RRB Station Master recruitment 2026 updates

Govt Job: स्टेशन मास्टर के 1200 से ज्यादा पदों पर भर्ती, RRB अजमेर कराएगा परीक्षा, एग्जाम में हुए बड़े बदलाव

भारतीय रेलवे में स्टेशन मास्टर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। आरआरबी अजमेरको पहली बार यह भर्ती परीक्षा कराने की जिम्मेदारी मिली है। 1200 से ज्यादा पदों का विज्ञापन आ सकता है।

By : संजय चतुर्वेदी
Govt Job: स्टेशन मास्टर के 1200 से ज्यादा पदों पर भर्ती, RRB अजमेर कराएगा परीक्षा, एग्जाम में हुए बड़े बदलाव

Station Master Government jobs in railway

करियर। भारतीय रेलवे में स्टेशन मास्टर भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने पहली बार आरआरबी अजमेर को स्टेशन मास्टर भर्ती परीक्षा कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करने की प्रक्रिया में इसे पहला बड़ा कदम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि रेलवे 1200 से अधिक पदों के लिए इसी महीने विज्ञापन निकाल सकता है। अनुमान है कि 25 लाख से ज्यादा उम्मीदवार इस भर्ती में बैठ सकते हैं।

अजमेर बोर्ड के सामने बड़ी जिम्मेदारी

देशभर में रेलवे बर्ती बोर्ड की संख्या 21 है। ऐसे में सभी बोर्डों के उम्मीदवारों की परीक्षा कराना आरआरबी अजमेर के लिए बड़ी चुनौती होगी। पहले स्टेशन मास्टर की भर्ती एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती के तहत होती थी। इस साल से इस पद को एनटीपीसी भर्ती से अलग कर दिया गया है। एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, आरआरबी अजमेर के अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि विज्ञापन इसी महीने आने की पूरी संभावना है। इसमें 1200 से अधिक पदे हो सकते हैं। अजमेर बोर्ड इससे पहले देशभर के रेलवे कर्मचारियों के लिए ग्रुप बी पदों की परीक्षा करा चुका है।

न्यूनतम आयु सीमा 18 से बढ़कर 20 साल हुई

रेलवे बोर्ड ने स्टेशन मास्टर पद पर सीधी भर्ती के लिए न्यूनतम उम्र बढ़ा दी है। अब यह 18 की जगह 20 साल होगी। अधिकतम आयु सीमा में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी वह 30 साल ही रहेगी। रेलवे बोर्ड के आदेश के अनुसार भारतीय रेल स्थापना नियमावली में संसोधन कर यह बदलाव किया गया है। नया नियम आदेश जारी होने की तारीख से लागू होगा।

अब सिर्फ एक स्टेप में सीबीटी लिखित परीक्षा

उम्मीदवारों के लिए परीक्षा प्रक्रिया भी आसान की गई है। रेलवे बोर्ड ने 2026 से स्टेशन मास्टर भर्ती के लिए अलग केंद्रीयकृत अधिसूचना जारी करने का फैसला किया है। साथ ही दो चरणों की लिखित परीक्षा खत्म कर दी है। अब सीबीटी 1 और सीबीटी 2 की जगह सिर्फ एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी। यह एग्जाम 100 अंक का होगा।
-कैंडिडेट्स को इसे सॉल्व करने के लिए 2 घंटे मिलेंगे।
-बेसिक साइंस, गणित और डेटा विश्लेषण से 60 अंक के सवाल आएंगे। लॉजिकल कैपेबिलिटी से 20 और मेंटल रीजनिंग से 20 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे।

चयन प्रक्रिया और योग्यता

लिखित परीक्षा के बाद रिक्तियों के 8 गुना उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ट एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम मेरिट में लिखित परीक्षा के 70 प्रतिशत और एप्टीट्यूड टेस्ट के 30 प्रतिशत अंक जोड़े जाएंगे। इसके बाद एक के बदले एक के अनुपात में उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाएगा। आवेदन के लिए ग्रेजुएशन होना जरूरी है। पद का वेतन लेवल 6 होगा और मेडिकल मानक A2 तय किया गया है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026