Hanuman Ansh Day 52 Box Office Collection

Box Office Collection: 52 दिन बाद भी नहीं रुक रही Hanuman Ansh की कमाई, बना दी नोट छापने की मशीन

विशाल चतुर्वेदी की फिल्म हनुमान अंश ने 52 दिन में की जबरदस्त कमाई की है। आठवें शुक्रवार को जोड़े 7.67 करोड़ रुपये, कुल कलेक्शन पहुंचा 305.70 करोड़ के पार हो गई। भले ही फिल्म आधे सिनेमाघरों में लगी है।

By : संजय चतुर्वेदी
Box Office Collection: 52 दिन बाद भी नहीं रुक रही Hanuman Ansh की कमाई, बना दी नोट छापने की मशीन

Hanuman Ansh Movie Collection

मनोरंजन। बॉलीवुड में एक फिल्म ऐसी भी है जो शुरुआत में सुस्त रफ्तार से चली। मगर अब थिएटर्स से हटने का नाम ही नहीं ले रही। विशाल चतुर्वेदी की डिवोशनल ड्रामा फिल्म हनुमान अंश आज बॉक्स ऑफिस पर अपने 52 दिन पूरे कर चुकी है, और कमाई की रफ्तार अभी भी बरकरार है। शुरुआत में लग रहा था कि फिल्म सिर्फ 2 हफ्ते में थिएटर्स से उतर जाएगी, मगर अब यह लगभग 2 महीने पूरे करने की ओर बढ़ रही है।

52वें दिन का कलेक्शन, वीकेंड का मिल रहा फायदा

फिल्म के ताजा आंकड़ों पर नजर डालें तो 52वें दिन यानी आठवें शुक्रवार को हनुमान अंश ने 7.67 करोड़ रुपये का कलेक्शन जोड़ा है। इसके साथ ही फिल्म की कुल नेट कमाई 305.70 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन के लिहाज से यह आंकड़ा 361.15 करोड़ रुपये है। ट्रेड जानकारों के मुताबिक फिल्म को वीकेंड का भरपूर फायदा मिलता दिख रहा है, अगर रात के शोज में भीड़ इसी तरह बनी रही तो 52वें दिन का कुल कलेक्शन 10 से 12 करोड़ रुपये तक भी पहुंच सकता है।

ट्रिलॉजी का पहला हिस्सा है हनुमान अंश

विशाल चतुर्वेदी ने इस फिल्म को खुद ही निर्देशित और प्रोड्यूस किया है। खास बात यह है कि हनुमान अंश को एक ट्रिलॉजी के पहले भाग के तौर पर तैयार किया गया है, यानी आगे इसके दो और हिस्से बनने की योजना है। यह फिल्म विशाल चतुर्वेदी की अपनी किताब डिवाइन डिटूर, दैट चेंज्ड माई लाइफ पर आधारित बताई जा रही है।

नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित है कहानी

फिल्म की कहानी आजादी से पहले के भारत की पृष्ठभूमि पर बुनी गई है और यह लक्ष्मी नारायण नाम के एक लड़के के शुरुआती जीवन पर केंद्रित है। मां को खोने के बाद वह लड़का घर छोड़कर ईश्वर की तलाश में पूरे उत्तर भारत की यात्रा पर निकल पड़ता है। इसी सफर के दौरान मिले अनुभव और की गई तपस्या उसे आगे चलकर नीम करौली बाबा के रूप में बदल देती है। फिल्म में शोभिनव सत्या ने लीड रोल निभाया है, वहीं पूर्णिमा तिवारी उनकी पत्नी राम बेटी के किरदार में नजर आई हैं।

संबंधित सामग्री

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 1225 अंक चढ़कर 76917 पर और निफ्टी 370 अंक बढ़कर 23810 पर बंद हुआ। जानिए तेजी की वो 6 वजहें कौन सी है।

Nov 03, 2026
Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

कुबेरपुर हादसे के बाद हुए बवाल में लापरवाही पर सरगुजा कमिश्नर ने प्रभारी तहसीलदार करमचंद जाटवर को निलंबित कर दिया। कलेक्टर की जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026