आ गया भारतीय रेलवे का नया फीचर, क्या IRCTC ऐप को करेगा रिप्लेस

आ गया भारतीय रेलवे का नया फीचर, क्या IRCTC ऐप को करेगा रिप्लेस

हाल ही में रेलवे ने आईआरसीटीसी (IRCTC) के बाद नया ऐप RailOne लॉन्च किया है। ये पैसेंजर्स के लिए रेलवे सर्विसेस को पहले से कहीं ज्यादा आसान बना देगा।

By : Deepika Pal
आ गया भारतीय रेलवे का नया फीचर, क्या IRCTC ऐप को करेगा रिप्लेस

RailOne Railway App: भारतीय रेलवे अपने यात्रियों को समय-समय पर नई सुविधाएं देता रहता है वहीं पर डिजिटल लेवल पर सहायता बनाएं रखता है। रेलवे द्वारा ट्रेनों के समय से लेकर आवागमन को लेकर जानकारी दी जाती है। हाल ही में रेलवे ने आईआरसीटीसी (IRCTC) के बाद नया ऐप RailOne लॉन्च किया है। ये पैसेंजर्स के लिए रेलवे सर्विसेस को पहले से कहीं ज्यादा आसान बना देगा। बताया जा रहा है कि पैसेंजर्स को बार-बार अलग-अलग एप्लिकेशन डाउनलोड करने की परेशानी से छुटकारा दिलाना है। यात्रियों को ऐप पर टिकट बुकिंग से लेकर ऐप कई असुविधा का पालन करना होता है।

जानिए कैसा है RailOne ऐप

आपको बताते चलें, यह भारतीय रेलवे द्वारा शुरू किया जाने वाला सुपर ऐप है। दरअसल इसे CRIS (Centre for Railway Information Systems) ने बनाया है और ये IRCTC के साथ इंटीग्रेट है। रेलवे के अन्य ऐप की तरह पैसेंजर एक ही जगह से टिकट बुक कर सकते हैं, ट्रेन का लाइव स्टेट्स देख सकते हैं, खाना ऑर्डर कर सकते हैं,प्लेटफॉर्म टिकट ले सकते हैं। कुल मिलाकर यह रेलवे से जुड़ी सभी आवश्यकताओं की पूर्ति करता है। इस ऐप का इस्तेमाल करने के लिए आप मोबाइल पर आसान प्रोसेस कर सकते है। अपने मोबाइल में Google Play Store या Apple App Store खोलें। सर्च बार में RailOne टाइप करें, CRIS का ऐप सेलेक्ट करें। ऐप को डाउनलोड करें। इसके बाद मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें और m-PIN सेट करें।

जानिए क्या मिलेगा इस ऐप से फायदे

आपको बताते चलें कि, आप इस ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसके फायदे मिल रहे है। सभी रेलवे की सुविधाएं मिलने के साथ ही टिकट बुकिंग से लेकर शिकायत दर्ज करने तक हर काम कुछ ही क्लिक में हो जाएगा. m-PIN और सिक्योर लॉगिन सिस्टम से आपकी जानकारी पूरी तरह सेफ रहती है। बताया जा रहा है कि, इस ऐप को पैसेंजर्स की सुविधा को ध्यान रखते हुए बनाया गया है।

जानिए IRCTC से कितना अलग है ऐप

आपको बताते चलें कि, जैसा कि, यह ऐप आईआरसीटीसी की तरह ही सभी प्रकार की सुविधाएं देता है। लेकिन यह खास तरह का ऐप IRCTC को पूरी तरह से रिप्लेस नहीं करता है। RailOne सुपर ऐप के जरिए आपको बाकी सर्विसेस भी एक साथ मिलेंगी। ये ऐप एक डिजिटल इकोसिस्टम की तरह काम करेगा, जो यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस दे सकेगा।

संबंधित सामग्री

वंदे भारत अब विदेशों में भी दौड़ेगी! 3-4 साल में ट्रेन निर्यात शुरू करने की तैयारी

वंदे भारत अब विदेशों में भी दौड़ेगी! 3-4 साल में ट्रेन निर्यात शुरू करने की तैयारी

भारत अगले 3-4 साल में वंदे भारत ट्रेनों का निर्यात शुरू कर सकता है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारतीय रेलवे के कई आधुनिक पार्ट्स पहले से विदेशों में भेजे जा रहे हैं।

Nov 02, 2026
Festival Special Train: दिवाली पर बिना रिजर्वेशन घर जाइए, ग्वालियर दतिया के लिए 5 नवंबर से स्पेशल ट्रेन

Festival Special Train: दिवाली पर बिना रिजर्वेशन घर जाइए, ग्वालियर दतिया के लिए 5 नवंबर से स्पेशल ट्रेन

उत्तर रेलवे ने त्योहारों की भीड़ देखते हुए निजामुद्दीन और झांसी के बीच 16 जनरल कोच वाली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 5 से 8 नवंबर तक चलेगी और ग्वालियर, दतिया, डबरा में रुकेगी।

Oct 27, 2026
Train Phone Use Rules: ट्रेन में स्पीकर पर गाने बजाए तो कटेगा 1000 रुपये का चालान, दोबारा पर जेल भी

Train Phone Use Rules: ट्रेन में स्पीकर पर गाने बजाए तो कटेगा 1000 रुपये का चालान, दोबारा पर जेल भी

रेलवे ने ट्रेन और स्टेशन पर स्पीकर में गाने, रील और तेज आवाज में बात करने को दंडनीय बना दिया है। पहली बार 1000 और दोबारा 5000 रुपये तक जुर्माना, जेल का भी प्रावधान।

Oct 19, 2026
Bhopal Special Train: दिवाली-छठ पर अब घर जाना होगा आसान,भोपाल से चलेंगी  स्पेशल ट्रेनें

Bhopal Special Train: दिवाली-छठ पर अब घर जाना होगा आसान,भोपाल से चलेंगी  स्पेशल ट्रेनें

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से दानापुर, रीवा और डॉ. अंबेडकर नगर के लिए त्योहारों पर स्पेशल ट्रेनें। जानें ट्रेन नंबर, तारीख और प्रमुख स्टॉपेज।

Oct 12, 2026
Puja Special Train: बिलासपुर रायपुर दुर्ग से गुजरेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, 6 अक्टूबर से हर मंगलवार संचालन

Puja Special Train: बिलासपुर रायपुर दुर्ग से गुजरेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, 6 अक्टूबर से हर मंगलवार संचालन

नवरात्र और दशहरा की भीड़ को देखते हुए रेलवे लोकमान्य तिलक टर्मिनस और सांतरागाछी के बीच साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग में रुकेगी।

Oct 03, 2026