Sensex Falls 1000 Points Amid War Fears

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1000 अंक टूटा; जानिए क्यों मचा हड़कंप

ईरान-इजराइल तनाव और विदेशी निवेशकों की बिकवाली से शेयर बाजार में भारी गिरावट आई। सेंसेक्स 1000 अंक टूटा, निफ्टी भी 300 अंक नीचे कारोबार करता दिखा।

By : स्वदेश डेस्क
शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1000 अंक टूटा; जानिए क्यों मचा हड़कंप

AI इमेज

भारतीय शेयर बाजार में आज यानी 11 मई को भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 1000 अंक टूटकर 76,300 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया, जबकि निफ्टी में भी 300 अंकों से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी फिलहाल 23,900 के आसपास कारोबार कर रहा है।

बाजार में सबसे ज्यादा दबाव ऑटो, बैंकिंग और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में देखने को मिला। वैश्विक तनाव और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।

बाजार गिरने की 3 बड़ी वजहें

1. ईरान-इजराइल युद्ध का असर

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और ईरान-इजराइल युद्ध के चलते वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। इसका असर दुनियाभर के बाजारों पर दिखाई दे रहा है।

2. कच्चे तेल की कीमतों में तेजी

कच्चे तेल के दाम बढ़ने से भारत का इंपोर्ट बिल बढ़ सकता है। इससे महंगाई और आर्थिक दबाव बढ़ने की चिंता निवेशकों को परेशान कर रही है।

3. एशियाई बाजारों में कमजोरी

एशियाई बाजारों में मिले-जुले कारोबार का असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा। जापान और हॉन्गकॉन्ग के बाजारों में कमजोरी देखी गई।

एशियाई बाजारों का हाल

इंडेक्स

लेवल

पॉइंट चेंज

प्रतिशत बदलाव

कोस्पी (साउथ कोरिया)

7828

+317

+4.29%

निक्केई (जापान)

62487

-250

-0.36%

हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग)

26313

-80

-0.30%

विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII/FPI) ने पिछले 7 दिनों में 13,908 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने खरीदारी जारी रखी है।

कैटेगरी

लेटेस्ट

बीते 7 दिन

बीते 30 दिन

DII

6,748

16,629

36,474

FII/FPI

-4,111

-13,908

-42,235

नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं।

शुक्रवार को भी गिरावट में बंद हुआ था बाजार

इससे पहले 8 मई को भी शेयर बाजार दबाव में रहा था। सेंसेक्स 516 अंक गिरकर 77,328 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 150 अंक टूटकर 24,176 के स्तर पर बंद हुआ था।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026