साल के आख़िरी दिन शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 546 अंक चढ़ा

साल के आख़िरी दिन शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 546 अंक चढ़ा

साल के आख़िरी दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 546 अंक चढ़ा, निफ्टी में 191 अंकों की बढ़त, बैंकिंग और मेटल शेयर चमके।

By : City Desk
साल के आख़िरी दिन शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 546 अंक चढ़ा

साल का आख़िरी कारोबारी दिन शेयर बाजार के लिए राहत भरा रहा, 31 दिसंबर को बाजार में अच्छी खरीदारी देखने को मिली और निवेशकों ने साल का अंत मजबूत बढ़त के साथ किया. बैंकिंग और मेटल शेयरों में आई तेजी ने बाजार को ऊपर खींचा ।

सेंसेक्स-निफ्टी: दिनभर की मजबूती, अंत में दमदार क्लोजिंग

बीएसई सेंसेक्स 546 अंक चढ़कर 85,221 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में 191 अंकों की बढ़त रही और यह 26,130 पर जाकर रुका । आज के कारोबार में बाजार का मूड साफ तौर पर पॉजिटिव दिखा. सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयर हरे निशान में बंद हुए वहीं निफ्टी के 50 में से 44 शेयरों में तेजी देखने को मिली ।

कौन-से सेक्टर चमके?

बैंकिंग और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी हुई.  आज के सत्र में निवेशकों का भरोसा खास तौर पर इन सेक्टर्स पर दिखा 

  • बैंकिंग शेयर
  • मेटल सेक्टर
  • एनर्जी और FMCG शेयर

विशेषज्ञों का मानना है कि साल के आख़िरी दिन पोर्टफोलियो री-बैलेंसिंग और घरेलू निवेशकों की मजबूत खरीदारी ने बाजार को सहारा दिया ।

  ग्लोबल मार्केट का असर मिला-जुला

एशिया से अमेरिका तक मिला-जुला असर देखने मिला. वैश्विक बाजारों से आज कोई एकतरफा संकेत नहीं मिले एक तरफ कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्केई आज बंद रहे. पिछले सत्र में कोस्पी 0.15% गिरा और निक्केई 0.37% नीचे बंद हुआ । हांगकांग का हैंगसेंग 0.87% फिसला, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट 0.09% चढ़ गया । 

अमेरिकी बाजारों में भी कमजोरी रही यहां डाउ जोंस 0.20% गिरा, नैस्डेक और S&P 500 में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई . इसके बावजूद भारतीय बाजार ने अपनी अलग मजबूती दिखाई।

संबंधित सामग्री

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 1225 अंक चढ़कर 76917 पर और निफ्टी 370 अंक बढ़कर 23810 पर बंद हुआ। जानिए तेजी की वो 6 वजहें कौन सी है।

Nov 03, 2026
एक खबर और बदल गया बाजार का मूड, सेंसेक्स ने लगाई 1,233 अंक की छलांग, जानें क्या है वजह?

एक खबर और बदल गया बाजार का मूड, सेंसेक्स ने लगाई 1,233 अंक की छलांग, जानें क्या है वजह?

नवंबर के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स 1,233 अंक चढ़कर 75,692.78 पर बंद हुआ। ग्लोबल सेंटीमेंट और नतीजों के साथ सेबी का एक प्रस्ताव भी वजह बताया जा रहा है। जानिए पूरा मामला।

Nov 02, 2026
Stock Market Crash: सोमवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स 500 अंक टूटा, 72,600 पर कारोबार, निफ्टी भी फिसला

Stock Market Crash: सोमवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स 500 अंक टूटा, 72,600 पर कारोबार, निफ्टी भी फिसला

शेयर बाजार में आज सोमवार को गिरावट है। सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा टूटकर 72,600 के स्तर पर है, जबकि निफ्टी करीब 200 अंक फिसलकर 22,400 पर कारोबार कर रहा है।

Oct 26, 2026
Share Market News: सेंसेक्स में मंगलवार को 685 अंक का उछाल, Nifty 22776 पर बंध, तेल की नरमी से बाजार में जोश

Share Market News: सेंसेक्स में मंगलवार को 685 अंक का उछाल, Nifty 22776 पर बंध, तेल की नरमी से बाजार में जोश

शेयर बाजार में मंगलवार को सेंसेक्स 685 अंक चढ़कर 73067 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 220 अंक चढ़कर 22776 अंक पर बंद हुआ। कच्चा तेल 100 डॉलर से नीचे आने पर मजबूत वैश्विक संकेतों से बाजार को सहारा मिला।<br/>

Oct 06, 2026
शेयर बाजार में फिर तबाही, सेंसेक्स 600 अंक टूटा: निफ्टी 22,600 के नीचे; 8वें हफ्ते भी गिरावट का दबाव

शेयर बाजार में फिर तबाही, सेंसेक्स 600 अंक टूटा: निफ्टी 22,600 के नीचे; 8वें हफ्ते भी गिरावट का दबाव

सेंसेक्स 600 अंकों की गिरावट के साथ 72100 पर, निफ्टी 22600 के नीचे। आठवें हफ्ते भी बाजार दबाव में, विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी।

Sep 29, 2026