Hanuman Ansh Box Office 45 days Collection

एक हफ्ते में उतरने वाली थी थिएटर से, फिर Hanuman Ansh ने 45 दिन में 269 करोड़; कैसे पलटी बाजी?

हनुमान अंश ने सिनेमाघरों में 45 दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म की कमाई 269.05 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। नीम करोली बाबा की कहानी पर बनी इस फिल्म को दर्शकों से लगातार मिल रहे रिस्पॉन्स का फायदा मिला है।

By : संजय चतुर्वेदी
एक हफ्ते में उतरने वाली थी थिएटर से, फिर Hanuman Ansh ने 45 दिन में 269 करोड़; कैसे पलटी बाजी?

Hanuman Ansh Movie Collection

मनोरंजन। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म हनुमान अंश की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं रही थी। पहले दो हफ्तों में फिल्म ने करीब 40 लाख रुपये ही कमाए थे। माना जा रहा था कि फिल्म ज्यादा समय तक सिनेमाघरों में टिक नहीं पाएगी। इतना ही नहीं फिल्म को पहले हफ्ते के बाद ही सिनेमाघरों से उतरने वाली थी। लेकिन इसके बाद कुछ ऐसा हो गया कि कहानी बदल गई।

दरअसल, दर्शकों की चर्चा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रील्स और वर्ड ऑफ माउथ प्रमोशन ने फिल्म को नए दर्शकों तक पहुंचाया। तीसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई बढ़कर 10.40 करोड़ रुपये हो गई।

45वें दिन कितना हुआ कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक हनुमान अंश ने 45वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई जारी रखी। फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 269.05 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 317.69 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। चौथे हफ्ते में फिल्म की कमाई 61 करोड़ रुपये रही थी। पांचवें हफ्ते में यह आंकड़ा बढ़कर 90.25 करोड़ रुपये हुआ, जबकि छठे हफ्ते में फिल्म ने 80.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

बड़ी फिल्मों के बीच भी बनी रही पकड़

हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों के बीच अपनी जगह बनाए रखी। फिल्म की टक्कर टॉक्सिक और मिर्जापुर द मूवी जैसी फिल्मों से हुई। इसके बाद करीना कपूर की दायरा और कुणाल खेमू की वाइब भी सिनेमाघरों में पहुंचीं।

नीम करोली बाबा की जिंदगी से जुड़ी है कहानी

फिल्म की कहानी आजादी से पहले के भारत में रहने वाले लक्ष्मी नारायण नाम के एक युवा की है। मां को खोने के बाद वह ईश्वर की तलाश में घर छोड़ देता है। इसके बाद उसकी यात्रा उत्तर भारत के अलग अलग हिस्सों से गुजरती है। कई अनुभवों के बाद उसके जीवन में बड़ा बदलाव आता है और यही सफर आगे चलकर उसे नीम करोली बाबा तक पहुंचाता है। फिल्म में शोभिनव सत्या के अलावा चंदन आनंद, अनिल रस्तोगी, सुगंधा मल्होत्रा, भगवन्दास पटेल और नेहा परांजपे नजर आए हैं।

संबंधित सामग्री

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 1225 अंक चढ़कर 76917 पर और निफ्टी 370 अंक बढ़कर 23810 पर बंद हुआ। जानिए तेजी की वो 6 वजहें कौन सी है।

Nov 03, 2026
Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

कुबेरपुर हादसे के बाद हुए बवाल में लापरवाही पर सरगुजा कमिश्नर ने प्रभारी तहसीलदार करमचंद जाटवर को निलंबित कर दिया। कलेक्टर की जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026