झुर्रियों को कहें अलविदा, 35 की उम्र से पहले डाइट में शामिल करें ये चीजें

झुर्रियों को कहें अलविदा, 35 की उम्र से पहले डाइट में शामिल करें ये चीजें

Health News: अगर आप अपने बढ़ते उम्र में भी हमेशा जवान दिखना चाहते हैं तो डाइट में कुछ चीजें जरूर शामिल करें।

By : Swadesh Editor
झुर्रियों को कहें अलविदा, 35 की उम्र से पहले डाइट में शामिल करें ये चीजें

Health News: हर इंसान की बढ़ती उम्र के साथ चेहरा भी फीका पड़ जाता है। कुछ समय बाद चेहरे की चमक काफी फीकी पड़ जाती है। जैसे जैसे आपकी उम्र 30 के करीब पहुँचती है वैसे- वैसे चेहरे पर झुर्रियां भी दिखने लग जाती हैं। इसीलिए समय रहते अपनी डाइट में कुछ चीजें जरूर शामिल कर लेनी चाहिए। जो त्वचा को झुर्रियों से बचाने के साथ-साथ शरीर में आने वाले थकावट, कमजोरी और ढलती उम्र के संकेतों को भी दूर रखे।

अदरक का जूस 

अदरक में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आपके शरीर की इम्युनिटी तो बढ़ाते ही हैं साथ ही यह बढ़ती उम्र के लक्षणों को भी कम करने में मदद करता है। अगर आप हफ्ते में एक बार खाली पेट अदरक के जूस का सेवन करते हैं तो इससे ना सिर्फ आपकी स्किन टाइट बनी रहती है बल्कि पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। इसके लिए एक चम्मच अदरक का जूस निकालकर सेवन करें।

ग्रीन जूस 

हरी सब्जियों से बना जूस आपकी त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। पालक, सहजन (मोरिंगा) या मेथी जैसी सब्जियों से बना ग्रीन जूस शरीर को अंदर से डिटॉक्स करता है और चेहरे पर नैचुरल ग्लो लाता है। रोज सुबह इसका सेवन करने से स्किन हेल्दी और जवान बनी रहती है।

हेल्दी सीड्स

30 की उम्र के बाद अलसी के बीज (फ्लैक्स सीड्स), चिया सीड्स और सूरजमुखी के बीज जैसे हेल्दी सीड्स को डाइट में शामिल करना बेहद जरूरी है। इनमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर एजिंग प्रोसेस को स्लो कर देते हैं। साथ ही ये स्किन को अंदर से पोषण देकर उसे हेल्दी बनाए रखते हैं और जोड़ों के दर्द में भी राहत देते हैं।

पपीते का जादू

हफ्ते में 2-3 बार पपीता खाना आपकी स्किन और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद होता है। पपीते में मौजूद एंजाइम्स शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं और स्किन की गहराई से सफाई करते हैं। यह चेहरे की डलनेस, दाग-धब्बों और झुर्रियों को कम करने में भी मददगार होता है।

संबंधित सामग्री

दिवाली पर अस्थमा के मरीज रहें अलर्ट! पटाखों का धुआं बढ़ा सकता है सांस की परेशानी, जानें बचाव के जरूरी उपाय

दिवाली पर अस्थमा के मरीज रहें अलर्ट! पटाखों का धुआं बढ़ा सकता है सांस की परेशानी, जानें बचाव के जरूरी उपाय

दिवाली खुशियों और रोशनी का त्योहार है, लेकिन इस दौरान जलाए जाने वाले पटाखे अस्थमा के मरीजों के लिए परेशानी बढ़ा सकते हैं।

Nov 03, 2026
क्या आप भी बिस्तर पर बैठकर करते हैं ऑफिस का काम? जानिए रीढ़ की हड्डी पर इसके गंभीर असर और बचाव के आसान तरीके

क्या आप भी बिस्तर पर बैठकर करते हैं ऑफिस का काम? जानिए रीढ़ की हड्डी पर इसके गंभीर असर और बचाव के आसान तरीके

क्या आप भी बिस्तर पर बैठकर लैपटॉप पर काम करते हैं? जानिए इससे रीढ़, गर्दन और कमर को होने वाले नुकसान और बचाव के आसान उपाय।

Jul 07, 2026
आम खाने का सही तरीका क्या है? दूध-दही के साथ खा सकते हैं या नहीं, जानिए एक्सपर्ट की सलाह

आम खाने का सही तरीका क्या है? दूध-दही के साथ खा सकते हैं या नहीं, जानिए एक्सपर्ट की सलाह

फलों का राजा आम स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना, लेकिन गलत समय और गलत तरीके से खाने पर हो सकती है परेशानी आम खाने से पहले ये 5 बातें जान लें, वरना फायदा कम और नुकसान ज्यादा!

Jun 17, 2026
गर्मी में नकली पनीर से सावधान, खरीदने से पहले ऐसे पहचानें असली और मिलावटी फर्क

गर्मी में नकली पनीर से सावधान, खरीदने से पहले ऐसे पहचानें असली और मिलावटी फर्क

गर्मियों में नकली पनीर का खतरा बढ़ जाता है। जानिए घर पर कैसे पहचानें असली और मिलावटी पनीर और किन संकेतों से पता चलता है कि पनीर सेहत के लिए सुरक्षित है या नहीं।

May 22, 2026
गर्मी में छाछ ज्यादा फायदेमंद या लस्सी? शरीर को ठंडा रखने के लिए जानिए सही विकल्प

गर्मी में छाछ ज्यादा फायदेमंद या लस्सी? शरीर को ठंडा रखने के लिए जानिए सही विकल्प

तपती गर्मी में छाछ और लस्सी दोनों फायदेमंद मानी जाती हैं, लेकिन शरीर को ठंडा रखने, डिहाइड्रेशन और पाचन के लिए कौन बेहतर है? जानिए एक्सपर्ट की राय।

May 10, 2026