अब तत्काल टिकट के लिए भी आरक्षण काउंटर पर बताना होगा OTP

अब तत्काल टिकट के लिए भी आरक्षण काउंटर पर बताना होगा OTP

अब आरक्षण काउंटर पर भी OTP से बनेगा तत्काल टिकट, एक मोबाइल नंबर से एक समय में एक ही तत्काल टिकट मिलेगा

By : Swadesh Bhopal
अब तत्काल टिकट के लिए भी आरक्षण काउंटर पर बताना होगा OTP

रेलवे ने तत्काल आरक्षण प्रणाली में बड़े बदलाव की तैयारी शुरू कर दी है। अब यात्रियों को आरक्षण काउंटर से भी तत्काल टिकट लेने के लिए ओटीपी देना होगा। अभी तक केवल ऑनलाइन टिकट लेने के लिए ओटीपी की अनिवार्यता की थी। काउंटर से तत्काल टिकट बनवाने के लिए यात्री के मोबाइल नंबर पर ओटीपी (OTP) भेजा जाएगा। इसकी प्रायोगिक शुरूआत रानी कमलापति-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस से हो गई है, रानी कमलापति से दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस देश की पहली ऐसी ट्रेन बन गई है, जिसमें ओटीपी आधारित आरक्षण शुरू किया गया है। यदि प्रयोग सफल रहा तो सभी ट्रेनों में तत्काल बुकिंग इसी तरह की जाएगी।

एक मोबाइल नंबर से एक समय में एक ही तत्काल टिकट

काउंटर पर नई व्यवस्था से एजेंटों की भीड़ कम होगी, और जरूरतमंद लोगों को टिकट मिल सकेगी। एजेंट को दूर करने के लिए ही एक मोबाइल नंबर से एक समय में सिर्फ एक ही तत्काल टिकट बुक का नियम लाया गया है। इससे तत्काल बुकिंग में होने वाला फर्जीवाड़ा रुक जाएगा।

प्रयोग सफल होने पर दूसरी ट्रेनों में भी लागू होगी

शताब्दी एक्सप्रेस की कुल 1500 सीटों में से 450 सीटें ओटीपी-आधारित तत्काल कोटे में शामिल हैं। भोपाल के दोनों स्टेशन रानी कमलापति और भोपाल स्टेशन से हर दिन 550-600 तत्काल टिकट बनते हैं, रेलवे ने तय किया है कि यह प्रयोग सफल रहा तो देशभर की सभी ट्रेनों के आरक्षण में भी ओटीपी प्रणाली लागू कर दी जाएगी। भोपाल मंडल पीआरओ नवल अग्रवाल ने बताया ओटीपी आधारित आरक्षण व्यवस्था लागू होने से कॉल टिकटिंग में पारदर्शिता बढ़ेगी। टिकटों की अवैध खरीद-फरोख्त पर रोक लगेगी और सामान्य यात्रियों के लिए तत्काल टिकट प्राप्त करना अधिक आसान हो जाएगा।

संबंधित सामग्री

Janakpurdham to Ayodhya Train: जनकपुरधाम से अयोध्या तक चलेगी विशेष ट्रेन, रामायण सर्किट को मिलेगी रेल कनेक्टिविटी

Janakpurdham to Ayodhya Train: जनकपुरधाम से अयोध्या तक चलेगी विशेष ट्रेन, रामायण सर्किट को मिलेगी रेल कनेक्टिविटी

भारत और नेपाल के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों को नई मजबूती देने की दिशा में जनकपुरधाम से अयोध्या तक विशेष रेल सेवा शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है।

Nov 02, 2026
वंदे भारत अब विदेशों में भी दौड़ेगी! 3-4 साल में ट्रेन निर्यात शुरू करने की तैयारी

वंदे भारत अब विदेशों में भी दौड़ेगी! 3-4 साल में ट्रेन निर्यात शुरू करने की तैयारी

भारत अगले 3-4 साल में वंदे भारत ट्रेनों का निर्यात शुरू कर सकता है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारतीय रेलवे के कई आधुनिक पार्ट्स पहले से विदेशों में भेजे जा रहे हैं।

Nov 02, 2026
Bhopal 5 Deaths: राजधानी भोपाल में सामूहिक हत्याकांड!, मिली एक ही परिवार के पांच लोगों की लाशें

Bhopal 5 Deaths: राजधानी भोपाल में सामूहिक हत्याकांड!, मिली एक ही परिवार के पांच लोगों की लाशें

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित मालीखेड़ी इलाके से एक बड़ी घटना सामने आई है।

Nov 02, 2026
खंडवा से बीना तक रेलवे ट्रैक के दोनों ओर लगेगी 15 फीट ऊंची तार फेंसिंग, 288 करोड़ की परियोजना मंजूर

खंडवा से बीना तक रेलवे ट्रैक के दोनों ओर लगेगी 15 फीट ऊंची तार फेंसिंग, 288 करोड़ की परियोजना मंजूर

पश्चिम मध्य रेलवे के खंडवा से बीना रेल खंड में 288 करोड़ रुपये की लागत से 530 किमी लंबी फेंसिंग लगेगी। रातापानी अभयारण्य वाले बुधनी बरखेड़ा हिस्से में सबसे पहले काम होगा।

Oct 30, 2026
Arnab Cyclone Train Affected: अर्नब तूफान का असर, पुरी जोधपुर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें भोपाल देरी से पहुंचेंगी

Arnab Cyclone Train Affected: अर्नब तूफान का असर, पुरी जोधपुर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें भोपाल देरी से पहुंचेंगी

अर्नब तूफान के कारण आंध्र, तेलंगाना, तमिलनाडु और ओडिशा से आने वाली ट्रेनें गुरुवार को भोपाल तीन घंटे तक देरी से पहुंच सकती हैं। यात्री एनटीईएस देखकर निकलें।

Oct 28, 2026