Asia Markets Fall Amid Israel-Iran Tension

इजराइल-ईरान तनाव से एशियाई बाजारों में हड़कंप, दक्षिण कोरिया 4% टूटा; तेल दो दिन में 13% उछला

इजराइल-ईरान जंग के असर से एशियाई बाजारों में गिरावट। दक्षिण कोरिया 4% टूटा, कच्चा तेल दो दिन में 13% चढ़ा। भारतीय बाजार होली पर बंद रहे।

By : स्वदेश डेस्क
इजराइल-ईरान तनाव से एशियाई बाजारों में हड़कंप, दक्षिण कोरिया 4% टूटा; तेल दो दिन में 13% उछला

मुंबई। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव की आंच अब सीधे शेयर बाजारों तक पहुंच गई है। इजराइल और ईरान के बीच टकराव की खबरों के बीच सोमवार, 3 मार्च को एशियाई बाजारों में घबराहट दिखी। हालांकि होली के कारण भारत में ट्रेडिंग बंद रही, लेकिन बाकी एशिया में निवेशकों ने साफ-साफ सतर्क रुख अपनाया। तेल की कीमतों में दो दिन में 13% की तेजी ने डर और बढ़ा दिया है।

एशियाई बाजारों का हाल

दक्षिण कोरिया का KOSPI 4.03% टूटकर 6000 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। यह गिरावट बताती है कि विदेशी निवेशक जोखिम भरे बाजारों से पैसा निकाल रहे हैं। जापान का Nikkei 225 2.29% फिसलकर 56,700 के आसपास रहा। टेक और ऑटो शेयरों में दबाव दिखा। चीन का Shanghai Composite 4,180 पर लगभग सपाट रहा, जबकि हॉन्गकॉन्ग का Hang Seng Index 26,070 के स्तर पर फ्लैट कारोबार करता दिखा। वहीं पाकिस्तान का KSE 30 0.78% की बढ़त के साथ 46,688 पर रहा। कुल मिलाकर बाजार में एक तरह की बेचैनी है, खरीदारी से ज्यादा इंतजार।

कच्चा तेल: दो दिन में 13% उछाल

वैश्विक बेंचमार्क Brent Crude 3% से ज्यादा चढ़कर 80 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। शुक्रवार को इसमें करीब 10% की तेजी आई थी। यानी, दो कारोबारी दिनों में 13% से ज्यादा की छलांग।

कमोडिटी विशेषज्ञों का कहना है कि अगर हालात और बिगड़े, तो तेल 100 नहीं बल्कि 120 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकता है। इसका सीधा असर भारत जैसे आयात-निर्भर देशों पर पड़ेगा। दिल्ली में पेट्रोल ₹95 से बढ़कर ₹100 के पार जा सकता है, जबकि डीजल ₹88 से ₹92 तक पहुंच सकता है। बाकी शहरों में भी यही ट्रेंड रह सकता है। 

अमेरिकी बाजार में मिला-जुला कारोबार

2 मार्च को अमेरिकी बाजारों में भी असमंजस दिखा। टेक आधारित Nasdaq Composite 0.36% बढ़कर 22,74 पर बंद हुआ। Dow Jones Industrial Average 73 अंक यानी 0.15% गिरकर 48,904 पर बंद हुआ। वहीं S&P 500 मामूली 0.04% की बढ़त के साथ 6,881 पर रहा। स्पष्ट है कि निवेशक अभी बड़े दांव लगाने के मूड में नहीं हैं।

भारत में कल भारी गिरावट

हालांकि आज बाजार बंद हैं, लेकिन 2 मार्च को भारतीय बाजारों में तेज गिरावट दर्ज की गई थी। BSE Sensex 1048 अंक यानी 1.29% टूटकर 80,239 पर बंद हुआ। वहीं Nifty 50 में 313 अंकों (1.24%) की गिरावट रही और यह 24,866 पर आ गया। तेल की कीमतों में तेजी, विदेशी फंड की बिकवाली और वैश्विक तनाव  तीनों ने मिलकर बाजार का मूड बिगाड़ दिया।

फिलहाल बाजार की दिशा तेल की कीमतें और मिडिल ईस्ट की स्थिति तय करेगी। अगर हालात काबू में रहे तो गिरावट सीमित रह सकती है। लेकिन तनाव लंबा खिंचा, तो महंगाई, ब्याज दरें और शेयर बाजार सब पर असर दिखेगा। निवेशक फिलहाल स्क्रीन पर कम, खबरों पर ज्यादा नजर रखे हुए हैं , और यही इस समय की असली कहानी है। 

संबंधित सामग्री

Share Market News: ​​​​​​​4 दिन में ₹21 लाख करोड़ स्वाहा! शेयर बाजार में हाहाकार, गिरावट के पीछे ये 5 बड़े कारण

Share Market News: ​​​​​​​4 दिन में ₹21 लाख करोड़ स्वाहा! शेयर बाजार में हाहाकार, गिरावट के पीछे ये 5 बड़े कारण

भारतीय शेयर बाजार में चार दिनों में ₹20.79 लाख करोड़ का मार्केट कैप घटा। जानिए कच्चे तेल, पश्चिम एशिया तनाव और वैश्विक बाजारों समेत गिरावट के 5 बड़े कारण।

Oct 24, 2026
Share Market Crash: सेंसेक्स 1124 अंक टूटा, निफ्टी 22,780 पर फिसला, ईरान-अमेरिका तनाव ने बिगाड़ा खेल

Share Market Crash: सेंसेक्स 1124 अंक टूटा, निफ्टी 22,780 पर फिसला, ईरान-अमेरिका तनाव ने बिगाड़ा खेल

सोमवार को शेयर बाजार में भारी बिकवाली रही। सेंसेक्स 1124 अंक गिरकर 72771 पर और निफ्टी 360 अंक टूटकर 22780 पर बंद हुआ। ईरान- अमेरिका तनाव और महंगे तेल ने निवेशकों को डराया।

Sep 28, 2026
Share Market Crash: शेयर बाजार में अचानक बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1400 तक फिसला, जानें वजह

Share Market Crash: शेयर बाजार में अचानक बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1400 तक फिसला, जानें वजह

Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी में अचानक तेज गिरावट आई। कच्चा तेल, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और India VIX में उछाल ने बाजार पर दबाव बढ़ाया।

Sep 15, 2026
होर्मुज पर ट्रम्प के दावे से बढ़ा तनाव, ईरान ने दी सीधी चुनौती, क्या टकराव और गहराएगा?

होर्मुज पर ट्रम्प के दावे से बढ़ा तनाव, ईरान ने दी सीधी चुनौती, क्या टकराव और गहराएगा?

डोनाल्ड ट्रम्प ने होर्मुज स्ट्रेट का कंट्रोल अमेरिका के हाथ में लेने और ईरान पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। ईरान ने भी पलटवार करते हुए अमेरिकी दखल को खारिज कर दिया।पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अ

Jul 13, 2026
ट्रम्प ने ईरान को 28 लाख करोड़ देने की खबर को बताया झूठ, तेल बाजार पर भी दिखा असर

ट्रम्प ने ईरान को 28 लाख करोड़ देने की खबर को बताया झूठ, तेल बाजार पर भी दिखा असर

डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को 28 लाख करोड़ रुपए देने की खबरों को फर्जी बताया है। अमेरिका-ईरान समझौते, नेतन्याहू पर बयान और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने बढ़ाई हलचल।

Jun 16, 2026