August Rules Update

रेलवे ITR LPG और बैंकिंग नियमों में बदलाव 1 अगस्त से, जेब पर पड़ेगा असर

हर महीने की पहली तारीख पर एलपीजी की कीमतें, बैंक हॉलिडे, एटीएम जैसे उपयोग करने वाली सेवाओं के नियमों में बदलाव होने वाला है। जानें कौन से बदलाव आपकी जेब का खर्च बढ़ाएंगे।<br/>

रेलवे ITR LPG और बैंकिंग नियमों में बदलाव 1 अगस्त से, जेब पर पड़ेगा असर

Utilities News

देशभर में हर महीने की पहली तारीख को कई अहम वित्तीय और सार्वजनिक सेवाओं से जुड़े नियम बदलने जा रहे हैं। इसमें रेलवे टिकट बुकिंग, इनकम टैक्स रिटर्न, एलपीजी की कीमतों, बैंकिंग सेवाओं और आधार कार्ड केवाईसी प्रक्रिया में होने वाले सीधे आम लोगों के दैनिक कामकाज और खर्च पर असर डाल सकते हैं।

इनमें से कुछ बदलाव तो तय समय सीमा से जुड़े हुए हैं। वहीं, कुछ प्रक्रियाओं को आसान बनाने के उद्देश्य से लागू किए जा रहे हैं। ऐसे में नए महीने की शुरूआत से पहले इन नियमों की जानकारी रखना अतिरिक्त शुल्क, देरी और दूसरी परेशानियों से बचने के लिए अहम माना जा रहा है।

रेलवे और ITR से जुड़े दो बड़े बदलाव

भारतीय रेलवे 1 अगस्त से तत्काल टिकट बुकिंग की प्रक्रिया में बदलाव लागू करेगा। अब रिजर्वेशन काउंटर टोकन जारी करने की प्रक्रिया टिकट बुकिंग शुरू होने के साथ होगी। इससे यात्रियों को बार-बार लाइन में लगने की जरूरत कम होगी और काउंटर पर भीड़ घटने की उम्मीद है। वहीं, जिन करदाताओं ने 31 जुलाई तक रिटर्न (ITR-1, ITR-2) दाखिल नहीं किया है, उन्हें अब लेट फीस देना पड़ सकता है। विभाग ने आईटीआर-3 और आईटीआर 4 समेत अन्य श्रेणियों के लिए अलग-अलग अंतिम तिथियां भी तय की हैं।

बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड नियमों पर रखें नजर

अगस्त की शुरुआत से कई बैंक क्रेडिट कार्ड की फीस, रिवॉर्ड प्वाइंट्स, वार्षिक शुल्क और अन्य शर्तों में बदलाव कर सकते हैं। इसके साथ ही कुछ बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में भी संशोधन कर सकते हैं। यदि भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति के बाद रेपो रेट में बदलाव होता है तो इसका असर होम लोन, ऑटो लोन की EMI और FD रिटर्न पर भी दिखाई दे सकता है। इसलिए ग्राहकों के लिए अपने बैंक की नई अपडेट देखना जरूरी रहेगा।

एलपीजी और CKYC व्यवस्था में भी बदलाव

हर महीने की तरह 1 अगस्त को तेल विपणन कंपनियां घरेलू और व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें जारी करेंगी। ऐसे में गैस सिलेंडर की दरों पर लोगों की नजर रहेगी। दूसरी ओर बैंक, बीमा कंपनियां और एसेट मैनेजमेंट फर्म CKYC 2.0 प्रणाली लागू करना शुरू करेंगी। ग्राहक की सहमति मिलने पर केंद्रीय रजिस्टर से KYC जानकारी प्राप्त की जा सकेगी, जिससे नया खाता खोलने और KYC अपडेट करने की प्रक्रिया पहले से अधिक तेज और सुविधाजनक होने की उम्मीद है।

क्यों जरूरी है इन बदलावों की जानकारी

अगस्त से लागू होने वाले ये नियम रोजमर्रा के कई जरूरी कामों से जुड़े हैं। समय रहते इन बदलावों की जानकारी रखने से रेलवे टिकट बुकिंग, बैंकिंग सेवाओं, आयकर रिटर्न, गैस सिलेंडर और KYC जैसे काम बिना अतिरिक्त शुल्क और अनावश्यक देरी के पूरे किए जा सकेंगे।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026