मध्य प्रदेश सरकारी नौकरी अपडेट

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वीं पास भी कर सकते अप्लाई

क्या आप भी MP में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपके लिए यह बंपर ऑफर है। जान लीजिए कैसे करें अप्लाई...

By : सपना तंवर
मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वीं पास भी कर सकते अप्लाई

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है। जो कैंडिडेट्स अब तक MPESB में  किसी टेक्निकल इश्यू या पर्सनल कारणों से फॉर्म फिल नहीं कर पाए थे, उनके लिए अब राहत की खबर है। उन्हें एक और मौका देते हुए अप्लाई की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।

किस विभाग में निकली भर्ती?

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने वनरक्षक, क्षेत्र रक्षक और जेल विभाग के लिए 1679 पदों पर भर्ती निकाली है। खास बात यह है कि इसमें अप्लाई करने की लास्ट डेट बढ़ गई है। जो कैंडिडेट पहले अप्लाई नहीं कर सके, वे जल्द से जल्द एप्लीकेशन फॉर्म भर दें, जिससे यह मौका उनके हाथों से निकल न जाए। लेकिन अगर आपको नहीं पता कि इसमें अप्लाई कैसे किया जाए, तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं। जान लीजिए इसमें कैसे अप्लाई किया जा सकता है और लास्ट डेट क्या है।

किस विभाग में कितनी पदों पर भर्ती

MPESB में कुल 1679 पदों पर भर्ती निकली है। जिसमें वनरक्षक (फॉरेस्ट गार्ड) विभाग में 728 पोस्ट पर भर्ती निकली है। क्षेत्र रक्षक (फील्ड गार्ड) में 169 पोस्ट पर भर्ती निकली है। जेल प्रहरी में 757 पोस्ट निकली है और जेल सुपरिटेंडेंट में 25 पोस्ट निकली है। यह भर्ती खासतौर पर उन युवाओं के लिए अच्छा अवसर है जो कम शैक्षणिक योग्यता के बावजूद सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं।

एलिजिबिलिटी और जरूरी शर्तें
वनरक्षक, क्षेत्र रक्षक और जेल प्रहरी पदों के लिए कैंडिडेट का 10वीं पास होना अनिवार्य है। वहीं जेल सुपरिटेंडेंट के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन डिग्री जरूरी है। एज लिमिट की बात करें तो मिनिमम आयु 18 या 21 साल (पोस्ट के अनुसार) और मैक्सिमम 33 साल तय की गई है। रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को सरकारी नियमों के अनुसार एज में छूट मिलेगी। इसके अलावा सभी कैंडिडेट को निर्धारित फिजिकल स्टैंडर्ड्स भी पूरा करना होगा, जिसमें लंबाई और अन्य फिजिकल मापदंड शामिल हैं।

एप्लिकेशन फीस डिटेल्स

  • जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: ₹500
  • एससी / एसटी: ₹250

कैसे करें अप्लाई? (स्टेप-बाय-स्टेप)

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Recruitment/Application लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी बेसिक डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और फॉर्म में अपनी पर्सनल व एजुकेशनल जानकारी भरें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन फीस पे करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट जरूर निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

क्यों है ये मौका खास?
लास्ट डेट बढ़ने से अब उन हजारों कैंडिडेट्स को फायदा मिलेगा, जो किसी वजह से आवेदन नहीं कर पाए थे। ऐसे में अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए एक गोल्डन चांस साबित हो सकता है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
UPPSC RO-ARO Bharti 2026: समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के 501 पदों पर आवेदन शुरू

UPPSC RO-ARO Bharti 2026: समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के 501 पदों पर आवेदन शुरू

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी...

Nov 03, 2026
UP Agniveer Bharti: अग्निवीरों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, भर्ती में मिलेगा 20% आरक्षण, बिना परीक्षा मिलेगी एंट्री

UP Agniveer Bharti: अग्निवीरों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, भर्ती में मिलेगा 20% आरक्षण, बिना परीक्षा मिलेगी एंट्री

उत्तर प्रदेश में चार साल की सैन्य सेवा पूरी कर लौटने वाले अग्निवीरों को पुलिस, PAC, होमगार्ड, वन और कारागार विभाग में 20% आरक्षण मिलेगा। भर्ती परीक्षा के बिना नियुक्ति की तैयारी है।

Nov 03, 2026