फिलहाल कमजोर संकेत दे रही है, ऐसे में अगला रुख वैश्विक संकेतों और घरेलू फैक्टर्स पर टिका रहेगा।

 

संबंधित सामग्री

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 1225 अंक चढ़कर 76917 पर और निफ्टी 370 अंक बढ़कर 23810 पर बंद हुआ। जानिए तेजी की वो 6 वजहें कौन सी है।

Nov 03, 2026
Stock Market Crash: सोमवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स 500 अंक टूटा, 72,600 पर कारोबार, निफ्टी भी फिसला

Stock Market Crash: सोमवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स 500 अंक टूटा, 72,600 पर कारोबार, निफ्टी भी फिसला

शेयर बाजार में आज सोमवार को गिरावट है। सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा टूटकर 72,600 के स्तर पर है, जबकि निफ्टी करीब 200 अंक फिसलकर 22,400 पर कारोबार कर रहा है।

Oct 26, 2026
Share Market Crash: कारोबार के पहले दिन सेंसेक्स 900 अंक लुढ़का; 5 लाख करोड़ डूबे, इन शेयरों ने बिगाड़ा 'खेल'

Share Market Crash: कारोबार के पहले दिन सेंसेक्स 900 अंक लुढ़का; 5 लाख करोड़ डूबे, इन शेयरों ने बिगाड़ा 'खेल'

सोमवार को कारोबार के पहले दिन सेंसेक्स 900 अंक टूटकर 73853 पर बंद हुआ। बैंकिंग शेयरों और महंगे कच्चे तेल की मार से निवेशकों के करीब 5 लाख करोड़ रुपये डूब गए। जानिए क्रैश की वजह क्या है।

Oct 19, 2026
Share Market News: सेंसेक्स में मंगलवार को 685 अंक का उछाल, Nifty 22776 पर बंध, तेल की नरमी से बाजार में जोश

Share Market News: सेंसेक्स में मंगलवार को 685 अंक का उछाल, Nifty 22776 पर बंध, तेल की नरमी से बाजार में जोश

शेयर बाजार में मंगलवार को सेंसेक्स 685 अंक चढ़कर 73067 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 220 अंक चढ़कर 22776 अंक पर बंद हुआ। कच्चा तेल 100 डॉलर से नीचे आने पर मजबूत वैश्विक संकेतों से बाजार को सहारा मिला।<br/>

Oct 06, 2026
Share Market Crash: सेंसेक्स 1124 अंक टूटा, निफ्टी 22,780 पर फिसला, ईरान-अमेरिका तनाव ने बिगाड़ा खेल

Share Market Crash: सेंसेक्स 1124 अंक टूटा, निफ्टी 22,780 पर फिसला, ईरान-अमेरिका तनाव ने बिगाड़ा खेल

सोमवार को शेयर बाजार में भारी बिकवाली रही। सेंसेक्स 1124 अंक गिरकर 72771 पर और निफ्टी 360 अंक टूटकर 22780 पर बंद हुआ। ईरान- अमेरिका तनाव और महंगे तेल ने निवेशकों को डराया।

Sep 28, 2026