Sterlite Tech Share Rally, 1050 Percent Return

Share Bazar update: 9 महीने में 1050 फीसदी का रिटर्न, निर्मल बैंग को अभी 40 फीसदी और उछाल की उम्मीद

स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज के शेयर ने 9 महीने में निवेशकों को 1050 फीसदी रिटर्न दिया है। सोमवार को 5 फीसदी अपर सर्किट लगा और निर्मल बैंग ने 1340 रुपये का टारगेट दिया है।

By : संजय चतुर्वेदी
Share Bazar update: 9 महीने में 1050 फीसदी का रिटर्न, निर्मल बैंग को अभी 40 फीसदी और उछाल की उम्मीद

Share Market Big News

बिजनेस। शेयर बाजार में कौन सा स्टॉक कब निवेशकों की झोली भर दे, कहना मुश्किल है। लेकिन स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज के निवेशकों को इस वक्त इसका पूरा अंदाजा है। मल्टीबैगर बन चुके इस शेयर ने महज 9 महीने में 1050 फीसदी का रिटर्न दिया है। ब्रोकरेज फर्म निर्मल बैंग इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज का अनुमान है कि रफ्तार अभी थमी नहीं है और शेयर में 40 फीसदी का उछाल और आ सकता है।

9 महीने में 1 लाख के हो गए 11.50 लाख

स्टरलाइट टेक के शेयर में पैसा लगाने वालों को 9 महीने में 1050 फीसदी का रिटर्न मिला है। मतलब किसी ने 1 लाख रुपये लगाए होते, तो आज उसकी रकम बढ़कर 11.50 लाख रुपये हो चुकी होती। इतने कम समय में ऐसा रिटर्न बाजार में कम ही देखने को मिलता है।

सोमवार को लगा अपर सर्किट

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भी शेयर में जबरदस्त तेजी रही। शुरुआत से ही खरीदारों का जोर दिखा और बाजार बंद होते-होते स्टॉक में 5 फीसदी का अपर सर्किट लग गया। शेयर 1003.10 रुपये पर बंद हुआ, जो उसका 52 हफ्ते का नया उच्चतम स्तर भी है। तेजी की बदौलत कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 51,440 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

छह महीने में पैसा हुआ पांच गुना

बाजार की उथल-पुथल का इस शेयर पर ज्यादा असर नहीं दिखा है। बीते छह महीने में इसने निवेशकों को 433 फीसदी का रिटर्न दिया है, यानी लगाई गई रकम पांच गुना से ज्यादा हो गई। सिर्फ पिछले पांच कारोबारी दिनों में ही स्टॉक 23 फीसदी चढ़ चुका है।

निर्मल बैंग ने दिया 1340 रुपये का टारगेट

निर्मल बैंग इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने स्टरलाइट टेक पर कवरेज शुरू की है। ब्रोकरेज ने शेयर को बाय रेटिंग दी है और 1,340 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। उसके मुताबिक मजबूत मांग, आय में सुधार और ज्यादा मार्जिन वाले कनेक्टिविटी प्रोडक्ट्स की बढ़ती हिस्सेदारी से यह तेजी टिक सकती है। स्टरलाइट टेक ऑप्टिकल फाइबर, ऑप्टिकल फाइबर केबल और कनेक्टिविटी प्रोडक्ट्स बनाती है। ग्लास से लेकर डेटा सेंटर तक पूरी श्रृंखला में कंपनी की मौजूदगी है। उसके रेवेन्यू का करीब 95 फीसदी हिस्सा ऑप्टिकल नेटवर्किंग से आता है।

शेयर बाजार में किसी भी निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

संबंधित सामग्री

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 1225 अंक चढ़कर 76917 पर और निफ्टी 370 अंक बढ़कर 23810 पर बंद हुआ। जानिए तेजी की वो 6 वजहें कौन सी है।

Nov 03, 2026
Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

कुबेरपुर हादसे के बाद हुए बवाल में लापरवाही पर सरगुजा कमिश्नर ने प्रभारी तहसीलदार करमचंद जाटवर को निलंबित कर दिया। कलेक्टर की जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026