IPS Ayush Jakhar Biography

जानिए कौन हैं विधायक से टकराने वाले IPS आयुष जाखड़ः कड़क अफसर की छवि, पत्नी भी है आईपीएस अधिकारी

मध्य प्रदेश के IPS आयुष जाखड़ चर्चा में हैं। एमबीबीएस छोड़कर UPSC पास किया और विधायक प्रीतम लोधी के बेटे पर कार्रवाई के बाद सुर्खियों में आए। आयुष की पत्नी भी आपीएस हैं और ग्वालियर में पदस्थ हैं।

By : स्वदेश डेस्क
जानिए कौन हैं विधायक से टकराने वाले IPS आयुष जाखड़ः कड़क अफसर की छवि, पत्नी भी है आईपीएस अधिकारी

मध्य प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों एक नाम लगातार सुर्खियों में है Ayush Jakhar। डॉक्टर बनने का सपना छोड़कर खाकी वर्दी पहनने वाले इस युवा अफसर ने हाल ही में एक हाई-प्रोफाइल मामले में कड़ा रुख अपनाकर सियासी हलचल मचा दी है। एमपी की आईपीएस एसोशियेशन भी उनके साथ खड़ी हो गई। 

एमबीबीएस से IPS तक का सफर

आयुष जाखड़ ने शुरुआती पढ़ाई के बाद एम्स जोधपुर से MBBS की डिग्री हासिल की थी। मेडिकल की पढ़ाई के बावजूद उनका झुकाव हमेशा से प्रशासनिक सेवा की तरफ रहा। कुछ साल बाद उन्होंने UPSC की तैयारी की और 2022 में 174वीं रैंक के साथ IPS बन गए। यह सफर आसान नहीं था, लेकिन उनके फैसले ने करियर की दिशा पूरी तरह बदल दी।

विधायक के बेटे पर कार्रवाई से चर्चा में

मामला तब सुर्खियों में आया जब शिवपुरी जिले के करैरा में तैनात SDOP रहते हुए उन्होंने एक सड़क दुर्घटना केस में सख्त कार्रवाई की। आरोप था कि Pritam Lodhi के बेटे की गाड़ी से कई लोग घायल हुए थे। इस मामले में FIR दर्ज करने और पूछताछ के लिए थाने बुलाने के फैसले ने पूरे राजनीतिक और पुलिस सिस्टम में हलचल मचा दी। 

विधायक बनाम अफसर

इस घटना के बाद विवाद और बढ़ गया। विधायक पक्ष ने आरोप लगाए कि पुलिस कार्रवाई में अनुचित व्यवहार हुआ, जबकि दूसरी तरफ अफसर अपने निर्णय पर कायम रहे। स्थानीय स्तर पर मामला इतना बढ़ा कि राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई, और प्रशासनिक दबाव की चर्चा तेज हो गई। 

परिवार में तीन पीढ़ियों की खाकी परंपरा

आयुष जाखड़ का परिवार लंबे समय से पुलिस सेवा से जुड़ा रहा है। उनके पिता और नाना भी पुलिस सेवा में रह चुके हैं। यानी उनके लिए खाकी सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि एक पारिवारिक परंपरा रही है। उनकी पत्नी भी IPS अधिकारी हैं और ग्वालियर में पदस्थ हैं। दोनों को एक ‘पावर कपल’ के रूप में देखा जाता है। सोशल मीडिया पर भी उनकी प्रोफाइल अक्सर चर्चा में रहती है, जहां वे अपने प्रोफेशनल और निजी जीवन को संतुलित रखते नजर आते हैं। 


कड़क अफसर की छवि

धार और अन्य जिलों में उनकी पोस्टिंग के दौरान भी उन्हें एक सख्त लेकिन ईमानदार अफसर के रूप में जाना गया है। करैरा में तैनाती के बाद यह पहला बड़ा मामला है, जिसने उन्हें राज्य स्तर पर चर्चा में ला दिया है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026