MP Nursing Recruitment 2026: 2646 Posts, Apply Now

MP Nursing Recruitment 2026: 2646 पदों पर भर्ती, 20 अप्रैल तक आवेदन का मौका

मध्यप्रदेश में नर्सिंग के 2646 पदों पर भर्ती, 20 अप्रैल तक आवेदन। 15 मई से परीक्षा, 36 हजार तक सैलरी। योग्यता, फीस और चयन प्रक्रिया जानें।

By : स्वदेश डेस्क
MP Nursing Recruitment 2026: 2646 पदों पर भर्ती, 20 अप्रैल तक आवेदन का मौका

मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के 2,646 पदों पर भर्ती निकली है, आवेदन 20 अप्रैल तक होंगे। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है।

  • आवेदन शुरू: 6 अप्रैल 2026
  • अंतिम तिथि: 20 अप्रैल 2026
  • परीक्षा तिथि: 15 मई 2026 से

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। आधार आधारित रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रखा गया है।

पदों का विवरण और सैलरी

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2,646 पद भरे जाएंगे:

  • नर्सिंग ऑफिसर: 1,256 (अस्पताल) + 954 (मेडिकल कॉलेज)
  • सिस्टर ट्यूटर: 218 पद

वेतनमान:

  • नर्सिंग ऑफिसर: ₹28,700 (लेवल-7)
  • सिस्टर ट्यूटर: ₹36,200 (लेवल-9)

यह सभी पद नियमित और तृतीय श्रेणी सेवा के अंतर्गत आते हैं।

 योग्यता, फीस और चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों को नर्सिंग क्षेत्र से संबंधित निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होना जरूरी है।

आवेदन शुल्क:

  • सामान्य वर्ग: ₹500
  • SC/ST/OBC/EWS/दिव्यांग (MP): ₹250
  • पोर्टल शुल्क: ₹20 से ₹60

चयन प्रक्रिया:

  • 100 अंकों की लिखित परीक्षा
  • 75 प्रश्न नर्सिंग विषय से
  • 25 प्रश्न सामान्य विषय (GK, हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान)

न्यूनतम अंक:

  • सामान्य वर्ग: 50%
  • आरक्षित वर्ग: 40%

 परीक्षा पैटर्न और जरूरी निर्देश

परीक्षा 2 घंटे की होगी और दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी:

  • पहली शिफ्ट: सुबह 10 से 12 बजे
  • दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 से 5 बजे

उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान वैध फोटो आईडी (आधार, पैन, वोटर आईडी) साथ लाना अनिवार्य होगा। भर्ती प्रक्रिया का संचालन मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा किया जाएगा। चयन पूरी तरह लिखित परीक्षा की मेरिट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा।

नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026