फोर्ब्स 2023 : मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय, कुल संपत्ति 92 अरब डॉलर हुई

फोर्ब्स 2023 : मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय, कुल संपत्ति 92 अरब डॉलर हुई

गौतम अडाणी 68 अरब डॉलर के साथ दूसरे, शिव नादर 29.3 अरब डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर है

By : स्वदेश डेस्क
फोर्ब्स 2023 : मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय, कुल संपत्ति 92 अरब डॉलर हुई

नईदिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी फिर गौतम अडाणी को पछाड़कर सबसे अमीर भारतीय बन गए हैं। फोर्ब्स 2023 की 100 सबसे अमीर भारतीयों की सूची में पहले स्थान पर मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 92 अरब डॉलर है। भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति 799 अरब डॉलर है।

फोर्ब्स एशिया की गुरुवार को जारी भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की सूची में मुकेश अंबानी ने एक बार फिर पहला स्थान हासिल कर लिया है। उनकी नेटवर्थ 92 अरब डॉलर आंकी गई है, जो भारतीय करेंसी में 7.65 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। दूसरे पायदान पर गौतम अडाणी की कुल वेल्थ 799 अरब डॉलर आंकी गई है। भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की फोर्ब्स एशिया 2023 सूची में मुकेश अंबानी 92 अरब डॉलर के साथ पहले पायदान पर हैं।

गौतम अडानी दूसरे नंबर पर - 

गौतम अडाणी 68 अरब डॉलर के साथ दूसरे, शिव नादर 29.3 अरब डॉलर के साथ तीसरे, सावित्री जिंदल 24 अरब डॉलर के साथ चौथे, राधाकिशन दमानी 23 अरब डॉलर के साथ पांचवें, साइरस पूनावाला 20.7 अरब डॉलर के साथ छठे, हिंदुजा परिवार 20 अरब डॉलर के साथ सातवें, दिलीप सांघवी 19 अरब डॉलर के साथ आठवें, कुमार बिड़ला 17.5 अरब डॉलर के साथ नौंवे और शपूर मिस्त्री एंड फैमिली 10वें स्थान पर है।फोर्ब्स एशिया 2023 की सूची में इस बार तीन नए लोगों को शामिल किया गया है। इनमें एशियन पेंट्स की दानी फैमिली 8 अरब डॉलर के साथ 22वें, लैंडमार्क ग्रुप की चेयरपर्सन रेणुका जगतियानी 4.8 अरब डॉलर के साथ 44वें और केपीआर मिल के संस्थापक और चेयरमैन गारमेंट एक्सपोर्टर केपी रामासामी 2.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 100वें स्थान पर हैं। भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति 799 अरब डॉलर है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026