गर्मी में मुरझाए चेहरे को कैसे बनाये चमकदार, जानें कुछ घरेलू टिप्स

गर्मी में मुरझाए चेहरे को कैसे बनाये चमकदार, जानें कुछ घरेलू टिप्स

Skin Care: गर्मियों के मौसम में हर किसी का चेहरा बेजान पड़ जाता है जिसके लिए हर कुछ न कुछ उपाय करता है कि चेहरा सही और चमकदार बना रहे। जानें इसके लिए क्या है आसान टिप्स।

By : Swadesh Editor
गर्मी में मुरझाए चेहरे को कैसे बनाये चमकदार, जानें कुछ घरेलू टिप्स

Skin Care: गर्मी का मौसम आते ही चेहरे की चमक जैसे गायब होने लगती है। धूप, धूल और पसीने की वजह से स्किन डल और बेजान नजर आने लगती है। सुबह उठते ही चेहरा मुरझाया हुआ दिखे तो दिनभर मूड भी थोड़ा डाउन रहता है। लेकिन अगर आप चाहें तो कुछ देसी और घरेलू चीजों की मदद से चेहरे पर फिर से वही ताजगी और ग्लो ला सकती हैं। आइए जानते हैं कि गर्मियों में सुबह उठकर किन आसान नुस्खों से चेहरा चमकाया जा सकता है।

चावल का पानी चेहरे पर लगाएं

चावल का पानी स्किन के लिए किसी जादू से कम नहीं है। रात में थोड़े से चावल पानी में भिगोकर रख दीजिए। सुबह उठकर चावलों को निकाल दें और जो पानी बचा है, उससे अपना चेहरा धो लें। इससे चेहरे पर नेचुरल चमक आएगी और दिनभर स्किन फ्रेश लगेगी। ये तरीका बिलकुल सिंपल है और असरदार भी।

बेसन और हल्दी का पेस्ट लगाएं

बेसन और हल्दी हमारी दादी-नानी के टाइम से स्किन के बेस्ट फ्रेंड रहे हैं। एक चम्मच बेसन में चुटकी भर हल्दी मिलाइए, और उसमें थोड़ा दूध या पानी डालकर पेस्ट बना लीजिए। इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक छोड़ दीजिए और फिर हल्के हाथों से धो लीजिए। इससे डेड स्किन निकल जाएगी और चेहरा एकदम दमक उठेगा।

नारियल का तेल 

अगर स्किन बहुत ज्यादा रूखी-सूखी लग रही हो तो नारियल तेल से अच्छा कुछ नहीं। बस थोड़ा सा ऑयल लें और हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें। करीब 5-10 मिनट बाद फेस वॉश कर लें। इससे न सिर्फ स्किन सॉफ्ट होगी बल्कि दिनभर मॉइस्चराइज भी रहेगी।

दूध का इस्तेमाल

दूध सिर्फ पीने के लिए नहीं, चेहरे के लिए भी कमाल का है। सुबह उठते ही कॉटन में थोड़ा दूध लें और पूरे चेहरे पर लगा लें। 10 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इससे स्किन की सारी गंदगी साफ हो जाएगी और एक नैचुरल ब्राइटनिंग आ जाएगी।

संबंधित सामग्री

गुलाब की पंखुड़ियों में छिपा है सौंदर्य का राज, घर पर यूं तैयार करें होंठों का प्राकृतिक श्रृंगार

गुलाब की पंखुड़ियों में छिपा है सौंदर्य का राज, घर पर यूं तैयार करें होंठों का प्राकृतिक श्रृंगार

बदलते मौसम, धूल-मिट्टी और ठंडी हवाओं का असर सबसे पहले हमारे होंठों पर दिखाई देता है। होंठ रूखे और बेजान होने लगते हैं

Nov 23, 2026















तुलसी से घर पर बनाएं नेचुरल स्किन टोनर, एक्ने और ऑयली स्किन से मिलेगा छुटकारा? जानें

तुलसी से घर पर बनाएं नेचुरल स्किन टोनर, एक्ने और ऑयली स्किन से मिलेगा छुटकारा? जानें

आजकल धूल-मिट्टी, प्रदूषण और बदलती लाइफस्टाइल के कारण त्वचा से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। खासकर ऑयली स्किन और एक्ने यानी मुंहासों से परेशान लोगों के लिए चेहरे की देखभाल करना किसी चुनौती से कम

Nov 14, 2026
मटका ठंडा नहीं कर रहा पानी? ये देसी तरीके अपनाएंगे तो फ्रिज भी लगेगा फीका

मटका ठंडा नहीं कर रहा पानी? ये देसी तरीके अपनाएंगे तो फ्रिज भी लगेगा फीका

अगर मटके का पानी ठंडा नहीं हो रहा तो कुछ आसान देसी तरीके आपकी परेशानी दूर कर सकते हैं। सही जगह, गीला कपड़ा और देखभाल से मटका फ्रिज जैसी ठंडक देने लगता है।

May 28, 2026
गर्मी में पसीने की बदबू से हैं परेशान? नहाने के पानी में मिलाएं ये 5 चीजें, दिनभर रहेंगे फ्रेश

गर्मी में पसीने की बदबू से हैं परेशान? नहाने के पानी में मिलाएं ये 5 चीजें, दिनभर रहेंगे फ्रेश

गर्मी में पसीने की बदबू से परेशान हैं? नहाने के पानी में नींबू, गुलाब जल, फिटकरी और नीम जैसी चीजें मिलाकर शरीर को लंबे समय तक फ्रेश रखा जा सकता है। जानिए आसान घरेलू उपाय।

May 28, 2026
बालकनी में रखी ये चीजें बन सकती हैं परेशानी का कारण, सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा पर पड़ता है असर

बालकनी में रखी ये चीजें बन सकती हैं परेशानी का कारण, सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा पर पड़ता है असर

वास्तु शास्त्र के अनुसार बालकनी में रखी कुछ चीजें नकारात्मक ऊर्जा और परेशानियों का कारण बन सकती हैं। जानें कौन सी चीजें बालकनी में नहीं रखनी चाहिए और क्या रखना शुभ है।

May 21, 2026