RRB NTPC CBT-2 Answer Key

RRB NTPC CBT-2 Answer Key जारी, 22 जुलाई तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

RRB ने NTPC CBT-2 की प्रोविजनल Answer Key, Response Sheet और Question Paper जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी 22 जुलाई तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

RRB NTPC CBT-2 Answer Key जारी, 22 जुलाई तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

RRB NTPC Answer Key

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC Graduate Level CBT-2 परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट जारी की है। बोर्ड ने प्रोविजनल Answer Key के साथ Question Paper और Response Sheet भी उपलब्ध करा दी है। इससे उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर का आकलन कर सकते हैं।

जिन अभ्यर्थियों को किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, वे निर्धारित शुल्क के साथ 22 जुलाई 2026 रात 11:55 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा कर अंतिम Answer Key जारी की जाएगी।

Answer Key ऐसे करें चेक

15 जुलाई 2026 से RRB के उम्मीदवार लॉगिन पोर्टल पर प्रोविजनल Answer Key उपलब्ध करा दी गई है। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉगिन कर Question Paper, Response Sheet और Answer Key देख सकते हैं। इससे परिणाम घोषित होने से पहले अपने प्रदर्शन का अनुमान लगाना आसान होगा।

ऐसे डाउनलोड करें अपनी आंसर की

परीक्षा में शामिल हुए प्रतिभागी आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट के होम पेज पर आंसर की टैब पर क्लिक करें।
इसके बाद वेबपेज पर दिख रहे RRB NTPC Graduate Level CBT-II Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।
लिंक पर क्लिक करते ही आंसर-की स्क्रीन पर दिखने लगा।
अपनी सुविधा और प्रश्नों के सही उत्तर के लिए इसका प्रिंट निकाल लें।

22 जुलाई तक दर्ज कर सकेंगे आपत्ति

यदि किसी प्रश्न या उसके उत्तर पर उम्मीदवार को आपत्ति है, तो वह ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज करा सकता है। बोर्ड ने इसके लिए अंतिम समय 22 जुलाई 2026 रात 11:55 बजे तय किया है। समय सीमा समाप्त होने के बाद कोई भी दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।

5,810 पदों पर चल रही भर्ती

यह भर्ती अभियान CEN 06/2025 के तहत आयोजित किया जा रहा है। इसके माध्यम से रेलवे के विभिन्न जोनों में Graduate Level के कुल 5,810 पद भरे जाएंगे। CBT-2 परीक्षा 10 जुलाई 2026 को आयोजित हुई थी, जिसमें देशभर से 87,337 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था।

इन पदों पर होगी नियुक्ति

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, ट्रैफिक असिस्टेंट, चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर (CCTS), जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट (JAA) और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट समेत कई अहम पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। Answer Key के बाद अब अभ्यर्थियों की नजर अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम पर रहेगी।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026