IAF Recruitment 2026: Apply for Agniveervayu

IAF Recruitment 2026: भारतीय वायुसेना में निकली दो बड़ी भर्तियां, आज से आवेदन शुरू

भारतीय वायुसेना ने अग्निवीर वायु और ग्रुप 'Y' मेडिकल असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। जानिए योग्यता, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया और आवेदन की अंतिम तिथि।

By : स्वदेश डेस्क
IAF Recruitment 2026: भारतीय वायुसेना में निकली दो बड़ी भर्तियां, आज से आवेदन शुरू

भारतीय वायुसेना (IAF) में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। वायुसेना ने ग्रुप 'Y' (मेडिकल असिस्टेंट) इंटेक 02/2027 और अग्निवीर वायु इंटेक 02/2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 6 जुलाई से 26 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। दोनों भर्तियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा 22 और 23 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।  ग्रुप 'Y' भर्ती नियमित सेवा के लिए है, जबकि अग्निवीर वायु भर्ती अग्निपथ योजना के तहत चार वर्ष की सेवा के लिए होगी।

एक नजर में दोनों भर्तियां

भर्ती सेवा अवधि पात्र उम्मीदवार
ग्रुप 'Y' मेडिकल असिस्टेंट 20 वर्ष (आवश्यकतानुसार बढ़ाई जा सकती है) पुरुष भारतीय नागरिक एवं नेपाल के गोरखा नागरिक
अग्निवीर वायु 4 वर्ष अविवाहित भारतीय पुरुष एवं महिला

ग्रुप 'Y' मेडिकल असिस्टेंट भर्ती

यह भर्ती नियमित एयरमैन पद के लिए है। चयनित अभ्यर्थियों को लंबी अवधि की नौकरी के साथ वेतन, चिकित्सा सुविधा, सरकारी आवास, राशन, अवकाश और अन्य सरकारी लाभ मिलेंगे। 

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू : 6 जुलाई 2026
  • अंतिम तिथि : 26 जुलाई 2026
  • ऑनलाइन परीक्षा : 22 एवं 23 सितंबर 2026

शैक्षणिक योग्यता

  • PCB और अंग्रेजी के साथ 10+2 में न्यूनतम 50% अंक
  • या संबंधित वोकेशनल कोर्स
  • फार्मेसी अभ्यर्थियों के लिए डिप्लोमा/बी.फार्मा/बीएससी (फार्मेसी) तथा वैध पंजीकरण अनिवार्य

आयु सीमा

  • 10+2 उम्मीदवार: जन्म 1 जुलाई 2006 से 1 जुलाई 2010 के बीच
  • फार्मेसी उम्मीदवार: अधिकतम आयु 24 वर्ष

चयन प्रक्रिया

  • ऑनलाइन परीक्षा
  • फिजिकल टेस्ट
  • मेडिकल परीक्षण

वेतन और सुविधाएं

  • प्रशिक्षण के दौरान स्टाइपेंड: 14,600 रुपए प्रतिमाह
  • प्रशिक्षण के बाद शुरुआती वेतन: 26,900 रुपए प्रतिमाह (भत्तों सहित)
  • सेवा अवधि: 20 वर्ष, आवश्यकता अनुसार 57 वर्ष की आयु तक विस्तार संभव
  • 62.5 लाख रुपए का ग्रुप इंश्योरेंस
  • चिकित्सा सुविधा, CSD, सरकारी आवास, राशन और अवकाश

अग्निवीर वायु भर्ती 02/2027

अग्निपथ योजना के तहत निकाली गई इस भर्ती में युवाओं को चार वर्ष तक भारतीय वायुसेना में सेवा देने का अवसर मिलेगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

  • अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला
  • जन्म 1 जुलाई 2005 से 1 जनवरी 2010 के बीच

शैक्षणिक योग्यता

  • विज्ञान वर्ग: गणित, भौतिकी और अंग्रेजी के साथ 10+2 में न्यूनतम 50% अंक
  • अन्य वर्ग: किसी भी संकाय से 10+2 में न्यूनतम 50% अंक और अंग्रेजी में 50% अंक

फिजिकल टेस्ट

पुरुष

  • 1.6 किमी दौड़: 7 मिनट
  • 10 पुश-अप
  • 10 सिट-अप
  • 20 स्क्वाट

महिला

  • 1.6 किमी दौड़: 8 मिनट
  • 10 सिट-अप
  • 15 स्क्वाट

वेतन और सेवा निधि

वर्ष मासिक पैकेज
प्रथम 30,000 रुपए
द्वितीय 33,000 रुपए
तृतीय 36,500 रुपए
चतुर्थ 40,000 रुपए

चार वर्ष की सेवा पूरी होने पर लगभग 10.04 लाख रुपए का सेवा निधि पैकेज मिलेगा। इसके अलावा 48 लाख रुपए का जीवन बीमा, ड्रेस, राशन, आवास, यात्रा भत्ता और अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।

आवेदन शुल्क

अभ्यर्थियों को 550 रुपए परीक्षा शुल्क के साथ लागू GST का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।

कैसे करें आवेदन?

  • भर्ती पोर्टल पर पंजीकरण करें।
  • आवेदन पत्र भरें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान अपलोड करें।
  • शुल्क जमा कर आवेदन सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन का प्रिंट सुरक्षित रखें।

ध्यान रखने योग्य बातें

  • LASIK/PRK सर्जरी कराने वाले उम्मीदवार पात्र नहीं होंगे।
  • सामान्य परिस्थितियों में स्थायी टैटू मान्य नहीं होंगे।
  • अग्निवीर वायु के रूप में चार वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद संगठन की आवश्यकता के अनुसार अधिकतम 25% अभ्यर्थियों को नियमित कैडर में शामिल किया जा सकता है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026