बॉर्डर 2 के बीच भी रफ्तार में रणवीर की 'धुरंधर', 8 हफ्तों में 900 करोड़ पहुंचने के करीब

बॉर्डर 2 के बीच भी रफ्तार में रणवीर की 'धुरंधर', 8 हफ्तों में 900 करोड़ पहुंचने के करीब

सीमित स्क्रीन के बावजूद रणवीर सिंह की धुरंधर ने 8 हफ्तों में 890 करोड़ नेट कमाकर नया रिकॉर्ड बनाने की ओर कदम बढ़ाया।

By : स्वदेश डेस्क
बॉर्डर 2 के बीच भी रफ्तार में रणवीर की 'धुरंधर', 8 हफ्तों में 900 करोड़ पहुंचने के करीब

नई दिल्लीः बॉक्स ऑफिस पर गणतंत्र दिवस के कुछ दिन पहले सनी देओल की बॉर्डर 2 रिलीज हुई। रिलीज के बाद से ही इसका शोर लगातार बना हुआ है। वहीं, रणवीर सिंह की धुरंधर ने यह साबित कर दिया है कि मजबूत कंटेंट और दर्शकों का भरोसा किसी भी बड़ी रिलीज के सामने टिक सकता है। सीमित स्क्रीन और शोज के बावजूद आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह स्पाई एक्शन थ्रिलर 53वें दिन भी मजबूती से कमाई कर रही है।

हालात ऐसे हैं कि धुरंधर अब भारत में 900 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन के बेहद करीब पहुंच चुकी है। खास बात यह है कि फिल्म इंडिया ग्रॉस में पहले ही 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है और यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली सिंगल लैंग्वेज फिल्म बन गई है।

लिमिटेड स्क्रीन पर भी धुरंधर की रफ्तार जारी

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म की कमाई के आंकड़े साझा किए हैं। उन्होंने लिखा कि बॉर्डर 2 के कारण धुरंधर को भले ही सीमित स्क्रीन मिली हों, लेकिन इसके बावजूद फिल्म का ग्लोरियस रन जारी है। 900 करोड़ का ऐतिहासिक आंकड़ा अब बस कुछ कदम दूर है।

आठवें हफ्ते में फिल्म ने शुक्रवार को 60 लाख, शनिवार को 1.10 करोड़, रविवार को 1.50 करोड़ और गणतंत्र दिवस वाले सोमवार को 1.55 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह आठवें हफ्ते में सोमवार तक फिल्म का कलेक्शन 4.75 करोड़ रुपये रहा।

क्या कह रहे ट्रेड एनालिस्ट

तरण आदर्श के मुताबिक, धुरंधर ने पहले हफ्ते 218 करोड़, दूसरे हफ्ते 261.50 करोड़, तीसरे हफ्ते 189.30 करोड़, चौथे हफ्ते 115.70 करोड़, पांचवें हफ्ते 56.35 करोड़, छठे हफ्ते 28.95 करोड़, सातवें हफ्ते 16.25 करोड़ और आठवें हफ्ते 4.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 890.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि इंडिया ग्रॉस 1000 करोड़ के पार जा चुका है।

इस मुद्दे पर बनी है धुरंधर

आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर में रणवीर सिंह ने एक अंडरकवर एजेंट की भूमिका निभाई है। फिल्म में अक्षय खन्ना, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। पाकिस्तानी अंडरवर्ल्ड और खुफिया मिशनों की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म एक्शन, थ्रिल और भावनाओं का दमदार मिश्रण पेश करती है।

संबंधित सामग्री

Box Office Collection: 52 दिन बाद भी नहीं रुक रही Hanuman Ansh की कमाई, बना दी नोट छापने की मशीन

Box Office Collection: 52 दिन बाद भी नहीं रुक रही Hanuman Ansh की कमाई, बना दी नोट छापने की मशीन

विशाल चतुर्वेदी की फिल्म हनुमान अंश ने 52 दिन में की जबरदस्त कमाई की है। आठवें शुक्रवार को जोड़े 7.67 करोड़ रुपये, कुल कलेक्शन पहुंचा 305.70 करोड़ के पार हो गई। भले ही फिल्म आधे सिनेमाघरों में लगी है।

Sep 27, 2026
एक हफ्ते में उतरने वाली थी थिएटर से, फिर Hanuman Ansh ने 45 दिन में 269 करोड़; कैसे पलटी बाजी?

एक हफ्ते में उतरने वाली थी थिएटर से, फिर Hanuman Ansh ने 45 दिन में 269 करोड़; कैसे पलटी बाजी?

हनुमान अंश ने सिनेमाघरों में 45 दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म की कमाई 269.05 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। नीम करोली बाबा की कहानी पर बनी इस फिल्म को दर्शकों से लगातार मिल रहे रिस्पॉन्स का फायदा मिला है।

Sep 20, 2026
Hanuman Ansh: 2 करोड़ की 'हनुमान अंश' ने मचाया कमाल, 61.88 करोड़ कमाकर प्रॉफिट में 'धुरंधर 2' को पछाड़ा

Hanuman Ansh: 2 करोड़ की 'हनुमान अंश' ने मचाया कमाल, 61.88 करोड़ कमाकर प्रॉफिट में 'धुरंधर 2' को पछाड़ा

Hanuman Ansh Box Office: 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म हनुमान अंश ने 61.88 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। प्रॉफिट प्रतिशत में फिल्म ने Dhurandhar 2 को पीछे छोड़ दिया।

Sep 03, 2026
धमाल 4 की रफ्तार बरकरार, 100 करोड़ क्लब की दहलीज पर पहुंची अजय देवगन की फिल्म

धमाल 4 की रफ्तार बरकरार, 100 करोड़ क्लब की दहलीज पर पहुंची अजय देवगन की फिल्म

'धमाल 4' ने रिलीज के छह दिन में 86.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। शुरुआती ट्रेंड के मुताबिक फिल्म अब 100 करोड़ क्लब के बेहद करीब पहुंच गई है और वीकेंड में यह आंकड़ा पार करने की उम्मीद बढ़ गई है

Jul 15, 2026
27वें दिन भी नहीं थमी ‘भूत बंगला’ की रफ्तार, वर्किंग डे में भी दिखा अक्षय कुमार की फिल्म का जलवा

27वें दिन भी नहीं थमी ‘भूत बंगला’ की रफ्तार, वर्किंग डे में भी दिखा अक्षय कुमार की फिल्म का जलवा

अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने 27वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत कमाई की है। फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 162 करोड़ के पार पहुंच चुका है और यह हिट फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है।

May 13, 2026