MP Police Constable Driver Recruitment 2026

Government Job: MP पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर के 1000 पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर से आवेदन शुरू

मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल ड्राइवर के 1000 पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन 15 अक्टूबर से शुरू होंगे। जानें पात्रता, सैलरी, फीस और परीक्षा की पूरी जानकारी।

By : संजय चतुर्वेदी
Government Job: MP पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर के 1000 पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर से आवेदन शुरू

Mp Police Constable Driver vacancy

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल यानी MPESB ने पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर सीधी भर्ती परीक्षा 2026 की नियम पुस्तिका जारी कर दी है। इसके तहत कुल 1000 पदों पर भर्ती आयोजित की जाएगी। इनमें 200 पद विशेष सशस्त्र बल यानी SAF के हैं और 800 पद जिला पुलिस बल के लिए रखे गए हैं।

कब से कब तक भरे जा सकेंगे फॉर्म

 जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं वह लोग ऑनलाइन आवेदन कर परीक्षा प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। फॉर्म भरने की प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। वहीं, 29 अक्टूबर तक फॉर्म भरे जाएंगे। जिन कैंडिडेट्स के फॉर्म भरने में कोई गलती रह जाए तो 3 नवंबर तक सुधार का मौका मिलेगा। परीक्षा 4 जनवरी 2027 से शुरू होने की संभावना है।

सैलरी और पात्रता

चयनित उम्मीदवारों को 19 हजार 500 रुपये से 62 हजार रुपये तक का वेतनमान मिलेगा। इसकी शर्तों की बात यह करें तो यह भर्ती सिर्फ पुरुष उम्मीदवारों के लिए है। साथ ही आवेदन के लिए हैवी मोटर वाहन का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है। इसके अलावा कैंडिडेट्स को शैक्षणिक योग्यता, उम्र और शारीरिक दक्षता की बाकी शर्तें भी पूरी करनी होंगी।
 सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी और एससी के कैंडिडेट्स को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 या 10+2 प्रणाली के तहत हायर सेकेंडरी उत्तीर्ण होना चाहिए वहीं, अनूसूचित जनजाति के लिए 8वीं कक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है।
फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के आयु की गणना 29 अक्टूबर 2026 के अनुसार की जाएगी। न्यूनतम आयु 18 साल रहेगी। इसके साथ सामान्य, ईडब्ल्यूएस और अन्य राज्य के लिए 33 साल तय है। वहीं, एससी, एसटी और ओबीसी के साथ आरक्षित श्रेणी के लिए 38 साल निर्धारित है।

आवेदन फीस कितनी लगेगी

अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा। मध्य प्रदेश के मूल निवासी SC, ST, OBC, EWS और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये है। विभागीय उम्मीदवारों की फीस अलग तय है। भुगतान के तरीके के हिसाब से पोर्टल या कियोस्क का अतिरिक्त शुल्क भी लग सकता है।

परीक्षा से पहले इन बातों का रखें ध्यान

परीक्षा में बायोमेट्रिक सत्यापन होगा, इसलिए आधार कार्ड UIDAI से वेरिफाइड होना चाहिए। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ फोटो वाला मूल पहचान पत्र ले जाना होगा। मोबाइल फोन और स्मार्ट वॉच जैसे उपकरण परीक्षा कक्ष में नहीं ले जा सकेंगे। मध्य प्रदेश के बाहर के उम्मीदवारों को राज्य का आरक्षण लाभ नहीं मिलेगा। फॉर्म भरने से पहले नियम पुस्तिका में अपनी पात्रता जरूर जांच लें।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026