UPSSSC Forest Guard Recruitment 2026 Apply

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2026: वन रक्षक और वाइल्डलाइफ गार्ड के 708 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू

UPSSSC ने वन रक्षक और वन्यजीव रक्षक के 708 पदों पर भर्ती निकाली है। 12वीं पास और PET-2025 में शामिल उम्मीदवार 20 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

By : स्वदेश डेस्क
UPSSSC Forest Guard Recruitment 2026: वन रक्षक और वाइल्डलाइफ गार्ड के 708 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वन रक्षक (Forest Guard) और वन्यजीव रक्षक (Wildlife Guard) के कुल 708 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 30 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी।  यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है जिन्होंने PET-2025 परीक्षा में भाग लिया है और 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की है।

पदों का विवरण

पद का नाम विभाग पद संख्या
वन रक्षक पीसीसीएफ कार्यालय, उत्तर प्रदेश 128
वन्यजीव रक्षक पीसीसीएफ कार्यालय, उत्तर प्रदेश 10
वन रक्षक (विशेष चयन) पीसीसीएफ कार्यालय, उत्तर प्रदेश 134
वन्यजीव रक्षक (विशेष चयन) पीसीसीएफ कार्यालय, उत्तर प्रदेश 436
कुल पद   708

शैक्षणिक योग्यता

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही अभ्यर्थी का PET-2025 परीक्षा में शामिल होना भी आवश्यक है। आयोग मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग PET-2025 के मानकीकृत स्कोर के आधार पर करेगा।

आयु सीमा

अधिसूचना के अनुसार 1 जुलाई 2026 को उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी।

1. PET-2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग

उम्मीदवारों को PET-2025 के स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए चुना जाएगा।

2. मुख्य लिखित परीक्षा

शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा।

3. शारीरिक मानक परीक्षण (PST)

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के शारीरिक मापदंडों की जांच की जाएगी।

4. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

PST पास करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा देनी होगी।

5. मेडिकल परीक्षण

शारीरिक परीक्षण में सफल उम्मीदवारों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।

6. दस्तावेज सत्यापन

अंतिम चरण में शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।

इसके बाद अंतिम मेरिट सूची जारी कर चयन किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी तथा दिव्यांग समेत सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क मात्र 25 रुपये निर्धारित किया गया है।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू : 30 जून 2026

  • आवेदन की अंतिम तिथि : 20 जुलाई 2026

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर सकते हैं। इसके बाद भर्ती लिंक पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और आवेदन सबमिट कर उसका प्रिंट सुरक्षित रख लें।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026