No UPI Day On October 2 Mobile retailers protest

NO UPI Day: 2 अक्टूबर को नहीं चलेगा ऑनलाइन पेमेंट! मोबाइल दुकानों में जाने से पहले जेब में रखे कैश

ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन ने 2 अक्टूबर को नो यूपीआई डे का ऐलान किया है। दुकानदार UPI नहीं लेंगे। इसलिए कैश साथ रखें। सुप्रीम कोर्ट ने नए चार्ज पर रोक से इनकार किया।

By : संजय चतुर्वेदी
NO UPI Day: 2 अक्टूबर को नहीं चलेगा ऑनलाइन पेमेंट! मोबाइल दुकानों में जाने से पहले जेब में रखे कैश

All India Mobile Retailers association protest

नई दिल्ली। अगर आप 2 अक्टूबर को नया फोन या मोबाइल एक्सेसरीज खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो जेब में कैश रखकर निकलें। ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन यानी AIMRA ने इस दिन को नो UPI डे घोषित किया है। देश भर के मोबाइल दुकानदार उस दिन यूपीआई से भुगतान नहीं लेंगे। वजह है सरकार का वह फैसला, जिसके तहत 15 अक्टूबर से कुछ यूपीआई लेन-देन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट यानी एमडीआर लगने जा रहा है।

काले कपड़े से ढकेंगे QR कोड

विरोध के तौर पर दुकानदार अपने काउंटरर पर लगे यूपीआई क्यूआर कोड को काले कपड़े से ढक देंगे। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और दिल्ली एनसीआर अध्यक्ष तरविंदर सिंह का कहना है कि उन्हें डिजिटल पेमेंट से कोई दिक्कत नहीं है। आपत्ति सिर्फ उस अतिरिक्त खर्च से है, जो दुकानदारों पर डाला जा रहा है।

क्या है नया यूपीआई चार्ज

बता दें कि 2000 रुपये से ऊपर के कुछ चुनिंदा पर्सन टू मर्चेंट भुगतानों पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर लगेगा। यह अधिकतम 300 रुपये प्रति लेन-देन होगा। रेलवे, टेलीकॉम, पेट्रोल पंप और बीमा जैसे सेक्टर में 2000 रुपये से ज्यादा के भुगतान पर 5 रुपये का फ्लैट चार्ज लगेगा। म्युचुअल फंड और शेयर बाजार से जुड़े भुगतानों पर 0.02 प्रतिशत चार्ज होगा।

आम ग्राहकों पर नहीं पड़ेगा बोझ

आम ग्राहकों के आपसी ट्रांसफर और 2000 रुपये तक की खरीददारी पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। महीने में 1 लाख रुपये तक यूपीआई के कारोबार करने वाले छोटे दुकानदार भी इससे बेहतर हैं। सरकार का दावा है कि करीब 96 प्रतिशत लेन-देन पहले की  तरह मुक्त रहेंगे। नियम के अनुसार, दुकानदार यह शुल्क ग्राहक से नहीं वसूल सकते, लेकिन कुछ विक्रेता कीमतें बदलकर इसकी भरपाई कर सकते हैं।

दुकानदारों की नाराजगी की वजह

मोबाइल रिटेल में मार्जिन पहले से बहुत कम होता है। AIMRA ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को दिए ज्ञापन में बताया कि महीने में 5 से 30 लाख रुपये का यूपीआई कारोबार करने वाले दुकानदार पर हर महीने 2000 से 12000 रुपये का बोझ पड़ेगा। पूरे देश के मोबाइल विक्रेताओं पर हर महीने करीब 40 करोड़ और सालाना लगभग 500 करोड़ रुपये का असर आएगा। एसोसिएश की मांग है कि यूपीआई मर्चेंट पेमेंट पर जीरो एमडीआर जारी रहे।

सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत

दरअसल, सोमवार के सुप्रीम कोर्ट ने इन चार्जेस पर अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने केंद्र और आरबीआई से चार हफ्ते में हलफनामा मांगा है। याचिका वकील अंजन दत्ता ने दायर की है। केंद्र की ओर से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एन. वेंकटरमन ने कहा कि 96 प्रतिशत लोग नए ढांचे से बाहर हैं। पीठ ने इसे कानूनी से ज्यादा तकनीकी मामला बताया।

संबंधित सामग्री

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 1225 अंक चढ़कर 76917 पर और निफ्टी 370 अंक बढ़कर 23810 पर बंद हुआ। जानिए तेजी की वो 6 वजहें कौन सी है।

Nov 03, 2026
Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

कुबेरपुर हादसे के बाद हुए बवाल में लापरवाही पर सरगुजा कमिश्नर ने प्रभारी तहसीलदार करमचंद जाटवर को निलंबित कर दिया। कलेक्टर की जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026