सीनियर सिटीजन FD में सबसे ज्यादा रिटर्न

सीनियर सिटीजन के लिए FD बनी और भी फायदेमंद: कहां मिल रहा है सबसे ज्यादा ब्याज, जानें पूरी डिटेल

सीनियर सिटीजन के लिए FD 2026 में फिर आकर्षक निवेश विकल्प बना। स्मॉल फाइनेंस बैंक 8.5% तक ब्याज दे रहे हैं। जानें पूरी डिटेल।

By : स्वदेश डेस्क
 सीनियर सिटीजन के लिए FD बनी और भी फायदेमंद: कहां मिल रहा है सबसे ज्यादा ब्याज, जानें पूरी डिटेल

शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच सीनियर सिटीजन के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक बार फिर सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद निवेश विकल्प बनकर सामने आया है। 2026 में रिटायरमेंट के बाद स्थिर आय चाहने वाले बुजुर्गों के लिए बैंक FD पर आकर्षक ब्याज दरें मिल रही हैं।

विशेष बात यह है कि सीनियर सिटीजन को सामान्य ग्राहकों की तुलना में 0.50% तक अतिरिक्त ब्याज दिया जा रहा है, जिससे उनकी मासिक आय में सुधार हो रहा है।

सरकारी बैंकों में FD ब्याज दरें

सरकारी बैंकों में सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दरें स्थिर और सुरक्षित मानी जाती हैं। सरकारी बैंकों में औसतन 7% तक ब्याज, PNB, यूनियन बैंक और केनरा बैंक कुछ अवधि पर 7.10% तक ब्याज दे रहे हैं और SBI और बैंक ऑफ बड़ौदा में 7.00% से 7.05% तक रिटर्न दे रहे हैं यह विकल्प उन लोगों के लिए बेहतर है जो कम जोखिम चाहते हैं।

प्राइवेट बैंकों में थोड़ा ज्यादा रिटर्न

प्राइवेट बैंक सरकारी बैंकों की तुलना में थोड़ा अधिक ब्याज दे रहे हैं। 

  • इंडसइंड बैंक: लगभग 7.50% तक ब्याज
  • कोटक महिंद्रा बैंक: 7.30% के आसपास
  • एक्सिस बैंक: 7.20% तक
  • HDFC और ICICI बैंक: 7.00% से 7.10%

यह विकल्प संतुलित जोखिम और बेहतर रिटर्न देता है।

स्मॉल फाइनेंस बैंक में सबसे ज्यादा रिटर्न

अगर रिटर्न की बात करें तो स्मॉल फाइनेंस बैंक सबसे आगे हैं।

  • ESAF बैंक: 8.50% तक ब्याज
  • अन्य SFBs: 8.00% से 8.30% तक रिटर्न

हालांकि, विशेषज्ञों के अनुसार इन बैंकों में थोड़ा अधिक जोखिम हो सकता है, इसलिए निवेश से पहले सावधानी जरूरी है।

निवेश रणनीति क्या होनी चाहिए?

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि पूरी रकम एक ही FD में न लगाएं, अलग-अलग अवधि में निवेश करें. FD के साथ SCSS और PPF को भी शामिल करें. यह रणनीति रिटर्न को बेहतर और जोखिम को कम करती है।

 टैक्स और फॉर्म 15H की जानकारी

FD से मिलने वाला ब्याज टैक्सेबल होता है और बैंक TDS काटते हैं। अगर आय टैक्स सीमा से कम है तो TDS बचाया जा सकता है, इसके लिए सीनियर सिटीजन फॉर्म 15H जमा कर सकते हैं. यह एक सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म है जो 60+ उम्र के लोगों के लिए होता है।

FD लैडरिंग क्या है?

FD लैडरिंग का मतलब है पूरी रकम एक FD में न लगाना, उसे 1, 2 और 3 साल की अलग-अलग FD में बांटना। 

इसके फायदे

  • ब्याज दरों में बदलाव का फायदा
  • जरूरत पड़ने पर पैसे आसानी से उपलब्ध

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026