आधार कार्ड खो गया? ऐसे मिनटों में करें रिकवर

आधार कार्ड खो गया है? घर बैठे ऐसे मिनटों में पता करें अपना नंबर

अगर आपका आधार कार्ड खो गया है या नंबर याद नहीं है, तो UIDAI की वेबसाइट, SMS, ईमेल और IVRS की मदद से घर बैठे आसानी से रिकवर कर सकते हैं। जानिए पूरी प्रक्रिया।

By : स्वदेश डेस्क
आधार कार्ड खो गया है? घर बैठे ऐसे मिनटों में पता करें अपना नंबर

आज के समय में Unique Identification Authority of India यानी UIDAI का आधार कार्ड लगभग हर जरूरी काम के लिए अहम दस्तावेज बन चुका है। बैंक अकाउंट से लेकर सरकारी योजनाओं और मोबाइल सिम तक, हर जगह इसकी जरूरत पड़ती है।

ऐसे में अगर आपका आधार कार्ड खो जाए या 12 अंकों का आधार नंबर याद न रहे, तो परेशानी होना स्वाभाविक है। हालांकि अब इसके लिए घबराने की जरूरत नहीं है। UIDAI ने ऐसी कई सुविधाएं दी हैं, जिनकी मदद से आप घर बैठे अपना आधार नंबर आसानी से रिकवर कर सकते हैं।

वेबसाइट से ऐसे रिकवर करें आधार नंबर

UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट UIDAI पर जाकर आधार नंबर दोबारा हासिल किया जा सकता है इसके लिए सबसे पहले वेबसाइट के “My Aadhaar” सेक्शन में जाएं और “Retrieve Aadhaar Number” विकल्प चुनें। यहां आपको आधार में दर्ज अपना नाम, मोबाइल नंबर और कैप्चा भरना होगा।

इसके बाद “Send OTP” पर क्लिक करें। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। OTP दर्ज करते ही आपकी आधार डिटेल स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी। यही नहीं, यहां से ई-आधार डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलती है और इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता।

ईमेल और IVRS से भी मिल सकती है जानकारी

अगर इंटरनेट इस्तेमाल करने में दिक्कत हो रही है, तब भी आधार नंबर पता करने के विकल्प मौजूद हैं। यूजर्स getdetail.aadhaar@gmail.com पर ईमेल भेज सकते हैं। ईमेल की बॉडी में UID के साथ नाम और पिन कोड लिखना होगा। आमतौर पर 24 घंटे के भीतर जवाब मिल जाता है।

इसके अलावा UIDAI के हेल्पलाइन नंबर 1947 पर कॉल करके IVRS सुविधा का इस्तेमाल किया जा सकता है। वॉइस कमांड फॉलो करने के बाद आधार से जुड़ी जानकारी हासिल की जा सकती है  दरअसल, यह सुविधा खासकर बुजुर्गों और कम टेक्नोलॉजी इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए काफी उपयोगी मानी जा रही है।

अगर मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है तो क्या करें?

कई बार लोगों का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बंद हो जाता है या बदल जाता है। ऐसी स्थिति में ऑनलाइन रिकवरी मुश्किल हो सकती है ऐसे में नजदीकी आधार एनरोलमेंट सेंटर जाना सबसे आसान विकल्प माना जाता है। वहां बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के जरिए आधार नंबर दोबारा प्राप्त किया जा सकता है।

फिलहाल एक्सपर्ट्स सलाह दे रहे हैं कि आधार में मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी हमेशा अपडेट रखें। इससे भविष्य में किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सकता है।

क्यों जरूरी है आधार की डिजिटल कॉपी रखना?

अब समझिए, सिर्फ फिजिकल कार्ड पर निर्भर रहना जोखिम भरा हो सकता है। अगर कार्ड खो जाए तो कई जरूरी काम अटक सकते हैं।  ऐसे में मोबाइल या सुरक्षित ईमेल में ई-आधार की कॉपी सेव रखना काफी मददगार साबित हो सकता है। इससे जरूरत पड़ने पर तुरंत डिजिटल आधार इस्तेमाल किया जा सकता है।

संबंधित सामग्री

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 1225 अंक चढ़कर 76917 पर और निफ्टी 370 अंक बढ़कर 23810 पर बंद हुआ। जानिए तेजी की वो 6 वजहें कौन सी है।

Nov 03, 2026
Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

कुबेरपुर हादसे के बाद हुए बवाल में लापरवाही पर सरगुजा कमिश्नर ने प्रभारी तहसीलदार करमचंद जाटवर को निलंबित कर दिया। कलेक्टर की जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026